News Express

नाबालिग को बहला फुसला के भगाने व दुष्कर्म के आरोपी  को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग को बहला फुसला के भगाने व दुष्कर्म के आरोपी  को पुलिस ने किया गिरफ्तार
डामड गंज
नाबालिक को बहका फुसला कर भागने एवं दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार
थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 08.05.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर  अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज को निर्देश दिए गए उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए  उप निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त अभिषेक पुत्र अमरदेव निवासी ग्राम सुभाव राजा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87,65(1) बीएनएस व ¾(2) पाक्सो एक्ट में गिरफ़्तार किया गया है

 

 

 

 

 

..........................

 

बड़ी खबर

मिर्जापुर: चील्ह में निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में डूब कर दो मासूम की मौत

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर अपना दल(S) का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला!

परिजनों का आरोप- कंपनी के कर्मचारियों ने शव छिपाने की कोशिश की!

News Image

.............. थाने के सामने रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल लालगंज मीरजापुर सोशल मीडिया पर रील बनाकर सुर्खियां बटोरने का जुनून एक युवक को भारी पड़ गया। थाना लालगंज क्षेत्र के अंतर्गत थाने के सामने सड़क पर रील बनाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा था, जिसमें एक युवक थाना लालगंज के सामने मुख्य मार्ग पर रील बनाता दिख रहा था। मामला संज्ञान में आते ही लालगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे युवक की शिनाख्त की। आरोपी की पहचान फिरोज पुत्र मंसूर अली, निवासी पतारकला (थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ या जन-सामान्य को बाधित करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रिपोर्टर अनिल केशरी मिर्जापुर ............. विवाहित महिला को ससुराल वालों ने मारपीट कर किया घायल डामड गंज विवाहित महिला अपने ससुराल पहुंची तो पति सहित ससुराल वालों ने मारपीट पर घायल कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हलिया क्षेत्र के हलिया गांव में अपने पति का पता लगाने ससुराल पहुँची एक पीड़िता के साथ उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट किए जाने, जातिसूचक गालियाँ देने, सोने का लॉकेट छीनने तथा मोबाइल फोन तोड़ देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता काजल निवासी कोटवा , थाना कोतवाली देहात ने पुलिस महानिरीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर दोषियों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर कार्रवाई की मांग की है। अदालत में झूठा हलफनामा देने की सच्चाई उजागर करने पहुँची थी महिला प्रार्थना पत्र के अनुसार, पीड़िता काजल को सूचना मिली थी कि उसके पति के भाइयों द्वारा माननीय न्यायालय में झूठा शपथ पत्र दाखिल किया गया है कि "रत्नेश कुमार दुबे अपने घर पर नहीं रहते और इलाहाबाद में निवास करते हैं।" इस तथ्य की सत्यता जांचने के लिए पीड़िता 31 जुलाई को अपने ससुराल ग्राम हलिया पहुँची, तो उसका पति रत्नेश कुमार दुबे अपने घर पर ही मौजूद मिला। वीडियो बनाते ही भड़का पति, मारपीट कर छीना सोने का लॉकेट सच्चाई सामने लाने के लिए जब पीड़िता अपने पति की मौजूदगी का वीडियो बनाने लगी, तो उसका पति रत्नेश कुमार दुबे आगबबूला हो गया। आरोप है कि पति ने अश्लील और जातिसूचक गालियाँ देते हुए पीड़िता के साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। विवाद के दौरान पीड़िता का सोने का लॉकेट छीन लिया गया और साक्ष्य मिटाने की नीयत से उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। पति, जेठ और भतीजे पर संगीन आरोप लगायी I पीड़िता ने न्यायालय में झूठा हलफनामा देकर गुमराह करने वाले और सच्चाई छिपाने के लिए मारपीट व छिनैती करने वाले आरोपियों पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाए तथा मुझे न्याय दिलाया जाए।" प्रशासन से कार्रवाई की उम्मीद पीड़िता ने पुलिस महानिरीक्षक से गुहार लगाई है कि संबंधित हलिया थाना पुलिस को निर्देशित कर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

.................. हाईकोर्ट प्रयागराज आयोग के सचिव व परीक्षा नियंत्रक स्पष्टीकरण सहित तलब टीजीटी अंग्रेजी के 125 में 33 प्रश्न निकले गलत कोर्ट ने कहा, जब 25 प्रतिशत से ज्यादा प्रश्न गलत तो पूरी प्रक्रिया की जांच जरूरी इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सहायक अध्यापक टीजीटी अंग्रेजी विषय की परीक्षा में कुल 125 प्रश्नों में 33 प्रश्न गलत पाए जाने पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के सचिव और परीक्षा नियंत्रक को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर हलफनामे पर पूरी प्रक्रिया स्पष्ट करने का आदेश दिया है कोर्ट ने उनसे यह स्पष्ट करने को कहा है कि प्रश्न कैसे तैयार किए जाते हैं और परीक्षा कैसे आयोजित की जाती है यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन* ने आदित्य कुमार सिंह व 17 अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है इस मामले की शुरुआत में 29 प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर के पाए गए थे। याचियों का कहना था कि परीक्षा में पूछे गए चार प्रश्न गलत है कोर्ट के निर्देश पर विशेषज्ञों ने जांच की तो यही निष्कर्ष निकला इस तरह कुल 33 प्रश्न गलत निकले, जो पूरे पेपर के 125 प्रश्नों का 25 प्रतिशत से अधिक है आयोग की ओर से कोर्ट को बताया गया कि आयोग ने इन गलत प्रश्नों के अंक शेष प्रश्नों में बांट दिए हैं और इसके आधार पर एक नई संशोधितचयन सूची तैयार की गई है, जिसमें 42 और अभ्यर्थियों को चयन सूची में जगह मिली है कोर्ट ने आयोग के इस समाधान पर असंतोष जताते हुए कहा कि जब 25 प्रतिशत से ज्यादा प्रश्न ही गलत निकल रहे हैं तो सिर्फ अंक बांट देना कोई स्थायी हल नहीं हो सकता कोर्ट ने कहा कि प्रश्नपत्र तैयार करने की पूरी प्रक्रिया की जांच करना जरूरी है, भले ही यह आयोग की अपनी जिम्मेदारी हो कि वह अपनी प्रक्रिया पर आत्मनिरीक्षण करे एलटी कंप्यूटर : 110 के आवेदन निरस्त उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (एलटी) पुरुष एवं महिला शाखा परीक्षा-2025 के कंप्यूटर विषय के आवेदन पत्रों की सन्निरीक्षा के बाद 110 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए हैं आयोग के अनुसार 67 अभ्यर्थियों के आवेदन विज्ञापन में निर्धारित अनिवार्य शैक्षिक अर्हता पूरी नहीं करने के कारण निरस्त किए गए वहीं 11 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन में स्वयं को कुशल या उत्कृष्ट खिलाड़ी बताया लेकिन मुख्य परीक्षा के आवेदन के साथ राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं किए इसके अलावा दो अभ्यर्थियों के खेल संबंधी प्रमाणपत्र शासनादेश और विज्ञापन की शर्तों के अनुरूप मान्य नहीं पाए गए आयोग ने कहा है कि संबंधित अभ्यर्थी 10 अगस्त को शाम पांच बजे तक प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं

.................... अयोध्या: राम दरबार दर्शन के लिए विशेष पास व्यवस्था समाप्त। अब श्रद्धालुओं को अलग से पास बनवाने की जरूरत नहीं होगी। सामान्य दर्शन कतार से रामलला के दर्शन के बाद सीधे राम दरबार के दर्शन कर सकेंगे। पहले सीमित संख्या में विशेष पास के जरिए राम दरबार के दर्शन कराए जाते थे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद पास प्रणाली पूरी तरह खत्म कर दी गई है। ................... राहुल गांधी आरोप नए सैनिक स्कूलों पर RSS का कंट्रोल? राहुल गांधी के आरोपों का सरकार ने दिया जवाब राहुल गांधी के इस आरोप पर कि नए सैनिक स्कूल RSS से जुड़ी संस्थाओं को दिए जा रहे हैं, रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ सूत्रों ने जवाब दिया है उनका कहना है कि PPP मॉडल के तहत स्कूलों के चयन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और कई स्तरों की जांच के बाद ही मंजूरी दी जाती है वहीं संसदीय समिति ने भी सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी है

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.