News Express

दिल्ली - PM मोदी - CWG खिलाड़ियों के साथ संवाद !!

दिल्ली -

PM मोदी - CWG खिलाड़ियों के साथ संवाद !!


**

गोरखपुर- 

CM योगी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई !! 


**

दिल्ली -

विपक्ष के नेताओं ने आज पुनः संसद परिसर में प्रदर्शन किया, राहुल गांधी, अखिलेश यादव आदि नेता धरने में शामिल हुए -

अखिलेश यादव ने कहा - हम डेलिमिटेशन और FCRA बिल का विरोध करेंगे !!

.................. झारखंड - रांची में छात्रों का आज विधानसभा घेराव आंदोलन , भारी संख्या में छात्रों का विधानसभा की दिशा में कूच - आंदोलनकारियों ने कहा - आज का दिन निर्णायक है,सरकार को झुकना पड़ेगा !!

News Image

.................. ब्रेकिंग न्यूज़ मीरजापुर कोटार नाथ धाम में सिपाही पर दर्शनार्थियों से बदसलूकी का आरोप हलिया थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध कोटार नाथ धाम में सोमवार सुबह ड्यूटी पर तैनात सिपाही लालचंद पर दर्शनार्थियों के साथ बदसलूकी करने का आरोप है। दर्शनार्थियों का आरोप है कि ड्यूटी के दौरान सिपाही ने श्रद्धालुओं के साथ किया अभद्र व्यवहार। मेला क्षेत्र में दर्शन पूजन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ पुलिसकर्मी के कथित दुर्व्यवहार को लेकर नाराजगी। धार्मिक स्थल पर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों से सहयोग और शालीन व्यवहार की होती है अपेक्षा सिपाही के कथित रवैये को लेकर सवाल श्रद्धालुओं के साथ होने वाले दुर्व्यवहार की जिम्मेदारी आखिर किसकी। आए दिन सुर्खियों में रहता है सिपाही क्षेत्र में उगाही से लेकर कई मामलों में आचुका है नाम थाना अध्यक्ष के रहमो करम पर पल रहा सिपाही

................. जहरीले जंतु के काटने से किशोरी की मौत डामड गंज थाना हलिया के अंतर्गत निवासी किशोरी की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हलिया क्षेत्र के अंतर्गत सोठीया ग्राम पंचायत के डोहरी गांव की रफीना उम्र लगभग 15 वर्ष पुत्री पप्पू को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया वह घरेलू काम से घर के अंदर काम कर रही थी काफी देर घर से बाहर निकलने पर उसकी मां ने घर के अंदर जाकर देखा वह अचेत पड़ी थी परिजनों ने प्राइवेट वाहन से हलिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया चिकित्सक विवेक खरे ने किशोरी को मृतक घोषित किया इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ज्ञात हो मृतक के पिता नहीं है मा किसी तरह मजदूरी और दूसरों के घरों में काम कर जीवन यापन करती है यह हलिया क्षेत्र की विषम समस्या है प्रत्येक वर्ष बरसात के दिनों में जहरीले जंतुओं से दर्जनों लोगों की मौतें होती हैं लेकिन चिकित्सा की उचित व्यवस्था ना होने के कारण असमय मौतें हो जाती हैं .................. तिरंगे के साथ निकली राष्ट्रभक्ति की लहर, गूंजा ‘भारत माता की जय’ का जयघोष मीरजापुर। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत सोमवार को विंध्याचल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र के विंध्याचल स्थित आवास से शुरू हुई यात्रा मां विंध्यवासिनी मंदिर की परिक्रमा करते हुए बावली चौराहा पहुंची। यात्रा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने की। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, युवा, मातृशक्ति, जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी यात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग पर राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा जिला सह-कोषाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल रहे एवं आलोक बरनवाल एवं किशोर सैनी सह-संयोजक रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही। तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया। हाथों में लहराता तिरंगा राष्ट्र के प्रति सम्मान, स्वाभिमान और समर्पण का प्रतीक बना रहा। यात्रा में युवाओं और मातृशक्ति की विशेष भागीदारी देखने को मिली। भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रत्येक घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी और गौरव की भावना को प्रकट करें। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र के आवास से निकली इस यात्रा में मां विंध्यवासिनी मंदिर की परिक्रमा के बाद कार्यकर्ता बावली चौराहा पहुंचे। इस दौरान तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.