थाना लालगंज पुलिस द्वारा नाबालिग 03 लड़कियों को बहला फुसला भगाने, मारपीट व बन्धक बनाने के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
मीरजापुर
थाना लालगंज जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 02.08.2026 को एक महिला द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री व अपनी दो सहेलियों के साथ स्कूल से कही चले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-293/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अपहृता की बरामदगी कराये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक लालगंज को निर्देश दिए गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में पूर्व में बालिकाओं को सकुशल बरामद किया गया था तथा मुकदमा उपरोक्त की अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 07.08.2026 को उप निरीक्षक नौशाद खां मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर विवेचना के दौरान प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों 1. जय प्रकाश पुत्र श्यामधर निवासी ग्राम नरैना कला थाना लालगंज जनपद मीरजापुर व 2. धीरज पुत्र रामलाल निवासी कुरहरा थाना कुराव जनपद प्रयागराज को अंतर्गत धारा 137(2),146,115(2),127(2) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया थाना लालगंज पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
................... थाना जमालपुर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 02 जुआरी गिरफ्तार; मौके से नगदी, ताश के पत्ते व 03 अदद मोटर साइकिल बरामद मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ एवं जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 07.08.2026 को थानाध्यक्ष जमालपुर अमित कुमार मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जमालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मठना नहर के पास से जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 02 जुआरियों 1. जय प्रकाश पटेल पुत्र स्व0 तारा पटेल निवासी ग्राम मठना थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर, 2. विकास पटेल पुत्र राजा राम पटेल निवासी महादेवपुर थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को मौके से मालफड़ ₹ 1100/- व तलाशी में ₹ 900/- (कुल धनराशि ₹ 2000) नगद, 52 ताश के पत्ते व 03 अदद मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार कर बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बंध में थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-136/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.