थाना लालगंज पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की मोटर साइकिल बरामद
मीरजापुर
थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 20.08.2026 को वादी नन्हकू सिंह पुत्र ददई सिंह निवासी भिटहा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध घर के बाहर खड़ी मोटर साइकिल की चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-316/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक लालगंज को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 21.08.2026 को उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त करन वर्मा पुत्र लल्लन वर्मा निवासी रसौली थाना जिगना जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर उपरोक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित मोटर साइकिल को बरामद किया गया थाना लालगंज पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
................. थाना कछवां पुलिस द्वारा 15 अदद टेट्रा पैकेट अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 21.08.2026 को उप-निरीक्षक राणा प्रताप सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्र से 01 अभियुक्त मुन्ना लाल पुत्र स्व0शोभनाथ यादव निवासी ग्राम मझवां थाना कछवां जनपद मीरजापुर को 15 अदद टेट्रा पैकेट अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कछवां पर मु0अ0सं0-189/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई । ................ थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 15.08.2026 को थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
..................... मा0 उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग दिनांक 23 व 24 अगस्त को जनपद में भ्रमण कर राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का करेंगी निरीक्षण जनपद मा0 उपाध्यक्ष (उप मंत्री स्तर प्राप्त) उ0प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती चारू चौधरी दिनांक 23 व 24 अगस्त 2026 को जनपद में भ्रमण कर विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण व महिला जन सुनवाई में महिलाओं की समस्याओं सुनेंगी। मा0 उपाध्यक्ष दिनांक 23 अगस्त 2026 को प्रातः 10:30 बजे सर्किट हाउस मीरजापुर पहुंचेंगी। तत्पश्चात 11 बजे इनरव्हील क्लब ऑफ मीरजापुर द रिट्रीट में आयोजित कार्यक्रम "मयूरी" में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगी। तत्पश्चात 02:30 बजे विन्ध्याचल पहुंचकर मां विन्ध्यवासिनी देवी दर्शन पूजन करने पश्चात राजकीय सम्प्रेक्षण गृह मोर्चाघर का निरीक्षण करेंगी। सायं 05:30 बजे वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करने के पश्चात सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के उपरान्त दिनांक 24 अगस्त 2026 को प्रातः 08:30 बजे सोनभद्र के लिए रवाना हो जायेंगी। ......................... विवाहिता महिला का मायके में सांप काटने से मृत्यु डामड गंज एक विवाहित महिला का मायके में सांप काटने से मृत्यु हो गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव में सर्पदंश से 26 वर्षीय मीना की मौत हो गई। मीना अपनी मां के घर आई हुई थी। बुधवार की आधी रात सोते समय सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने के बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल पीएचसी हलिया लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मीना को मृत घोषित कर दिया। मीना की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
..................... चोरी के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की मोटर साइकिल बरामद डामड गंज मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 20.08.2026 को वादी नन्हकू सिंह पुत्र ददई सिंह निवासी भिटहा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध घर के बाहर खड़ी मोटर साइकिल की चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-316/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक लालगंज को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 21.08.2026 को उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त करन वर्मा पुत्र लल्लन वर्मा निवासी रसौली थाना जिगना जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर उपरोक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित मोटर साइकिल को बरामद किया गया थाना लालगंज पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.