गोरखपुर-
CM योगी ने गोरखपुर में सड़क परियोजना का लोकार्पण किया !!
CM ढाई बजे संत कबीर नगर में करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास/ लोकार्पण करेंगे !!
**
दिल्ली -
भाजपा का पलटवार -
भाजपा सांसदों ने संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन-
कहा -
राहुल गांधी संसद में चर्चा से भाग रहें हैं , राहुल से भाजपा के सांसदों ने संसद भवन में प्रदर्शन कर रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज का जवाब मांगा , भाजपा के नेता आज सोशल मीडिया पर लिख रहें हैं , राहुल भागना नहीं..
**
दिल्ली -
RSS की समन्वय बैठक आंध्र प्रदेश के गुडीलोवा में 19-21 अगस्त तक होगी ,
RSS चीफ मोहन भागवत 25 अगस्त से USA, कनाडा और UK की यात्रा पर जाएंगे !!
**
भूकम्प-
कल पश्चिमी कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 132 हो गई है, जबकि 570 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं
................. Mirzapur *शातिर मादक तस्करों से स्थानीय लोग त्रस्त ।* महिला व पुरुष मादक तस्करों ने मिलकर मचाया आतंक। पुलिस ने कुछ महिला व पुरुष तस्करों पर कुछ महीने पहले की थी कार्रवाई। कार्रवाई के बाद फिर से बड़े पैमाने पर शुरू हुआ मादक पदार्थों की बिक्री का खेल। स्थानी लोगों ने किया विरोध तो महिला मादक तस्करों ने दिखाया अपना रौद्र रूप। महिला व पुरुष तस्करो का क्षेत्र में है खौफ। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के सिटी ब्लॉक के सामने स्थित मकान का खंडहर बना मादक तस्करों का गढ़। और दूसरी तरफ कटरा कोतवाली के मंडी चौकी क्षेत्र के बथुआ के पास गली से जाने-माने चर्चित मादक तस्कर की पत्नी और बेटे ने मादक पदार्थों की बिक्री में मचाया आतंक। कई महिलाएं व पुरुष इस खंडहर से ही मादक पदार्थों की बिक्री का खेलते हैं खेल। पुलिस की छापेमारी के पहले ही इन तस्करों तक पहुंच जाती है पुलिस की छापेमारी की सूचना। इसके बाद तस्कर हो जाते हैं सतर्क व सावधान। इसके बाद भी पुलिस ने कुछ महिलाओं व पुरुष तस्करों को भेजा है जेल। देहात कोतवाली का यह क्षेत्र मादक पदार्थों की बिक्री को लेकर हमेशा चर्चाओं में। क्योंकि जेल जाने के बाद भी अन्य महिलाओं द्वारा फिर शुरू हो जाती है मादक पदार्थों की बिक्री। देहात कोतवाली के लंका की पहड़ी, लंका की पहाड़ी से कुछ दूर महामाया आवास के पास, चर्चित अखाड़ा छूलहा के पीछे व सिटी ब्लॉक के सामने बने मकान के खंडहर से देहात कोतवाली के इन क्षेत्रों में मादक पदार्थों की बिक्री का खेल जोरों पर। मादक पदार्थ के बिक्री के खेल पर नहीं लग रहा पूरी तरह प्रतिबंध। पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश के बाद भी आखिर क्यों नहीं लग रहा पूरी तरह पूर्ण विराम। अगली खबर में वीडियो होगा वायरल।
................. मीरजापुर में टीबी मरीजों के लिए आगे आए उत्तर प्रदेश मंत्री हंसराज विश्वकर्मा। कछवा मिर्जापुर प्रदेश में चल रहे टीबी उन्मूलन अभियान के तहत आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को मझवां विकास खंड क्षेत्र के 151 टीबी मरीजों को उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म लघु एवं उद्यम राज्य मंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा के उपस्थिति में पोषण पोटली भेंट करके मरीजों को सहयोग देने हेतु कछवा क्रिश्चियन अस्पताल प्रांगण में गोद कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में कछवा क्रिश्चियन अस्पताल द्वारा 85, हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन चितईपुर वाराणसी द्वारा 50, पूर्व कछवा नगर पंचायत अध्यक्ष डाक्टर पंधारी यादव द्वारा 11 एवं पूर्व जिला क्षय रोग अधिकारी डाक्टर एवं एल एस मिश्रा द्वारा 5 तथा मीरजापुर डिप्टी सीएमओ डाक्टर सुदीप कुमार सिंह द्वारा 5 तथा राकेश कुमार टीबी चैंपियन द्वारा 2 मरीजों को पोषण पोटली उपलब्ध कराते गोद लेने का सराहनीय कार्य किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा द्वारा टीबी उन्मूलन के तहत किए गए उपरोक्त प्रयास की सराहना करते हुए कहां कि पहले के जमाने में इस रोग का बहुत भय था लेकिन अब योग्य डॉक्टरों एवं उपलब्ध सरकारी जांच इलाज आदि की सुविधाओं से यह रोग असाध्य नहीं साध्य हो चुका है उक्त क्रम में ही मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खान पान, साफ सफाई, वह डॉक्टरों के उचित सुझाव तथा नियमित दवा सेवन पर विशेष ध्यान देने को बोला गया।मंत्री द्वारा मरीज के हित में सभी सहयोगी नि:क्षय मित्रों के सहयोग की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। तथा उनके द्वारा मीरजापुर में आगामी टीबी मरीजों के गोद कार्यक्रम में स्वयं द्वारा 50 टीबी मरीजों को गोद लेने का आश्वासन भी दिया गया। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर के के मिश्रा द्वारा कहा गया कि टीबी रोग के लक्षण मिलने पर आधी अधूरी जानकारी रखने वाले झोला छाप डाक्टरों से इलाज कतई मत लें, बल्कि ऐसे रोग के लिए सरकारी अस्पताल से संपर्क कर उचित जांच इलाज की नि: शुल्क सुविधा प्राप्त करते हुए अपने साथ साथ देश को भी टीबी मुक्त बनाने में सहयोगी बनने का प्रयास करें।पूर्व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर एलएस मिश्रा द्वारा कहा गया कि टीबी के रोगी को यह बात सदैव ध्यान रखना आवश्यक है कि दवा सेवन में एक दिन का भी गैप न हो साथ ही खांसते छिंकते बोलते समय मुंह पर मास्क, रुमाल, गमछा अवश्य रखें।कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला क्षय रोग कोऑर्डिनेटर एवं रेडक्रास सोसायटी मीरजापुर के द्वारा लोगों टीबी के लक्षणों एवं सरकारी स्तर पर विभिन्न नि:शुल्क सुविधाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में कछवा क्रिश्चियन प्रबंधक शंकर रामचंद्रन द्वारा सभी आए अतिथियों एवं मरीजों का आभार प्रकट करते हुए कहा गया कि विकासखंड मझवां के साथ-साथ अब आगामी समय में मीरजापुर जिले के पिछड़ा विकास खंड पटेहरा में भी जल्द ही हमारे संस्था द्वारा जन सहयोगी कार्यों किया जाना सुनिश्चित हो चुका है । आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन उपाध्याय,अजय कुमार उपाध्याय सदस्य नागरिक उड्डयन मंत्रालय नई दिल्ली, अजय सेठ,रामकुमार विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा मिर्जापुर, सुदीप प्रजापति पूर्व मंडल अध्यक्ष वाराणसी, सभासद अवनीश त्रिपाठी, सभासद राजन केसरी,हिमांशु त्रिपाठी, बबलू, नवीन सिंह के साथ-साथ क्षय विभाग के दुर्गेश कुमार रावत, प्रदीप कुमार, प्रतीक कुमार, मनभावन, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
.................. विंध्याचल: टोल प्लाजा पर अनियंत्रित क्रेन/केरान पलटा, दुकान में घुसा, ड्राइवर की मौत विंध्याचल, मीरजापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा पुलिस चौकी अंतर्गत टोल प्लाजा के पास एक अनियंत्रित क्रेन/केरान पलटकर सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसा। क्रेन दुकान में बनी मजबूत भट्ठी के सहारे टिक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे में क्रेन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अष्टभुजा पुलिस चौकी प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे और किसी वाहन से घायल चालक को विंध्याचल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बरौधा-कचार, मीरजापुर निवासी के रूप में हुई है। घटना स्थल से क्रेन को हटवा दिया गया है। पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है। मौके पर थाना प्रभारी विंध्याचल अपनी टीम के साथ सक्रिय दिखे। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि जहां यह दुर्घटना हुई है वहां अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों से संज्ञान लेने की मांग की है।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.