News Express

थाना चिल्ह पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसला के भगाने व दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना चिल्ह पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसला के भगाने व दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
    
मीरजापुर 

थाना चिल्ह, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 15.08.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री व भान्जी को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना चिल्ह पर मु0अ0सं0-187/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना चिल्ह को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चिल्ह पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 25.08.2026 को उप निरीक्षक संजय सिंह चौकी प्रभारी चेतगंज मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र राजाराम निवासी नदिनी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87,65(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । थाना चिल्ह पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

News Image

................ थाना चिल्ह पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसला के भगाने व दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

................. थाना को0देहात पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 24.08.2026 को वादी प्रमोद कुमार सिंह पुत्र स्व0 अमर बली सिंह निवासी विन्ध्यपुरम पहाड़ी बरकछा थाना को0देहात जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध घर में चोरी से घुसकर घरेलू सामान व नगद की चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-410/2026 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित सामान की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी को0देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 25.08.2026 को उप निरीक्षक ऋषिदेव शुक्ला चौकी प्रभारी करनपुर मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये 02 नफर अभियुक्तगण 1. राहुल पुत्र गणेश निवासी भरूहना थाना को0देहात जनपद मीरजापुर व 2. दिनेश पुत्र लल्लू सोनकर निवासी शुक्लहा थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को 305(ए),317(2) बीएनएस गिरफ्तार कर उपरोक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित 2000 हजार रूपये नगद व टूटा हुआ 03 अदद ताला बरामद किया गया । थाना को0देहात पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

.................... थाना को0शहर पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेज से लाइफ इंशोरेन्स कराकर धोखे से पैसे की ठगी करने के अभियोग से सम्बंधित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना को0शहर, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 13.06.2026 को वादिनी अल्पना सिंह पुत्री स्व0 सुशील सिंह निवासिनी दुर्गा देवी कदमतर थाना को0शहर जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से लाइफ इंशोरेन्स कराकर पैसे की ठगी करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-100/2025 धारा 319(2),318(4),316(2),338,336(3),340(2),352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त प्रकरण को गंभीरता पूर्वक लेते हुए संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष को0-शहर को निर्देश दिए गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0शहर पर पंजीकृत अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 25.08.2026 को थानाध्यक्ष दयाशंकर औझा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर अभियोग से सम्बधित नामजद वांछित अभियुक्त जय कृष्ण मिश्रा पुत्र स्व0 माता प्रसाद मिश्रा निवासी संकठा घाट शिव मन्दिर थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.