करंट की चपेट में आने से श्रमिक महिला की मौत
डामड गंज
खेत में सिंचाई के लिए बिछाए गए तार की चपेट में आने से एक श्रमिक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हलिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गजरिया के नौटोलवा गांव में सिंचाई के लिए बिछाए गए कटे-फटे तार की चपेट में आने से धान की रोपाई करने जाने वाली 65 वर्षीय श्रमिक महिला वैजयंती देवी की दर्दनाक मौत हो गई इस दुर्घटना की सूचना गांव वालों ने पुलिस को दिया पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहीं पर मृतक की बहू पूजा देवी ने गांव के दो व्यक्तियों पर लापरवाही से सिंचाई के लिए कटे-फटे तार बिछाने के कारण उसके सास की मौत हुई है और उन दोनों व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है पुलिस इस मसले पर जांच कर रही है
............. अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला घायल, सीएचसी राजगढ़ में भर्ती। , राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के स्थानीय गाँव स्थित कर्बला के पास सोमवार के सुबह लगभग 8:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। स्थानीय लोगों के मदद से घायल महिला को एंबुलेंस बुलाकर राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां इलाज किया जा रहा है। राजगढ़ निवासी 27 वर्षीय रिंकी पत्नी पन्ना सड़क पार कर रहीं थी। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मारते हुए निकल गया।राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस संबंध में सीएचसी राजगढ़ के चिकित्सक डॉ. संतलाल ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति सामान्य है। .................... राजगढ़ सीएचसी में उल्टी-दस्त के दो मरीज भर्ती, डायरिया की आशंका राजगढ़। क्षेत्र में उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत के मामले सामने आने लगे हैं। सोमवार भोर में अलग-अलग गांवों के दो युवकों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार राजगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर अड़तीस गांव निवासी संतोष कुमार (38 वर्ष), पुत्र रंतगिया लाल, सोमवार भोर लगभग 3:40 बजे अचानक पेट दर्द, उल्टी और दस्त से पीड़ित हो गए। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी राजगढ़ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया। इसी प्रकार बगाही गांव निवासी अजीत सिंह (20 वर्ष), पुत्र गुलाब सिंह, को सोमवार भोर लगभग 3 बजे पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। परिजनों ने उन्हें भी आनन-फानन में सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में प्रदूषित पानी के सेवन के कारण डायरिया और पेट संबंधी बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से साफ एवं उबला हुआ पानी पीने तथा खानपान में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। फिलहाल दोनों मरीजों की हालत चिकित्सकीय निगरानी में बताई जा रही है। .............. आकाशीय बिजली गिरने से सिविल लाइन का 400 केवीए का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त लगभग 400 उपभोक्ता प्रभावित, विद्युत कर्मियों के प्रयास के बावजूद नही ठीक हो सका ट्रांसफार्मर मिर्जापुर। जनपद में शनिवार शाम से गरज-चमक के साथ हो रही बारिश होना आरम्भ हुआ। साथ ही कड़क के साथ आकाशीय विजली भी गिरी। इसी क्रम में सिविल लाइन क्षेत्र के अशोका स्वीट के पास लगे 400 केवी के ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे राजा विजयपुर कोठी, सिविल लाइन के उपभोक्ताओं की विजली बाधित हो गई है। विद्युत विभाग के अभियन्ता व कर्मी काफी मशक्कत कर ठीक करने का प्रयास किया,परन्तु क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर ठीक नही हो सका। विजली बाधित होने से विद्युत उपभोक्ताओं ने विद्युत अभियंताओ से मांग किया कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदल कर विद्युत आपूर्ति बहाल किया जाय। इस सम्बंध में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड मिर्जापुर इंजीनियर आर. के. यादव नें बताया कि भारी बरसात के साथ आकाशीय बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर बदल कर शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि धैर्य बनाये रखे , शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल की जेएगी। इसके लिये सम्बंधित अभियंताओ को निर्देश जारी कर दिया गया है।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.