News Express

यूपीआई के माध्यम से गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि ₹ 10,000/- को थाना चिल्ह साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

यूपीआई के माध्यम से गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि ₹ 10,000/- को थाना चिल्ह साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस
              
मीरजापुर 

दिनांक 15.06.2026 को आवेदक राहुल कुशवाहा निवासी कस्बा चिल्ह थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर द्वारा NCRP 23106260113266 पोर्टल पर शिकायत संख्या दर्ज करायी गयी । जिसमें आवेदक के खाते से गलती से 10,000 रुपये अज्ञात खाते में ट्रांसफर हो गए  उक्त के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर थाना चील्ह साइबर सेल द्वारा जांच प्रारम्भ कर दी गयी अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना चील्ह साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त प्रकरण में जांच के दौरान होल्ड कराते हुए MRM Portal द्वारा 08.08.2026 को आवेदक  के खाते में  10,000/- रुपये की धनराशि वापस करायी गयी । खाते में पैसा वापस आने पर आवेदक   द्वारा थाने पर उपस्थित होकर पुलिस उच्चाधिकारी व थाना चील्ह साइबर सेल टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर से होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी 
थाना चिल्ह साइबर सेल टीम
थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह  चिल्ह, मीरजापुर 
उपनिरीक्षक मनोज सिंह, महिला आरक्षी सोनाली पाण्डेय, थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर ।

.................. पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा श्रावण मास/कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत कावड़ मार्ग का किया गया निरीक्षण/भ्रमण मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा कावड़ यात्रा/श्रावण मास को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना को0देहात क्षेत्रांतर्गत कावड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस दौरान पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा आमजन एवं राहगीरों से जनसंवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास कराया गया ।

...................... अज्ञात व्यक्ति द्वारा बुक सेलर बनकर साइबर ठगी की धनराशि ₹ 1,05,876/- को आवेदिका के खाते में कराया गया वापस मीरजापुर आवेदिका उषा सिंह पत्नी संतोष कुमार सिंह निवासी ग्राम पड़ेरी थाना कछवा, जनपद मीरजापुर द्वारा 20 मई 2026 को अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई कि फ्रॉडस्टर द्वारा बुक सेलर बन कर 1,17,876 रु0 की फ्रॉड कर ली गई थी, जिसका पंजीकरण एनसीआरपी पोर्टल पर ACK No.- 33105260111803 के तहत किया गया । उक्त के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर थाना को0देहात साइबर सेल द्वारा जांच प्रारम्भ कर दी गयी है अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कछवां की साइबर सेल द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित बैंक/वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित कर तकनीकी विश्लेषण एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ की गई । साइबर टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप ठगी गई धनराशि ₹1,05,876/- सफलतापूर्वक आवेदिका के खाते में वापस कराई गई । धनराशि प्राप्त होने पर आवेदिका द्वारा थाना उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं साइबर टीम का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही उसे साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा भविष्य में अन्य लोगों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। साइबर सेल टीम, थाना कछवां 1. अमरजीत चौहान, प्रभारी निरीक्षक, थाना कछवां, मीरजापुर 2. का० संजीत कुमार मौर्य, थाना कछवां, मीरजापुर 3. रि0का0 कृष्ण कुमार , थाना कछवां, मीरजापुर 4. रि0म0का0 सुधा, थाना कछवां, मीरजापुर

................. मुआवजे के इंतजार में भटक रही पीड़ित मां, डंपर की चपेट में आने से हुई थी दो वर्षीय बच्ची की मौत। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदिहार गांव की मुसहर बस्ती निवासी महिला अपनी दो वर्षीय पुत्री की मौत के बाद मुआवजे के लिए दर-दर भटक रही है। करीब डेढ़ माह पहले धनसिरिया रेलवे अंडरपास के पास निर्माणाधीन रेलवे पटरी के लिए सामग्री ले जा रहे तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी। हादसे के बाद निर्माण एजेंसी की ओर से मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि अब तक मुआवजा नहीं मिला है। नदिहार गांव की मुसहर बस्ती निवासी स्वर्गीय राजकुमार की दो वर्षीय पुत्री गुड़िया धनसिरिया रेलवे अंडरपास के पास खेल रही थी। इसी दौरान निर्माणाधीन रेलवे पटरी के लिए कंस्ट्रक्शन सामग्री लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित हो गया और बालिका को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं डंपर को थाने लाकर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की थी। पीड़ित परिवार के अनुसार, हादसे के बाद निर्माण एजेंसी से जुड़े डंपर मालिक से मुआवजे को लेकर बातचीत हुई थी। डंपर मालिक की ओर से मुआवजा देने का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं मिला।पीड़ित परिवार मजदूरी करके भरणपोषण कर रहा है। इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि रेलवे पटरी निर्माण एजेंसी के द्बारा मुआबजा देने का आश्वासन दिया गया था। अब तक नहीं मिला,इसकी जानकारी हो गई,जल्द कार्यवाई की जायेगी।

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.