राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे
1. श्री ध्रुव कांत ठाकुर — पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश — राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।
2. श्रीमती पद्मजा चौहान — अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश — राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।
3. श्री प्रशांत कुमार — अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश — राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।
4. श्री देव नारायण यादव — सहायक कमांडेंट, उत्तर प्रदेश — राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।
5. श्री अजय कुमार त्रिपाठी — सहायक कमांडेंट, उत्तर प्रदेश — राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।
6. श्री विकास श्रीवास्तव — पुलिस उपाधीक्षक, उत्तर प्रदेश — राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।
............ स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, रेलवे स्टेशन व रोडवेज पर सघन चेकिंग मीरजापुर स्वतंत्रता दिवस-2026 की पूर्व संध्या पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस अधिकारियों व पर्याप्त बल के साथ शहर में भ्रमण और पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया बरकछा रामटेक चौराहा, संगमोहाल और राबर्ट्सगंज तिराहे का निरीक्षण कर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए वहीं डॉग स्क्वाड, बीडीडीएस और एएस चेक टीम ने रेलवे स्टेशन, रोडवेज समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग की जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस ने होटल, ढाबों, सरायों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी निगरानी बढ़ा दी है पुलिस अधिकारियों ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच जारी रखने के निर्देश दिए ................ जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी उद्यान में किया ध्वजारोहण। स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर जनपदवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं। देश की एकता अखंडता व सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने की की अपील।
..... स्वतंत्रता दिवस पर एसपी ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित मीरजापुर,80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा से कार्य करने तथा राष्ट्र की स्वतंत्रता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया पुलिस उपाधीक्षक अमर बहादुर को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। वहीं निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र समेत अन्य पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया एसपी ने सभी को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पुलिस कार्यालय क्षेत्राधिकारी कार्यालयों एवं थानों पर भी ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दी गईं .............. लाल बहादुर सरोज ने भाजपा जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण किया।• इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण ही हम आज स्वतंत्रता की अनुभूति कर पा रहे हैं। आइए, इस पावन दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए संगठन की शक्ति और जनसेवा के माध्यम से एक भारत, श्रेष्ठ भारत एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे। वंदे मातरम्! भारत माता की जय!
............ 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने आयुक्त कार्यालय पर किया ध्वजारोहण। अधिकारियों/कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता के प्रति दिलाई शपथ अपर आयुक्त प्रशासन राज कुमार द्विवेदी, अपर आयुक्त न्यायिक डा. विश्राम व अपर आयुक्त प्रतिपाल चौहान के अलावा अधिवक्ता गण रहे उपस्थित
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.