मिर्जापुर ब्रेकिंग: अकोढ़ी-बबूरा गंगा घाट पर अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
मिर्जापुर / जिगना। अकोढ़ी-बबूरा गांव के गंगा घाट पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बबूरा एयरटेल टावर से करीब 100 मीटर आगे प्राइमरी स्कूल के पीछे स्थित गंगा घाट पर ग्रामीणों ने शव को देखा। सूचना मिलते ही 112 नंबर और स्थानीय थाना जिगना की पुलिस तथा हल्का के दरोगा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार लगभग एक घंटे से शव घाट पर पड़ा हुआ था। वहां करीब 150-200 लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव से आ रही बदबू के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है और वे शव को जल्द हटाने की मांग कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस द्वारा जनता से शव को बाहर निकालकर गाड़ी तक पहुंचाने में सहयोग मांगा जा रहा है, जिसको लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
स्थान: बबूरा, एयरटेल टावर के पास, प्राइमरी स्कूल के पीछे, गंगा घाट, थाना क्षेत्र जिगना, मिर्जापुर।
................................ गोरखपुर- CM योगी ने गोरखपुर में सड़क परियोजना का लोकार्पण किया !! CM ढाई बजे संत कबीर नगर में करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास/ लोकार्पण करेंगे !! ** दिल्ली - भाजपा का पलटवार - भाजपा सांसदों ने संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन- कहा - राहुल गांधी संसद में चर्चा से भाग रहें हैं , राहुल से भाजपा के सांसदों ने संसद भवन में प्रदर्शन कर रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज का जवाब मांगा , भाजपा के नेता आज सोशल मीडिया पर लिख रहें हैं , राहुल भागना नहीं.. ** दिल्ली - RSS की समन्वय बैठक आंध्र प्रदेश के गुडीलोवा में 19-21 अगस्त तक होगी , RSS चीफ मोहन भागवत 25 अगस्त से USA, कनाडा और UK की यात्रा पर जाएंगे !! ** भूकम्प- कल पश्चिमी कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 132 हो गई है, जबकि 570 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं
.......................... भाजपा के कैंपेन- राहुल भागना नहीं -का मामला - CM योगी बोले - लोकतंत्र में प्रश्न पूछने के बाद उत्तर सुनने का भी दायित्व बनता है , गृह मंत्री अमित शाह जी सदन में पक्ष रखने को तैयार हैं , विपक्ष तथ्यों का सामना करे, उत्तर को पूरा सुने ,बहस से प्रतिष्ठा बढ़ती है भागने से नहीं !! ** लखनऊ- DCM ब्रजेश पाठक का बयान - राहुल गांधी भागना मत, गृह मंत्री हर सवाल का जवाब देंगे, पूरा सुनना , विपक्ष दोहरी राजनीति कर रहा है - DCM राहुल गांधी देश में अराजकता और झूठ फैलाना चाहते है - DCM पंद्रह दिन से संसद को हाईजैक किया हुआ है, राहुल गांधी गोल पोस्ट चेंज करने का काम करते हैं - DCM राहुल गांधी के विफल नेता ही नहीं अराजकता और झूठ के नए पोस्टर बॉय हैं - DCM पाठक !!
................... अवैध निर्माण पर बड़ी कार्यवाही,आठ मकान सील मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रैदानी कॉलोनी में गंगा नदी से करीब 200 मीटर के दायरे में बिना नक्शा पास कराए किए जा रहे अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार के निर्देश पर टीम ने कार्यवाही करते हुए कॉलोनी में बने आठ मकानों को सील कर दिया।नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार ने बताया कि बिना नक्शा पास कराए किए गए अवैध निर्माण के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। जांच के बाद आठ मकानों को सील किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अन्य निर्माणों की भी जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी निर्माण नियमों के विपरीत या बिना स्वीकृत मानचित्र के पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्यवाही से रैदानी कॉलोनी में अवैध निर्माण कराने वालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.