News Express

UP में 4 कमिश्नर सहित 13 IAS अफ़सरो के तबादले

UP में 4 कमिश्नर सहित 13 IAS अफ़सरो के तबादले

IAS डा० लोकेश एम०, कमिश्नर प्रयागराज बनाये गये

IAS  शम्भू कुमार, कमिश्नर बरेली बने

IAS वैभव श्रीवास्तव, कमिश्नर बस्ती बने

IAS इन्द्र विक्रम सिंह, कमिश्नर  गोरखपुर बने

IAS सौम्या अग्रवाल, श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश बनी

IAS प्रकाश बिन्दु, प्रबंध निदेशक, पीसीएफ बने

IAS भूपेन्द्र एस. चौधरी, सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया

IAS संदीप कुमार,प्रबंध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बने

IAS पुष्प राज सिंह, सचिव, गोरखपुर विकास प्राधिकरण अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा बने

IAS सतीश पाल, विशेष सचिव, गृह विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बने

IAS डा० बलकार सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण बने

IAS रवीन्द्र, प्रमुख सचिव, कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश शासनवर्तमान पद के साथ निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया

IAS अनिल ढींगड़ा,आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, निदेशक, नगर भूमि सीमारोपण, उत्तर प्रदेश तथा सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बने

 

 

 

......................

 

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। सरकार ने 13 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इंद्र विक्रम सिंह को गोरखपुर मंडल का आयुक्त बनाया गया है, जबकि वैभव श्रीवास्तव को बस्ती, शंभू कुमार को बरेली और डॉ. लोकेश एम को प्रयागराज मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।

................. लखनऊ- विधान सभा अध्यक्ष ने सपा विधायक सचिन यादव को सत्र से निष्कासित किया , सचिन यादव CM योगी की तस्वीर लेकर सदन में विरोध कर रहे थे,सतीश महाना ने कहा कि आप ऐसे मुख्यमंत्री को अपमानित नहीं कर सकते,मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ आप ऐसे प्रदर्शन नहीं कर सकते , लेकिन सचिन नहीं माने ,वे प्ले कार्ड दिखाते रहे , इसी के बाद सतीश महाना ने पहले कहा कि आप नहीं करेंगे नीचे तो आपको हम सदन से बाहर कर देंगे, इसके बावजूद जब सचिन नहीं हटाए तब उनको निष्कासित करने की भी धमकी दी ,तब भी नहीं माने तब मार्शल को भेज कर उनको निकालने का आदेश दिया, कार्रवाई के बाद सपा विधायक दल की बैठक हुई उसमे फैसला हुआ - सपा का प्रदर्शन जारी रहेगा,समाजवादी पार्टी का कहना है हम राम मंदिर के विषय पर चर्चा की मांग कर रहे हैं और वह हम नियम संगत रूप से करेंगे !! ..................... दिल्ली - मेटा की पेशी कल - PM मोदी का पोस्ट हटाए जाने के मामले और अन्य मसलों पर बात करने के लिए कल मेटा के पब्लिक पॉलिसी हेड जोएल कपलन तलब किए गए हैं , इंस्टाग्राम के टेक्निकल ऑफ़िसर भी तलब किए गए हैं , सूत्रों के अनुसार सरकार META से लिखित माफ़ी भी माँग सकती है !!

..................... पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा वाराणसी जोन, वाराणसी की 29वीं अन्तरजनपदीय एलार्म एफिसिएन्सी रेस/शूटिंग प्रतियोगिता-2026 का फीता काटकर किया गया शुभारम्भ, प्रतिभागियों को खेल भावना बनाये रखने की दिलायी गयी शपथ मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा वाराणसी जोन, वाराणसी की 29वीं अंतरजनपदीय एलार्म एफिसिएन्सी रेस/शूटिंग प्रतियोगिता-2026 मीरजापुर का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया । उक्त 04 दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा 39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर में किया गया जोकि दिनांकः 04.08.2026 से 07.08.2026 तक चलेगी । पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा प्रत्येक जनपद के टीम कमाण्डर से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी गयी । 29वीं अंतरजनपदीय एलार्म एफिसिएन्सी रेस/शूटिंग प्रतियोगिता-2026 में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्बोधित कर खेल भावना को बनाये रखने की शपथ दिलायी गयी। उक्त प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के कुल 07 जनपदों (मीरजापुर, भदोही, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, चन्दौली व जौनपुर) की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया है । इस दौरान नेपाल सिंह- सेनानायक (कमांडेंट) 39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर, नितेश सिंह-अपर पुलिस अधीक्षक नगर, देवेन्द्र सिंह डिप्टी कमांडेंट 39वीं वाहिनी पीएसी, दिनेश कुमार यादव असिस्टेंट कमांडेंट 39वीं वाहिनी पीएसी, त्रिभुवन सिंह-एसआईएपी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहें ।

.................. थाना को0कटरा पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के आभूषण बरामद मीरजापुर थाना को0कटरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 13.07.2026 को वादी राज कुमार सेठ पुत्र भरत लाल निवासी बड़ी माता की गली बसही बाजार थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध वादी की सर्राफा व बर्तन की दुकान से चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-219/2026 धारा 303(ए) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।वोअपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित सामान की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना को0कटरा को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0कटरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 04.08.2026 को उप निरीक्षक संजय सिंह व उप निरीक्षक महेन्द्र पटेल मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों 1. फिरोज अहमद पुत्र शकील अहमद निवासी हरगढ़ पुरानी बाजार थाना जिगना जनपद मीरजापुर व 2. दिनेश गौतम पुत्र लालमणी निवासी बेदौली थाना माण्डा जनपद प्रयागराज को 303(ए),317(2) बीएनएस गिरफ्तार कर उपरोक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित आभूषण 35 जोड़ी पायल (सफेद धातू), 76 पीस बिछिया (सफेद धातू), 38 पीस अंगुठी (सफेद धातू), 01 जोड़ा हाथ फुल (सफेद धातू), 17 अदद चैन (सफेद धातू), 16 अदद काडा (सफेद धातू) व 1500 रूपये नगद बरामद किया गया । थाना को0कटरा पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त 1. फिरोज अहमद पुत्र शकील अहमद निवासी हरगढ़ पुरानी बाजार थाना जिगना जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 26 वर्ष । 2. दिनेश गौतम पुत्र लालमणी निवासी बेदौली थाना माण्डा जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 22 वर्ष । पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-219/2026 धारा 303(ए),317 (2) बीएनएस थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर । बरामदगी विवरण 35 जोड़ी पायल (सफेद धातू), 76 पीस बिछिया (सफेद धातू), 38 पीस अंगुठी (सफेद धातू), 01 जोड़ा हाथ फुल (सफेद धातू), 17 अदद चैन (सफेद धातू), 16 अदद काडा (सफेद धातू) व 1500 रूपये नगद बरामद गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उप निरीक्षक संजय सिंह व उप निरीक्षक महेन्द्र पटेल मय पुलिस टीम थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर ।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.