विंध्याचल में दबंगों का कहर, युवक को लाठी-डंडे से पीटकर किया घायल, मोबाइल और नकदी लूटी
मीरजापुर / विंध्याचल
थाना विंध्याचल क्षेत्र के बबुरा गांव में दबंगई का मामला सामने आया है। खाद लेने जा रहे एक युवक को गांव के ही दो दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया और उसका मोबाइल व नकदी लूट ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी चंद्रेश यादव उर्फ रितेश यादव पुत्र बलिराम यादव, निवासी बबुरा, थाना विंध्याचल, दिनांक 25-08-2025 को सुबह करीब 10 बजे अपने दोपहिया वाहन से खाद लेने के लिए दुकान पर जा रहा था। तभी गांव में ही अपने घर के पास पहले से घात लगाए बैठे परदुमन दुबे व मंगला दुबे पुत्रगण गया प्रसाद दुबे ने उसे रोक लिया और मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे।
विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में चंद्रेश यादव के बायें हाथ में गंभीर चोट आई है तथा पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने पीड़ित का Vivo मोबाइल फोन (नं. 9555188865) और खाद के लिए ले जा रहे पांच हजार रुपये भी मोबाइल के पीछे खबर में रखें रुपए भी छीन लिए और उसके दोपहिया वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। और अब सोशल मीडिया पर बीडीओ के माध्यम से जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
घटना के बाद पीड़ित ने थाना कोतवाली विंध्याचल में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
............... गंगा नहर सर्विस रोड बंद होने से छोटे वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी मिर्जापुर नारायनपुर। नेशनल हाईवे से जुड़ी गंगा नहर सर्विस रोड को बंद कर दिए जाने से छोटे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बता दें कि नेशनल हाईवे बनने के बाद से ही स्टेट हाईवे 5ए-1 को जोड़ने वाला करीब 500 मीटर मार्ग काफी जर्जर हालत में पड़ा है।हर वर्ष इस मार्ग की मरम्मत भी कराई जाती है,लेकिन महीने भर भी सड़क की स्थिति ठीक नहीं रह पाती।जर्जर मार्ग के कारण दोपहिया,तिपहिया और छोटे चार पहिया वाहन चालक अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए गंगा नहर सर्विस रोड का इस्तेमाल करते थे।लेकिन नेशनल हाईवे विभाग द्वारा बड़े-बड़े सीमेंट के ब्लॉक रखकर तथा जेसीबी द्वारा रात के अंधेरे में मिट्टी डालकर इस रास्ते को बंद कर दिया गया है।रास्ता बंद होने से छोटे वाहन चालकों के सामने आवागमन की बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।बरसात के मौसम में यह जर्जर सड़क छोटे वाहन चालकों के चलने योग्य नहीं है,इस पर यात्रा करने पर हमेशा जान-माल का खतरा बना रहता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जर्जर लिंक मार्ग के ठीक होने तक सर्विस रोड को बंद करना जनहित में उचित नहीं है।वाहन चालकों ने शासन और संबंधित विभाग से मामले का संज्ञान लेकर बंद रास्ते को तत्काल खोलने की मांग की है।अन्न दाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह ने कहा कि सर्विस रोड खुला रहने से छोटे वाहन चालक सुरक्षित रूप से आवागमन कर सकेंगे।इसलिए जब तक नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे को जोड़ने वाला मार्ग दुरुस्त नहीं हो जाता,तब तक सर्विस रोड को आवागमन के लिए कायम रखना अति आवश्यक है। ........... अयोध्या में आयोजित 70वीं राज्य विद्यालयीय तैराकी, डाइविंग व वाटर पोलो प्रतियोगिता में श्री गांधी विद्यालय के तीन छात्र 70वीं विद्यालयी प्रतियोगिता के फील्ड ऑफिसर बने खेल प्रवक्ता शैलेंद्र कुमार कछवा मिर्जापुर डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल स्टेडियम, अयोध्या में आयोजित की जा रही 70वीं राज्य विद्यालयीय तैराकी, डाइविंग और वाटर पोलो प्रतियोगिता के लिए श्री गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल प्रवक्ता शैलेंद्र कुमार को 'फील्ड ऑफिसर' नियुक्त किया गया है। खेल के क्षेत्र में शैलेंद्र कुमार का लंबा और शानदार अनुभव रहा है। वे वर्ष 2008 से ही नेशनल सिलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूर्व नेशनल मेडलिस्ट रहे शैलेंद्र कुमार ने एशिया के प्रतिष्ठित खेल संस्थान—नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (NSNIS), पटियाला से खेल कोचिंग में डिप्लोमा भी हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और विद्यालय परिवार ने खुशी जताई है। इस प्रतियोगिता में श्री गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज का दबदबा देखने को मिल रहा है। कॉलेज के तीन उदीयमान खिलाड़ी—विशाल निषाद, आदर्श यादव और निलेश कुमार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना जलवा बिखेरेंगे। तीनों खिलाड़ी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतर रहे हैं। शैलेंद्र कुमार की नियुक्ति और खिलाड़ियों के चयन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी हैं।
............ मिर्जापुर: विवाहिता ने ‘मायके वालों’ पर केस दर्ज कराया, ससुराल में प्रताड़ित हो रही बेटी ने लगाए आरोप, 17 साल की उम्र में घरवालों ने जबरन कराई शादी, पति मानसिक विक्षिप्त, संबंध नहीं बना पाता- पीड़िता, पीड़िता बोली- आज तक शारीरिक संबंध नहीं बना, ससुराल वालों पर भी मारपीट का आरोप लगाया, मायका, ससुराल पक्ष के कुल 6 लोगों पर मुकदमा, मां, बाप, भाई, समेत सास, ससुर, पति पर FIR दर्ज, मड़िहान थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव का मामला। ............... मीसो ऐप से आनलाइन शापिंग के माध्यम से साइबर ठगी की धनराशि ₹ 11,680/- को थाना को0शहर साइबर सेल टीम द्वारा पीड़िता के खाते में कराया गया वापस मीरजापुर आवेदिका आंचल यादव पुत्री अजय कुमार यादव थाना को0शहर जनपद मीरजापुर ने दिनांक 02.04.2026 को आनलाइन फ्राड सूचना NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 33102260026990 प्राप्त हुआ था तथा आवेदिका द्वारा बताया गया कि मीसो ऐप से आनलाइन शापिंग के माध्यम से साइबर ठगी की गयी जिसमें अकाउण्ट से 23,360.00/-रुपये की ठगी की गयी । जिसके बाद मेरे द्वारा तुरन्त साइबर कम्प्लेन कराया गया इस सम्बन्ध में साइबर सेल थाना को0शहर टीम द्वारा जांच प्रारम्भ कर दी गयी। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में साइबर सेल को0शहर द्वारा दिनांक 26.08.2026 को जांच के दौरान आवेदिका द्वारा ट्रान्सफर किये गये कुल धनराशि 23360.00/-रुपया में से 11680.00/-रुपया को आवेदिका के खाते में वापस कराया गया । आवेदिका के खाते में पैसा वापस आने पर साइबर सेल थाना को0शहर की आवेदिका द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया। आवेदिका को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर से होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी। साइबर सेल टीम थाना को0शहर मीरजापुर 1. उ0नि0 दयाशंकर ओझा थानाध्यक्ष थाना को0शहर मीरजापुर। 2. म0का0 पारुल श्रीवास्तवा थाना को0शहर मीरजापुर।
............... थाना को0शहर पुलिस द्वारा 03 अदद अवैध चाकू के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 26.08.2026 को उप-निरीक्षक विनय कुमार दूबे चौकी प्रभारी अस्पताल मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को0शहर क्षेत्र से 03 अभियुक्तयों 1. इमरान अली पुत्र नाजिर अली निवासी रामबाग कुरैशनगर थाना को0शहर जनपद मीरजापुर, 2. कलीम पुत्र सराफत निवासी इमाबाड़ा थाना को0कटरा जनपद मीरजापु व 3. राजू पुत्र घुरे निवासी इमामबाड़ा थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को 03 अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-135/2026, मु0अ0सं0- 136/2026 व मु0अ0सं0- 137/2026 धारा 4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.