मीरजापुर
रेलवे स्टेशन
स्वतंत्रता दिवस व श्रावण मास के मद्देनजर आरपीएफ और जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर चलाया सघन चेकिंग अभियान। जिसमें प्रतीक्षालय, आरक्षण हाल, सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफॉर्मों एवं स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों में संदिग्ध व्यक्ति एवं संदिग्ध वस्तुओं की सघन चेकिंग की गई। वही आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों को जागरुक करते हुए कहा संदिग्ध व्यक्ति व संदिग्ध वस्तु दिखने पर पुलिस को दे सूचना। चेकिंग के दौरान आरपीएफ प्रभारी व जीआरपी प्रभारी के साथ पुलिस बल मौजूद रहे।
..............
धुम धाम से निकला तिरंगा यात्रा
जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यक्रम में शामिल हुए
डामड गंज
बाजार स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर के परिसर में क्षेत्र के नागरिक एवं राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी एकत्रित हुए और तिरंगा झंडा तथा राष्ट्र प्रेम से संबंधित गानों के साथ तिरंगा यात्रा निकाला गया जिसमें युवा और महिलाएं भी शामिल रही तिरंगा यात्रा बाजार में परिभ्रमण किया और श्री दुर्गा माता के मंदिर में समापन हुआ कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया मंडल उपाध्यक्ष संतोष सिंह कुलदीप सरोज जिला कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा धीरज केसरी ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता सुरेश केसरी एडवोकेट अरुण मिश्रा ताराचंद अग्रहरी अनिल केसरी संजीव केसरी आदित्य तिवारी महेश रामकिशन राय रमाकांत चतुर्भुज केसरी तारकेश्वर केसरी सहित दर्जनों की संख्या में प्रमुख रूप से शामिल रहे और सैकड़ों की संख्या में युवा क्षेत्रीय नागरिक एवं महिलाएं शामिल रही
............... आयुष योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश मीरजापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में जिला आयुष समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में राष्ट्रीय आयुष मिशन, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं की जिला स्तरीय समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति, कार्यों में हो रही देरी के कारणों तथा उन्हें पूर्ण कर संचालित किए जाने की निर्धारित समय-सीमा के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। बैठक में 50 बेड के एकीकृत आयुष चिकित्सालय, नवीन आयुष चिकित्सालय भवनों के निर्माण, आयुष चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता एवं उनके प्रदर्शन की स्थिति, आयुष चिकित्सकों की उपस्थिति तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए तथा जिन कार्यों में किसी स्तर पर विलंब हो रहा है, उसके कारणों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने आयुष चिकित्सालयों एवं चिकित्सा इकाइयों में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा मरीजों को शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण आयुष चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी चिकित्सालयों में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे, ताकि उपचार के लिए आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयुष विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा की जाए। साथ ही, शासन स्तर से निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने तथा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा० जयन्त कुमार, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा० कौशल्या मरीना, अरूण कुमार, जिला आयुष प्रबन्धक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
............ अज्ञात व्यक्ति द्वारा खाते में पैसे ट्रान्सफर कराने के नाम पर की गयी साइबर ठगी की धनराशि ₹ 66,000 थाना अहरौरा साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस मीरजापुर आवेदक शशि चन्द्र मौर्य पुत्र चन्द्रभान सिंह नि0 अहरौरा डीह थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी की सूचना दिनांक 01.08.2026 को थाना अहरौरा की साइबर सेल में दी गई । आवेदक द्वारा बताया गया कि वह एक जन सेवा केन्द्र चलाता है एक व्यक्ति ने उसके खाते में 66,000/- रु. किसी अन्य व्यक्ति से मंगवाने की बात बताकर उसके साथ फ्राड किया गया । इस संबंध में आवेदक का शिकायत NCRP पोर्टल पर दर्ज किया गया । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अहरौरा की साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गई है। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा की साइबर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान आवेदक की पूरी धनराशि 66000/- को आवेदक के खाते में वापस कराया गया । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम थाना अहरौरापुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । तथा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गई । साइबर सेल टीम थाना अहरौरा 1. अजय मिश्र, थानाध्यक्ष अहरौरा, मीरजापुर । 2. हे0का0 नरेन्द्र सिंह, म0का0 महिमा उपाध्याय, रि0का0 अंकित अवस्थी, साइबर सेल अहरौरा । .................. यूपीआई के माध्यम से गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि ₹ 8000 /- को थाना संतनगर साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस मीरजापुर दिनांक 14.04.2026 को आवेदक अर्पण कुमार शुक्ला निवासी देवघटा थाना संतनगर जनपद मीरजापुर द्वारा NCRP 33104260082399 पोर्टल पर शिकायत संख्या दर्ज करायी गयी । जिसमें आवेदक के खाते से गलती से 8,000 रुपये अज्ञात खाते में ट्रांसफर हो गए । उक्त के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर थाना संतनगर साइबर सेल द्वारा जांच प्रारम्भ कर दी गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना संतनगर साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त प्रकरण में जांच के दौरान होल्ड कराते हुए MRM Portal द्वारा 08.08.2026 को आवेदक के खाते में 8,000/- रुपये की धनराशि वापस करायी गयी । खाते में पैसा वापस आने पर आवेदक द्वारा पुलिस उच्चाधिकारी व थाना संतनगर साइबर सेल टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर से होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी थाना संतनगर साइबर सेल टीम थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार , थाना संतनगर जनपद मीरजापुर । का0 इनय कुमार , थाना संतनगर जनपद मीरजापुर ।
............. थाना को0शहर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 03 जुआरी गिरफ्तार; मौके से नगदी, ताश के पत्ते व 03 अदद मोटर साइकिल बरामद मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ एवं जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 12.08.2026 को उप निरीक्षक मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को0शहर क्षेत्र से जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 03 जुआरियों 1. गोलू पुत्र अशोक निवासी छोटा सखौरा थाना को0शहर जनपद मीरजापुर, 2. समीर पुत्र अबरार निवासी अमानगंज खनवानाला थाना को0शहर जनपद मीरजापुर, 3. धर्मराज पुत्र गुलाब चन्द्र निवासी बरहो इमलिया थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को मौके से मालफड़ ₹ 470/- व तलाशी में ₹ 530/- (कुल धनराशि ₹ 1000) नगद, 52 ताश के पत्ते सहित गिरफ्तार कर बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बंध में थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-133/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । .......... थाना पड़री पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 12.08.2026 को उप-निरीक्षक जय प्रकाश मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना पड़री क्षेत्रांतर्गत ग्राम अतरौरा से अभियुक्त अमृतलाल पुत्र स्व0 अर्जुन निवासी अरगजा पाण्डेयपुर थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को 10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पड़री पर मु0अ0सं0-218/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.