सिटी क्लब में 22 अगस्त को होगा तीसरा भव्य कजली उत्सव
लोक विधा के संरक्षण के लिए नामचीन कलाकार देंगे प्रस्तुति, रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
जनपद 21 अगस्त 2026- सांस्कृतिक संवाददाता-पूर्वांचल की लोक संस्कृति को नई पहचान देने और विलुप्त हो रही कजली विधा को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से इस बार 22 अगस्त 2026 षनिवार को सिटी क्लब में ‘‘तीसरा भव्य कजली मल्हार उत्सव का आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम का आयोजन प्राचीन महादेव मंदिर बूढेनाथ के अष्ट कौशल महंत डा. योगानंद महराज के संरक्षण एवं निदेषक लोक संस्कृति संरक्षण केन्द्र/अन्तर्राट्रीय लोकगायिका उशा गुप्ता के तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम में लोक संस्कृति सरंक्षण केन्द्र की निदेशक ऊषा गुप्ता का कहना है कि बरसात के मौसम में गाई जाने वाली कजली, मीरजापुर की कजली और चैता जैसी लोक विधाएं आजकल लुप्त हो रही हैं। नई पीढ़ी तक इन विधाओं को पहुंचाने और कलाकारों को मंच देने के उद्देष्य से यह महोत्सव हर साल आयोजित किया जाता है।
कार्यक्रम में गरिमामयी महानुभावों की उपस्थिति,
लोक संस्कृति संरक्षण केन्द्र के अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष के महोत्सव में जनपद जनप्रिय मा0 विधायक नगर श्री रत्नाकर मिश्र, मा0 विधायक मड़िहान रमाषंकर सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी लाल बहादुर सरोज, प्रोफेसर षिषिर पाण्डेय, मा0 कुलपति जगत गुरू रामभद्राचार्य, राज्य विष्वद्यिालय चित्रकूट, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मा0 अध्यक्ष नगर पालिका परिशद ष्याम सुन्दर केसरी, पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव के अलावा अन्य महानुभाव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कौन-कौन कलाकार देंगे प्रस्तुति
कजली मल्हार उत्सव में देश के नामचीन लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे, जिसमें मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, वाराणसी, गाजीपुर और प्रयागराज की प्रसिद्ध लोकगायक/गायिकाओं सहित कुल लगभग 40 कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जायेगी। प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों/मोमेट सील्ड, अंगवस्त्रम से मा0 जनप्रति निधिगण के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढोलक, मंजीरा, हारमोनियम और नगाड़े के साथ कजली गायन होगा। विशेष आकर्षण के रूप में ‘‘जनपद के 05 मुर्धन्य महानुभावों जिसमें प्राचार्य जी0डी0 बिनानी कालेज अषोक कुमार सिंह, कारपेट उद्यमी आषीश बुधिया, साहित्यकार/कवि राजेन्द्र तिवारी उर्फ लल्लू तिवारी, जटाषंकर षर्मा चैलर नृत्य/गायक एवं करन कुमार उर्फ पप्पू ढोलक वादक को ‘‘प्रेमघन सम्मान’’ से विषेश सम्मान से अलंकृति भी किया जाएगा।
दिनांक 19 अगस्त 2026 तक जिन कलाकरो के द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया है, उन्हीं को मंच पर प्रवेश दिया जाएगा। भाग लेने वाले कलाकारों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता/मानदेय व रात्रि निवास देय नहीं होगा, केवल उन्हें मंच कार्यक्रम पश्चात मुख्य अतिथियों के द्वारा शील्ड व प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया जाएगा। गायक कलाकारों के लिए वाद्ययंत्र की व्यवस्था संस्था द्वारा किया जाएगा, जो सभी के साथ प्रतिभाग करेंगे। अतएव किसी कलाकार को पूरी टीम/वाद्ययंत्र लाने की आवश्यकता नहीं ळें कार्यक्रम आयोजक मण्डलों में राजेन्द्र तिवारी पूर्व प्रधानाचार्य जुबली इण्टर कालेज, संतोश श्रीवास्तव, अजय षंकर गुप्ता, सूरज दूबे, संदर्भ पाण्डेय, केदारनाथ मुनि, सुरेष मौर्या, राम नरायन यादव, इमरान खान, विश्णु कान्त पाण्डेय, घनष्याम ओझा, विजय दूबे के अलावा अन्य सदस्यगण होंगे। कार्यक्रम के सचिव संदर्भ पाण्डेय ने सभी जनपदवासियों/नगरवासियो से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग सिटी क्लब में सांय 06 बजे से उपस्थित होकर कजली मल्हार उत्सव को सफल बनाए।
..................... समाचार भारतीय - विशेष रिपोर्ट जंतर-मंतर पर गरजा सवर्ण समाज: दिल्ली पुलिस की निंदा, कर लखनऊ में महा-रैली का ऐलान नई दिल्ली, 21 अगस्त 2026 | जंतर-मंतर देश की राजधानी के जंतर-मंतर पर आज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा करणी सेना स्वर्ण महासभा ब्राह्मण महासभा सनातन संगठन * के बैनर तले सवर्ण समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। *यूजीसी कानून और आरक्षण में सवर्णों की अनदेखी को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई यूजीसी कानून रोल बैक आरक्षण इंजीनियर राममूर्ति त्रिपाठी, राष्ट्रीय प्रचारक ब्राह्मण महासभा एवं मार्गदर्शक ABKM परिवार ने दिल्ली पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने की निंदा की कहा कि यदि पहिले ही सूचना आयोजक को दी जाती तो लोगो को परेशानी नहीं होगी।। उन्होंने कहा, "सरकार को सवर्णों की ताकत एवं वोट की कीमत नहीं दिखाई देती। सुप्रीम कोर्ट लगातार पुनर्विचार के लिए कह रहा है। पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह जी की याचिका पर मामला स्टे है, फिर भी सरकार चुप है।" उन्होंने ऐलान किया - "लखनऊ होकर ही दिल्ली का रास्ता जाता है। सभी सनातन धर्म प्रेमी लखनऊ में ताकत दिखाइए। जल्द लखनऊ में बड़ी रैली कर UGC कानून वापस लेने की मांग उठेगी।" में कुंवर हरिवंश सिंह पूर्व सांसद पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह से बात कर तारीख का एलान करूंगा आजाद मोर्चा अध्यक्ष यू एस राणा ने कहा कि देश के हालात खराब हो रहे इसकी जिम्मेदारी सरकार की है वोट बैंक की राजनीति में युवा वर्ग जातीयवाद भेदभाव बिखराव मनभेद नहि चाहता संविधान से देश राजनैतिक दल नहि चलाना चाहते सवर्ण समाज सब जान चुका सबक सिखा देगा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष देव आदित्य सिंह ने कहा कि जल्द ही तालकटोरा मैदान में ताल ठोक रैली होगी।" कार्यक्रम में सबसे भावुक बयान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष समन्वयक पूर्व सैन्य अधिकारी बच्चन सिंह राणा जी का रहा। उन्होंने कहा - वोट लेनी है तो सामान्य वर्ग के चरणों में आते हैं, और जीतकर मंत्री, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बनते ही सवर्ण समाज का शोषण करते हैं। सभी राजनीतिक दलों के सुप्रीमो को सैल्यूट करता हूँ... दुर्भाग्य है हमारा कि हमने सवर्ण जाति में जन्म लिया।"_ पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ABKM जितेंद्र सिंह जी ने कहा -"देश में दलित-पिछड़ा वोट बैंक की लड़ाई में अगड़े समाज पर आफत आई है। कोई सांसद-विधायक बोल नहीं सकता, टिकट कट जाएगा। लेकिन समय का इंतजार करिए, सारे संगठन एक मंच पर बैठकर नीति-रणनीति बनाएंगे।" प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि कई राज्यों में चुनाव हैं और लखनऊ में सतर्क रहना होगा। सवर्ण समाज निर्णायक होगा। रिपोर्ट - मनीष गुप्ता, समाचार भारतीय, नई दिल्ली
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.