मिर्जापुर : भारी बारिश के चलते एएस जुबली इंटर कॉलेज का कमरा नंबर 3 भरभरा कर गिरा
स्कूल में बच्चे न होने के कारण आज बड़ा हादसा टला
............... Breaking News मिर्जापुर बरसात में बिजली विभाग का सबसे बड़ा फॉल्ट हर ट्रांसफार्मर के पास लगा केबल बॉक्स हो रहा खराब लोकल क्वालिटी के लगे केबल बॉक्स जलने से नगर क्षेत्र में 16 से 20 घण्टे सप्लाई बाधित एक एक हप्ते में जल रहे है 11 हजार से ट्रांसफॉर्मर में लगे केबल बॉक्स बरसात में थोक के भाव जल रहा है केबल बॉक्स सुधार के वादों के बीच ध्वस्त होती जा रही है बिजली व्यवस्था नगर क्षेत्र के जेल रोड फीडर, जंगी रोड फीडर, पंडरी फीडर, कछवा फीडर, चुनार क्षेत्र, अहरौरा क्षेत्र, कनौरा फीडर पर सबसे ज्यादा फॉल्ट । .................. लखनऊ ब्रजेश पाठक के आवास पर यूपीएसएसएससी छात्रों का प्रदर्शन शुरू!! डिप्टी सीएम के आवास पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे छात्र हाथों में तख्ती और बैनर लेकर छात्र दर्ज करा रहे विरोध लाइब्रेरियन समेत अन्य रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन छात्रों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात सुरक्षा कर्मियों ने छात्रों को बैरिकेडिंग कर रोका मौके पर पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच बढ़ी हलचल!!
................... ब्रेकिंग न्यूज मिर्जापुर रातभर की भारी बारिश से जरगो बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ा जलस्तर 18.8 फीट पहुंचा, गेट नंबर 10 और 11 खोले गए सुबह 5:45 बजे गेट नंबर 10 और 11 को 6-6 इंच खोला गया सुबह 7 बजे दोनों गेट 1-1 फीट तक खोले गए 11.08 क्यूसेक प्रति सेकंड की रफ्तार से छोड़ा जा रहा पानी तटवर्ती इलाकों और नदी किनारे रहने वाले लोग रहें बेहद सतर्क पानी का बहाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए नदी, नालों और निचले इलाकों से दूरी बनाए रखें
................. संस्कार भारती मीरजापुर की जिला अध्यक्ष पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने दिए 51 हजार रुपये मिर्जापुर। संस्कार भारती, मिर्जापुर इकाई की वार्षिक योजना बैठक में अध्यक्ष एवं पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने संगठन की सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना करते हुए 51 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि भारतीय कला, लोकपरंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में समाज की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। यह राशि संस्कार भारती के प्रांतीय अध्यक्ष श्री गणेश प्रसाद अवस्थी के कर-कमलों से जिला महामंत्री शिवराम शर्मा को सौंपी गई। इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने करतल ध्वनि से पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त किया। सदस्यों ने कहा कि उनका यह सहयोग संगठन के प्रति विश्वास, आत्मीयता और समर्पण का प्रेरणादायी प्रतीक है।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.