News Express

थाना कछवां पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसला के भगाने व दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार     

थाना कछवां पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसला के भगाने व दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
    
मीरजापुर 

थाना कछवां, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 14.07.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग बहल को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना कछवां पर मु0अ0सं0-157/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कछवां को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कछवां पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 05.08.2026 को उप निरीक्षक महेन्द्र यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त विश्वजीत उर्फ आर्यन पुत्र बसन्त पटेल निवासी ग्राम भट्ठी थाना लोहता जनपद वाराणसी को अंतर्गत धारा 137(2),87,64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । थाना कछवां पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

.......... थाना पड़री पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, गैंगस्टर, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना पड़री पर पंजीकृत मु0अ0सं0-79/2026 धारा 8/20/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट में बड़ी कार्यवाही करते हुए दिनांकः 05.08.2026 को उप निरीक्षक श्यामजीत यादव चौकी प्रभारी पैडापुर मय पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त चन्द्रमणी पाण्डेय उर्फ डब्लू पाण्डेय पुत्र स्व0 देवीशंकर पाण्डेय निवासी ग्राम भटेवरा कलना थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । ............... थाना लालगंज पुलिस द्वारा 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 05.08.2026 को उप-निरीक्षक चन्द्रधर द्विवेदी मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम बल्हिया कलां से 01 अभियुक्त आदर्श जायसवाल पुत्र संतोष जायसवाल निवासी कस्बा लालगंज थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-296/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

.............. थाना को0शहर साइबर सेल टीम द्वारा गेमिंग लिंक के माध्यम से हुई साइबर ठगी की धनराशि ₹ 11,056/- को पीड़िता के खाते में कराया गया वापस मीरजापुर आवेदिका आस्था त्रिपाठी पुत्री रविशंकर त्रिपाठी निवासिनी बरियाघाट थाना को0शहर जनपद मीरजापुर ने दिनांक 25.08.2025 को आनलाइन फ्राड की सूचना NCRP पोर्टल पर प्राप्त हुआ था । जिसमें आवेदिका द्वारा बताया गया कि मैं आनलाइन लूडो गेम खेल रही थी जिसमे एक लिंक आया और मैने उस लिंक को खोला तो कुछ देर तक मेरी स्क्रीन ब्लैक हो गयी मुझे कुछ दिखाई नही दे रहा था जब फोन आन हुआ उसके कुछ देर बाद मेरे अकाउण्ट से पैसे कट गये जिस वजह से मैने साइबर कम्पलेन किया जिसका एऩसीआरपी एकनालेजमेंट नम्बर 33108250103427 है । इस सम्बन्ध में साइबर सेल थाना को0 शहर टीम द्वारा जांच प्रारम्भ कर दी गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद मीरजापुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में साइबर सेल को0 शहर द्वारा जांच के दौरान कुल धनराशि 11056/- रुपया MRM पोर्टल के तहत आवेदिका के खाते में वापस कराया गया । आवेदिका के खाते में पैसा वापस आने पर साइबर सेल थाना को0शहर की आवेदिका द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । आवेदिका को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर से होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी । साइबर सेल टीम थाना को0शहर मीरजापुर उ0नि0 दयाशंकर ओझा थानाध्यक्ष थाना को0शहर मीरजापुर । म0का0 पारुल श्रीवास्तवा थाना को0शहर मीरजापुर ।

................ मिर्ज़ापुर की जर्जर सड़कें बनेगीं 2027 चुनाव का बड़ा मुद्दा: 'डबल इंजन' सरकार में बदहाली झेल रहे नगरवासी राष्ट्रवादी मंच के प्रमुख मनोज श्रीवास्तव ने दागा सवाल⁉️ नगर की जर्जर सड़के वर्तमान जनप्रतिनिधियों के गले की बनेंगी फांस⁉️ विंध्याचल धाम और मंडल मुख्यालय की पहचान रखने वाला मिर्ज़ापुर नगर इस समय अपनी बदहाल और जर्जर सड़कों के कारण भारी कष्ट झेल रहा है। बरसात के मौसम में शहर की लगभग हर सड़क गड्ढों और कीचड़ में तब्दील हो चुकी है, जिससे नागरिकों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। केंद्र और राज्य में सत्तासीन 'डबल इंजन' सरकार के दावों के बीच मिर्ज़ापुर के स्थानीय निवासी बुनियादी सुविधा के इस गंभीर संकट को लेकर जनप्रतिनिधियों और सत्ता-सियासत को कोसने के लिए मजबूर हैं। ​जनप्रतिनिधियों के भारी-भरकम लश्कर के बावजूद उपेक्षा ​जिले में जनप्रतिनिधियों की एक मजबूत राजनीतिक मौजूदगी है। जिले से तीन बार की सांसद अनुप्रिया पटेल खुद केंद्र सरकार में मंत्री हैं और उनके पति प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर हैं। जिले की सभी पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा गठबंधन का कब्जा है, एमएलसी भी भाजपा के हैं और विंध्याचल क्षेत्र से नगर विधायक भी सत्ता पक्ष के ही हैं। इसके अतिरिक्त, जिले से एक दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री हैं और नगर पालिका भी भाजपा समर्थित है। इसके बावजूद, ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले इस नगर की सड़कों पर ध्यान न दिया जाना जनआक्रोश को भड़का रहा है। ​आजादी से अब तक उपेक्षा का दंश ​स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आजादी के बाद से ही किसी भी सरकार ने मिर्ज़ापुर नगर की सड़कों की ओर स्थायी और गंभीर ध्यान नहीं दिया। आज जब राज्य में विकास के तमाम दावे किए जा रहे हैं और 'डबल इंजन' का शासन है, तब भी नगरवासी एक अदद अच्छी और गड्ढा-मुक्त सड़क के लिए तरस रहे हैं। धार्मिक स्थल विंध्याचल की ओर जाने वाले प्रमुख मार्ग हों या शहर के भीतरी इलाके, बरसात के दिनों में जलभराव और कीचड़ के चलते लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। ​2027 के विधानसभा चुनाव में जनता मांगेगी जवाब ​नगर के नागरिकों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। स्थानीय निवासियों का स्पष्ट रूप से कहना है कि आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में यह जर्जर सड़क ही सबसे प्रमुख मुद्दा बनेगी। चुनाव प्रचार के दौरान जब जनप्रतिनिधि और प्रत्याशी वोटों की अपील करने पहुँचेंगे, तो नागरिक उनसे सीधा सवाल करेंगे कि "आखिर विकास के तमाम दावों के बाद भी उनके हक में एक अच्छी सड़क क्यों नहीं मिली?" राजनीतिक विश्लेषकों का भी मानना है कि आगामी चुनाव में यह जमीनी समस्या राजनीतिक दलों के लिए एक बड़ा और असरदार चुनावी एजेंडा साबित होने वाली है। महेंद्र पांडेय/यूनाइटेडभारत! ................... पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, सीएचसी राजगढ़ में भर्ती राजगढ़ थाना क्षेत्र के धनावल गांव में बुधवार की सुबह पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध होकर एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी के अनुसार धनावल गांव निवासी 28 वर्षीय रणजीत पुत्र दयानंद का किसी बात को लेकर अपने परिवार के सदस्यों से विवाद हो गया। विवाद के बाद उसने घर में रखी सब्जियों पर छिड़काव करने वाली जहरीली दवा का सेवन कर लिया। जहर खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजगढ़ में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में सीएचसी राजगढ़ के चिकित्सक डॉ. अनुप सिंह ने बताया कि युवक का उपचार किया गया है और वर्तमान में उसकी हालत सामान्य है।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.