News Express

 *-शक्तिनगर पुलिस कबाड़ दुकान में छापेमारी की

बिग ब्रेकिंग
 *-शक्तिनगर पुलिस कबाड़ दुकान में छापेमारी की
 -NCL खड़िया खदान से चोरी हुआ माल कबाड़ दुकान से बरामद
 -कार्रवाई की भनक लगते ही कबाड़ संचालक मौके से फरार
 -चोरी के माल की खरीद-फरोख्त की जांच में जुटी पुलिस
-अवैध कबाड़ कारोबारियों में मचा हड़कंप
-अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज तलाश में जुटी पुलिस
-अनपरा थाना क्षेत्र स्थित कबाड़ दुकान का मामला*

................... अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के जरगो जलाशय में सुलूस के पास इमलिया चट्टी निवासी एक व्यक्ति के डूबने की सूचना पर मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीण खोजबीन में जुटे। ................. मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव में सर्पदंश से 26 वर्षीय मीना की मौत हो गई। मीना अपनी मां के घर आई हुई थी। बुधवार की आधी रात सोते समय सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने के बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल पीएचसी हलिया लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मीना को मृत घोषित कर दिया। मीना की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ....................... Big Breking -varanasi वाराणसी के रोहनिया से लापता MSC छात्रा का शव मिलने से सनसनी 18 अगस्त को दर्ज हुई थी गुमशुदगी, हत्या के एंगल से जांच में जुटी पुलिस; SOG और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव स्थित मालवीय इंटर कॉलेज के पीछे पश्चिम पूरा इलाके में गुरुवार को एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान श्रेया उपाध्याय उर्फ सोनम (एमएससी छात्रा), पुत्री सुनील उपाध्याय, निवासी मरुई, थाना राजातालाब के रूप में की। बताया जा रहा है कि श्रेया के लापता होने की गुमशुदगी 18 अगस्त को राजातालाब थाने में दर्ज कराई गई थी। मृतका अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। उसके पिता कपड़ा व्यापारी हैं।

..................... ब्रेकिंग न्यूज | मीरजापुर नगर पालिका परिषद मीरजापुर में भ्रष्टाचार चरम पर, मूलभूत सुविधाओं के अभाव में कराह रही शहर की जनता। दफ्तरों में बैठकर कुर्सियां तोड़ रहे जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी, जनता की गंभीर समस्याओं से मोड़ा मुंह। पूरे नगर पालिका परिषद में कमीशनखोरी और घूसखोरी का बोलबाला, विकास कार्यों के नाम पर सिर्फ लीपापोती। टूटी सड़कें और चोक नालियों से नारकीय हुआ जीवन, शिकायतों के बावजूद कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासन। पेयजल संकट गहराया, सप्लाई के पानी में आ रही भीषण गंदगी और बदबू से बीमारियों का मंडराया खतरा। सीवर और नाली का गंदा पानी सड़कों पर बहने से नागरिक त्रस्त, बुनियादी सुविधाओं को तरसे वार्डवासी। जनता के पैसों पर मलाई काट रहे लापरवाह अधिकारी, पूरे मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की उठी मांग।

............ मण्डलायुक्त व पुलिस उप महानिरीक्षक ने कानून व्यवस्था, सड़क सुरक्षा, गम्भीर अपराधों सहित वन विभाग से प्रभावित एवं विलम्बित परियोजनाओं की जूम माध्यम से बैठक कर की समीक्षा सीएम डैशबोर्ड में खराब प्रगति एवं परियोजनाओं के विलम्ब होने पर मण्डलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए 05 परियोजना प्रबंधकों का वेतन रोकने के साथ प्रतिकूल प्रविष्टि देने का दिया निर्देश आवासीय बालक/बालिका विद्यालयों का वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा सप्ताह में एक बार जांच कर उपलब्ध कराएं विस्तृत आख्या -मण्डलायुक्त मीरजापुर 21 अगस्त 2026- मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश ने पुलिस उप महानिरीक्षक पूनम के साथ आज आयुक्त कार्यालय सभागार से मण्डल के तीनों जनपदों जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी मण्डलीय अधिकारियों के साथ जूम माध्यम से बैठक कर कानून व्यवस्था, राजस्व वादों के निस्तारण व राजस्व वसूली, चकबन्दी कार्य प्रगति, मा0 मुख्यमंत्री अनुश्रवण प्रणाली के अन्तर्गत विलम्बित परियोजनाओं, वन भूमि के प्रकरण से आच्छादित/प्रभावित परियोजनाओं, मा0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड मण्डल अनुश्रवण पुस्तिका के अनुसार विकास कार्यों के प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा की। कानून व्यवस्था एवं राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त ने संयुक्त निदेशक अभियोजन को निर्देशित कि विभिन्न कोर्ट में 05 वर्ष या उससे अधिक लम्बित वादों में कोर्ट में पैरवी करते हुए तारीख लगवाए तथा गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कर मुकदमों का निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि 05 वर्ष से अधिक लम्बित मुकदमों की थानावार सूची बनाकर पैरवी कर निस्तारण कराएं। उन्होंने विभिन्न गम्भीर अपराधों के निस्तारण में खराब स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि सभी जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक व संयुक्त निदेशक अभियोजन आपस में समन्वय स्थापित अपराधों के पैरवी कर निस्तारण में प्रगति लाए। सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने के दृष्टिगत मण्डलायुक्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी पुलिस अधीक्षक अपने अधीनस्थ थानाध्यक्षों से यह सुनिश्चित कराएं कि राज्य व एन0एच0आई0 हाइवे पर ट्रक, बस आदि के द्वारा इनलीगल पार्किंग न होने पाए। दुर्घटनाग्रस्त स्थलों व उसके आस पास रिफलेक्टर, कैट आई को प्रभावी ढंग से लगाना सुनिश्चित करे तथा यदि कहीं सड़कों डिजाइन में परिवर्तन लाना हो तो ऐसे स्थलों को चिन्हित कर प्रस्ताव प्रेषित करते हुए सही कराएं। उन्होंने कहा कि विभिन्न थानों में खड़े वाहनों के निस्तारण की भी कार्यवाही प्राथमिकता पर की जाए।मण्डलायुक्त ने सभी जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने जनपद में आवासीय बालक/बालिका विद्यालयों के साप्ताहिक निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करे। महिला आवासीय विद्यालयों में महिला अधिकारी ही जांच समिति रखे जाए। यह नोडल अधिकारी आवासीय विद्यालयों में साप्ताहिक भ्रमण कर उनके भोजन, भोजनालय तथा रखे गए राशन का स्टोर आदि की गुणवत्ता साफ सफाई का निरीक्षण करे। इसी प्रकार बालिका आवासीय विद्यालयों में महिला अधिकारी व नायब तहसीलदार स्तर के महिला अधिकारी की टीम बनाकर उपरोक्तानुसार उनके छात्रावास में साफ सफाई, रहन सहन आदि का गहन निरीक्षण करते हुए बच्चों से मिल सुविधाओं के बारे में फीडबैक लेते हुए आख्या अपर आयुक्त प्रशासन को प्रेषित किया जाए। मण्डलायुक्त ने कहा कि तीनों जनपदों में जिला स्तर पर जिलाधिकारी अपने मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त करे तथा मुख्य विकास अधिकारी अपने स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करते हुए विद्यालयों का निरीक्षण सुनिश्चित कराएं। मण्डलायुक्त ने कहा कि शासन स्तर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जनपद के तीनों जनपदों में संचालित योजनाओं तथा प्रधानमंत्री आवास, विभिन्न पेंशन, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान योजना, स्वच्छ भारत मिशन, कन्या सुमंगला, जल जीवन मिशन में अपेक्षित प्रगति व सुधार लाने के निर्देश दिए गए अतएव सम्बन्धित अधिकारी अपनी योजनाओं में तेजी लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विधानसभाओं में 31 अक्टूबर 2026 तक रोजगार मेला का आयोजन करने का भी निर्देश दिया। वन विभाग से आच्छादित/प्रभावित परियोजनाओं में मण्डलायुक्त ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं में वन विभाग के द्वारा एन0ओ0सी0 प्राप्त हो चुकी है। तत्काल प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करें। बैठक में परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम सोनभद्र ईकाई के अनुपस्थित रहने तथा गत माह से उनके कार्यों अपेक्षित प्रगति न आने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही वेतन रोकने का निर्देश संयुक्त विकास आयुक्त दिया। इसी प्रकार कार्यों में लापरवाही बरतने पर परियोजना प्रबंधक लैकफेड, सी0एण्डडी0एस0 व सेतु निगम के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने तथा अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही वेतन रोकने का निर्देश दिया।जनपदों विभिन्न कारणों से निर्माणाधीन, विलम्बित परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान पाया गया कि जनपद मीरजापुर में 23 परियोजना, सोनभद्र में 12 तथा जनपद भदोही में 10 परियोजना विलम्बित है जिसमें मण्डलायुक्त ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराए अन्यथा अगले माह की समीक्षा में सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। मा0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड अनुश्रवण पुस्तिका में प्राप्त रैंकिंग के आधार पर मण्डलायुक्त ने मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण मीरजापुर, एन0आर0एल0एम0 भदोही, जननी सुरक्षा योजना मीरजापुर व भदोही, जल जीवन मिशन सोनभद्र, मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा भदोही, आई0सी0डी0एस0 भदोही व मीरजापुर, सेतुओं का निर्माण सोनभद्र, सड़कों अनुरक्षण वित्तीय प्रगति भदोही, सीएम सामूहिक विवाह भदोही में खराब रैंकिंग प्राप्त होने के कारण मण्डल की रैंकिंग खराब होने पर मण्डलायुक्त ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए 31 अगस्त 2026 तक अपेक्षित सुधार लाने के साथ रैंकिंग सही करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अगले माह खराब प्रगति आने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। मण्डलायुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित करे कि बैठकों में कार्यदायी एजेंसियों के अधिकारी स्वयं आए। अपने अधीनस्थ व अवर अभियंताओं को अपने स्थान बैठकों में भेजने पर कार्यवाही की जाएगी।बैठक में जूम माध्यम जिलाधिकारी मीरजापुर पवन कुमार गंगवार, सोनभद्र चर्चित गौड़, भदोही शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, पुलिस अधीक्षक भदोही, अपर आयुक्त प्रशासन राजकुमार द्विवेदी, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी मीरजापुर विशाल कुमार, अपर आयुक्त प्रतिपाल चौहान, मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र, मुख्य विकास अधिकारी भदोही, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या राम नरायन यादव सहित सभी सम्बन्धित मण्डलीय व जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहें

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.