थाना चुनार पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसला के भगाने व दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
मीरजापुर
थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 20.08.2026 को एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गयी की उनकी नाबालिग पुत्री मां के डाटने पर नाराज होकर कही चली गयी है । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-355/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अपहृता के सकुशल बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना चुनार को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक व साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए दिनांकः 25.08.2026 को उप निरीक्षक सरोज कुमार चौबे मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त चन्द्रभान यादव पुत्र नन्दकिशोर यादव निवासी रैनी पोस्ट सेहुवाडीह थाना बहरिया जनपद प्रयागराज को अंतर्गत धारा 137(2),87,65(1) बीएनएस व 5एल/6 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । थाना चुनार पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
............ थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम के अभियोग से सम्बन्धित वाछित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ व पशु तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत मु0अ0सं0-90/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम से सम्बन्धित अभियोग में मुखबीर के सूचना के आधार पर दिनांकः 25.08.2026 को प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मुखबिर के सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अनुरूद्ध राज यादव पुत्र कृष्णराज यादव निवासी डीह पोस्ट उमरी गोविन्दपुर थाना सोहगी जनपद रीवा, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
............... जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 07 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः17.05.2026 को थाना को0शहर पुलिस द्वारा 02, थाना लालगंज पुलिस द्वारा 03, थाना चुनार पुलिस द्वारा 02 (कुल 07 नफर वारंटी) को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया
................ बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, ट्रामा सेंटर रेफर राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास सोमवार की शाम करीब सात बजे अज्ञात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजगढ़ में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर बिजापुर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, राजगढ़ थाना क्षेत्र के 39 वर्षीय संतोष पुत्र ज्ञानदास सोमवार की शाम बाइक से राजगढ़ की ओर से अपने गांव जा रहे थे। सेमरी गांव के पास सामने से आ रही अज्ञात बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अनुज सिंह ने बताया कि युवक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर बिजापुर के लिए रेफर किया गया।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.