News Express

जिगना और चुनार में जहरीले जंतु व सर्पदंश से 2 की मौत  

जिगना और चुनार में जहरीले जंतु व सर्पदंश से 2 की मौत  

जिगना। 
चड़ेरू चौकठा गांव में गुरुवार सुबह जहरीले जंतु काटने से 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। 18 दिन पहले सर्पदंश से बेटी की भी मौत हो चुकी थी।

 

 

.................

 

चुनार।
 ईश्वरपट्टी में बुधवार रात सर्पदंश से 17 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार कर दिया।

.................. छत के सहारे घर में घुसे चोर बीस हजार नगद समेत लाखों का सामान चोरी,संतनगर थाना से महज 200 मीटर दूर पर चोरों ने दिया अंजाम पटेहरा संतनगर थाना क्षेत्र के सहरसा गांव में थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर बुद्धवार की रात्रि लगभग 12 बजे चोरों ने घर में घुसकर बीस हजार नगदी समेत करीब दो लाख के आभूषण चोरी कर लिए।गांव निवासी कियामत अली का आरोप है कि बुद्धवार की रात भोजन कर सोने चले गए करीब 12 बजे रात चोर घर के पीछे फेंकी बॉस की सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ गए जहां से नीचे आंगन में उतरकर कमरे की सिटकनी खोलकर अंदर घुसकर बक्सा व अटैची जिसमें रखा नगद बीस हजार के अलावा सोने के आभूषण मंगलसूत्र,मांगटीका,क्लिप समेत कुल दो लाख के आभूषण चोरी कर उठा ले गए।गुरुवार भोर में जब नींद खुली तो कमरे की सिटकनी खुली थी अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरे पड़े थे बक्सा व अटैची गायब थे।शोरगुल करने पर घर के सदस्यों की नींद खुली और अगल - बगल खोजबीन करने लगे तो घर से कुछ दूर पर अटैची व बक्से टूटे पड़े थे जबकि सामान गायब थे।घटना की सूचना संतनगर पुलिस को दिया गया।मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।ग्रामीणों का आरोप है कि थाने से महज दो सौ मीटर की दूरी पर अवैध मादक पदार्थ की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है।गांव के नशेड़ी नशा करने के लिए हर रोज क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है लेकिन पुलिस चोरों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।दो महीने के अंदर आधा दर्जन से अधिक गांव में चोरी हो गई किन्तु पुलिस एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई जिससे चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है।घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है जल्द ही खुलासा की जाएगी।

.............. सीसी सड़क की रिटर्निग वाल 3 माह में ध्वस्त कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा। पड़री-- विकास खण्ड पहाड़ी के टौंगा ग्राम सभा के गुप्ता बस्ती में मंडी परिसद द्वारा बनी सीसी सड़क का रिटर्निग वाल 3 माह में ही ध्वस्त हो गया।जिससे उक्त सड़क पर लोगो को आने जाने में भय लग रहा है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।विभागीय अधिकारी अगर समय से उक्त समस्या पर ध्यान नही दिए तो बड़ा हादसा हो सकता है। ................. उत्तराखंड - चमोली टनल हादसे का मामला - 22 वर्कर फंसे थे , 14 घायल, 6 की मौत पुष्टि !!

........................ मिर्जापुर में मनाया जा रहा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बंटवारे के पीड़ितों को किया गया नमन कार्यक्रम में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल,नगर विधायक रत्नाकर मिश्र,मंझवा विधायक शुचिस्मिता मौर्य, छानबे विधायक रिंकी कोल, पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी के साथ बीएसए अनिल कुमार वर्मा अन्य नेता और अधिकारी है मौजूद ................... / ब्रेकिंग न्यूज़ // हलिया, मीरजापुर मीरजापुर में दर्दनाक हादसा: अदवा नदी में डूबने से 18 वर्षीय अंकित की मौत मीरजापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के अहुगी खुर्द गांव से एक दुखद खबर सामने आई है। गांव के पास बह रही अदवा नदी में नहाने के दौरान 18 वर्षीय अंकित कुमार डूब गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से अंकित को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंची हलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अंकित की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मानसून में नदी-तालाबों में नहाने से बचें। .................... ब्रेकिंग न्यूज मिर्जापुर चुनार में बड़ा हादसा टला सड़क निर्माण के लिए खोदे गड्ढे में धड़ाम से घुसी ऑटो बिना सुरक्षा इंतजाम सड़क पर खोदा गया गड्ढा बना जानलेवा ऑटो गड्ढे में फंसते ही मचा हड़कंप, राहगीरों में दहशत न बैरिकेडिंग, न चेतावनी बोर्ड—किसके भरोसे छोड़ा गया जानलेवा गड्ढा? बड़ा सवाल—किसी की जान जाने के बाद जागेंगे जिम्मेदार?

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.