News Express

लखनऊ  यूपी के मदरसों में कामिल फाजिल डिग्री बंद

लखनऊ 
यूपी के मदरसों में कामिल फाजिल डिग्री बंद

यूपी के मदरसे अब नहीं दे सकेंगे कामिल फाजिल की डिग्री 

सुप्रीम कोर्ट के ओर से दिए गए आदेश के अनुपालन में संशोधन पास

मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम 2004 का संशोधन कैबिनेट से पास 

मदरसों की कामिल फाजिल की डिग्री की यूजीसी से नहीं थी मान्यता 

सुप्रीम कोर्ट ने दोनों डिग्रियों को असंवैधानिक घोषित किया था

................. लखनऊ  यूपी के मदरसों में कामिल फाजिल डिग्री बंद

................... हज-2027: यूपी से 22510 आवेदकों का ऑनलाइन कुर्रा के माध्यम से चयन, प्रथम किश्त 1,52,300/- जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त मीरजापुर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रामदत्त प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर, लखनऊ पत्र संख्या जी-॥ /343 / एस०एच०सी० / लखनऊ / 2026 दिनांक 30.07.2026 के द्वारा अवगत कराया गया है कि हज-2027 हेतु हज कमेटी ऑफ इण्डिया, हज हाउस, मुम्बई द्वारा ऑनलाइन कुर्रा के माध्यम से उत्तर प्रदेश से आवेदन करने वाले 22510 आवेदकों का चयन कर लिया गया है। जिसकी सूचना हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा सभी यात्रियों को उनके रजिस्टर्ड फोन नम्बर पर उपलब्ध करा दी गयी है। इसके अतिरिक्त सभी चयनित हज यात्रियों की सूची वेबसाइट https://www.hajcommittee.gov.in व http://www.hajcommittee.up.gov.in पर यात्रियों की सुविधा हेतु अपलोड कर दी गयी है। इस सूची में कवर नम्बर व बैंक रिफरेंस नम्बर भी अंकित कर दिया गया है ताकि चयनित आवेदकों को प्रथम किश्त रु० 1,52,300/- जमा करने में कोई असुविधा न हो। धनराशि जमा करने से सम्बन्धित विवरण निम्नवत् है: - प्रत्येक प्रोवीजनली चयनित आवेदक को प्रति यात्री प्रथम किश्त के रुप में धनराशि रु 1,52,300/- दिनांक 10.08.2026 तक हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई के यूनियन बैंक व भारतीय स्टेट बैंक इण्डिया खाते में जमा करना होगा। - हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई के बैंक खाते में धनराशि जमा करने हेतु पे-इन-स्लिप वेबसाइट https://www.hajcommittee.gov.in व http://www.hajcommittee.up.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है। - चयनित हज आवेदक निर्धारित धनराशि ऑनलाइन वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in व हज सुविधा एप, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड व नेट बैंकिंग के माध्यम से भी जमा कर सकते हैं। धनराशि जमा करने के उपरान्त प्रत्येक हज यात्री को धनराशि जमा की पे-इन-स्लिप, स्वतः हस्ताक्षरित हज आवेदन फार्म, घोषणा पत्र, अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट हेतु घोषणा पत्र, मेडिकल स्क्रीनिंग एण्ड फिटनेस सर्टिफिकेट (जो वेबसाइट पर उपलब्ध है) हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई के पोर्टल पर अपने लॉग-इन आई०डी० से अपलोड करना होगा। यदि किसी हज आवेदक को उक्त प्रपत्र अपलोड करने में कोई असुविधा होती है तो ऐसे आवेदकों हेतु उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के कार्यालय पर भी प्रपत्रों को अपलोड करने की व्यवस्था की गयी है। जिलों में सम्बन्धित यात्री हज ई-सुविधा केन्द्र के माध्यम से भी सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

................. मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के लाभार्थियों को चयन पत्र बांटे योजना का लाभ पाने वालों में 14 महिला व 14 पुरुष 2 स्वदेशी गायों की डेयरी स्थापित करने पर मिलेगा 80 का अनुदान मीरजापुर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयास के तहत बुधवार को विकास भवन स्थित सभागार में डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के 28 लाभार्थियों को चयन पत्र वितरित किए गए व उन्नत नस्ल के पशुपालन, पशु रोग के रोकथाम, डेयरी एवं पशुपालन की विभागीय योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई। नंदबाबा दुग्ध मिशन के नोडल अधिकारी मनोज दुबे ने कहा कि प्रदेश सरकार गो-सरंक्षण, संवर्धन के साथ-साथ आमजन मानस को रोजगार से भी जोड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार के छोटे से प्रयास से उनकी आर्थिक समृद्धि के द्वार खुलेंगे। इस अवसर डीसी मनरेगा श्वेतांक सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी संदीप सिंह, पशु विज्ञान एवं पशु संकाय विभाग बीएचयू के प्रोफेसर धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.