दिल्ली की श्रद्धा शर्मा बनीं 'मिसेज वर्ल्ड हार्मनी 2026', 'ग्लैमर लुक' अवॉर्ड से भी नवाजी गईं
नई दिल्ली। दिल्ली की बेटी ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। शालीमार बाग निवासी श्रद्धा शर्मा ने गुरुग्राम की प्रतिष्ठित संस्था ग्लैमर गुरुग्राम द्वारा जुलाई 2026 में आयोजित 'मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2026 - सीजन 4' के ग्रैंड फिनाले में शानदार जीत दर्ज की।
श्रद्धा को प्रतियोगिता का सर्वोच्च सम्मान 'मिसेज वर्ल्ड हार्मनी 2026' का खिताब मिला। इसके साथ ही उन्होंने 'ग्लैमर लुक' का विशेष खिताब भी अपने नाम किया।
देशभर के विभिन्न राज्यों से आईं महिलाओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतिभागियों का मूल्यांकन व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, रैंप वॉक, प्रतिभा प्रदर्शन और संवाद कौशल जैसे कई चरणों में किया गया। हर राउंड में श्रद्धा के आत्मविश्वास और गरिमामय प्रस्तुति ने निर्णायक मंडल और दर्शकों दोनों का दिल जीत लिया।
जीत के बाद भावुक हुईं श्रद्धा शर्मा ने कहा, कि यह ताज सिर्फ मेरा नहीं है। यह हर उस महिला का है जो परिवार और सपनों के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ना चाहती है। मैं इस सम्मान को समाज में महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने के लिए समर्पित करती हूं।
उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, गुरुजनों, शुभचिंतकों और ग्लैमर गुरुग्राम की पूरी टीम को दिया।
श्रद्धा की इस ऐतिहासिक जीत पर परिवार, मित्रों और पूरे शालीमार बाग क्षेत्र में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है। उनकी यह सफलता दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे देश की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई है कि उम्र और जिम्मेदारियों की कोई सीमा नहीं होती, अगर हौसला बुलंद हो।
ग्लैमर गुरुग्राम की निदेशक ने भी श्रद्धा की तारीफ करते हुए कहा कि श्रद्धा ने साबित किया है कि एक महिला एक साथ मां, पत्नी और एक सशक्त व्यक्तित्व भी हो सकती है।
.................. मिर्ज़ापुर-स्कूल गई तीन छात्राएं रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता, गुमशुदगी दर्ज। ???????? लालगंज। थाना क्षेत्र के कठवार-मुरधुरा गांव की तीन किशोरियां शनिवार को स्कूल जाने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गईं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की,लेकिन सुराग नहीं मिला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि तीनों किशोरियां एक ही गांव की रहने वाली हैं।तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्राओं की तलाश शुरू कर दी। .................... Breaking दिल्ली: महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की कोर्ट ने पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया। ................. दिल्ली- PM मोदी ने ग्लासगो CWG में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर खिलाड़ियों को बधाई दी , भारत ने पदक तालिका में 39 मेडल जीते जिसमें 13 स्वर्ण पदक शामिल हैं !! ** लखनऊ- विधानसभा का मानसून सत्र आज से होगा आरंभ !! ** विधानसभा उपचुनाव मतगणना मामला- बिहार बांकीपुर में प्रशान्त किशोर भाजपा प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं !! मध्य प्रदेश के दतिया में भाजपा आगे चल रही है !!
................ चार माह की गर्भवती महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कई लोगों पर गंभीर आरोप मिर्जापुर। चार माह की गर्भवती एक महिला ने पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2014 में उसकी शादी सोनभद्र निवासी युवती के रूप में विन्ध्याचल के नई बस्ती निवासी रविशंकर से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ वर्षों बाद पति द्वारा शराब के नशे में मारपीट और प्रताड़ित किए जाने के कारण उसका वैवाहिक जीवन प्रभावित हो गया। महिला का आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दिवाकर चौहान ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर दिल्ली ले गया, जहां उससे कोर्ट मैरिज की। महिला का कहना है कि वह वर्तमान में दिवाकर से चार माह की गर्भवती है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, दिवाकर, उसके माता-पिता तथा अन्य रिश्तेदारों ने मायके से व्यवसाय के नाम पर लगभग नौ लाख रुपये और गहनों की मांग की, जिसे उसके परिजनों ने पूरा किया। इसके बावजूद आरोपितों ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर पेट्रोल छिड़ककर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसने कई बार विंध्याचल थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही एक पुलिसकर्मी पर रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने तथा उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ..................... मीरजापुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत।विंढम फॉल में तेज बहाव में तीन लोग बहे, पुलिस-गोताखोरों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, मौके पर जुटी भीड़; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल मिर्जापुर। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल विंढम फॉल (विंढम फाल) में रविवार को एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और रील्स में दावा किया जा रहा है कि फॉल में नहा रहे तीन लोग तेज बहाव में बह गए। वीडियो में फॉल के आसपास अफरा-तफरी का माहौल, पुलिस बल की मौजूदगी और किनारे पर जमा भीड़ साफ दिखाई दे रही है। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बनाए गए फुटेज में देखा जा सकता है कि बरसात के कारण फॉल में पानी का बहाव काफी तेज है। कई पर्यटक पानी में नहा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों के बह जाने की बात कही जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोर पानी में तलाश करते नजर आ रहे हैं। किनारे पर ग्रामीणों और पर्यटकों की बड़ी संख्या जमा हो गई है। पुलिसकर्मी लोगों को पानी से दूर रहने की हिदायत देते और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करते दिख रहे हैं। अभी तक आधिकारिक तौर पर कितने लोग बहे हैं, उनकी पहचान क्या है और क्या कोई बरामद हुआ है, इसको लेकर प्रशासन की ओर से कोई पुष्ट बयान जारी नहीं किया गया है। सर्च ऑपरेशन जारी है। बरसात में बढ़ता खतरा विंढम फॉल मिर्जापुर शहर से करीब 15-20 किलोमीटर दूर स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। ब्रिटिश काल के कलेक्टर पी. विंढम के नाम पर इसका नाम पड़ा है। मानसून में यहां पानी का स्तर अचानक बढ़ जाता है और पर्यटकों की भीड़ लगती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने से समय-समय पर हादसे होते रहते हैं। कई बार बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की जा चुकी है। प्रशासन से अपील है कि बरसात के मौसम में फॉल और गहरे पानी वाले स्थानों पर नहाने से बचें तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी रहने के कारण मौके पर भीड़ को नियंत्रित रखने की कोशिश की जा रही है। आगे की जानकारी मिलते ही अपडेट दी जाएगी।
................... सांप के काटने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, क्षेत्र में शोक विंध्याचल। विंध्याचल थाना क्षेत्र के शिवपुर छोटी बेदौर गांव में रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम की सांप के काटने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेदौर गांव निवासी मनीष का पुत्र सिद्धार्थ, उम्र लगभग डेढ़ वर्ष, रविवार शाम करीब 7 बजे अपने घर में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक कहीं से आए जहरीले सांप ने उसे डस लिया। यह जानकारी परिजनों को बहुत देर में लगी जब बच्चे के मुंह से झाग निकला तो पता चला कि बच्चे के पैर में सांप काटा है। जिस पर परिजनों ने तत्काल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घर की साफ सफाई किया तो सांप निकला था। जिसको ग्रामीणों ने सांप को अन्य स्थान पर छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ के पिता मनीष गुजरात में किसी निजी कंपनी में कार्यरत हैं। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। इस आकस्मिक घटना से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में सांपों के प्रकोप को रोकने के लिए समुचित कदम उठाने की मांग की है। .................... दिल्ली - सुप्रीम कोर्ट में जंतर मंतर प्रोटेस्ट मामले पर हुई सुनवाई- CJI ने कहा - कोर्ट गंभीर अपराधों के आरोपियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई रोकने को नहीं कह रही है , यह भ्रम भी नहीं होना चाहिए कि किसी पुलिस अधिकारी ने ग़लत किया है तो उन्हें संरक्षण दिया जाएगा , SIT गठन पर विचार होगा , सभी पक्ष जवाब दाखिल करें , अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी !! .................. बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार 19 राउंड के बाद भी प्रशांत किशोर लगातार आगे चल रहे 11289 वोटों के अंतर से प्रशांत किशोर आगे हैं भाजपा के नीरज कुमार से लगातार आगे हैं. #Bihar ................... मीरजापुर पुलिस प्रेस नोट दिनांक 03.08.2026 थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा 01 अदद अवैध पिस्टल व 01 अदद तमंचा मय कारतूस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार — अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही व अवैध असलहा/शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 03.08.2026 को उप निरीक्षक चन्द्रभान सिंह व उप निरीक्षक गणेश पाण्डेय मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्रांतर्गत ग्राम अकोढ़ी स्थित गौरीशंकर मंदिर के पास से मोटर साइकिल सवार संदिग्ध 02 अभियुक्तों 1. राघवेन्द्र यादव पुत्र सुरेन्द्र कुमार यादव निवासी बभनी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर व 2. राजेश यादव पुत्र गुलाब यादव निवासी रमईपट्टी थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक अदद अवैध पिस्टल 32 बोर मय 01 कारतूस (.32 बोर) व एक अवैध तमंचा मय कारतूस (315 बोर) बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-318/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्त नाम पता- 1. राघवेन्द्र यादव पुत्र सुरेन्द्र कुमार यादव निवासी बभनी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र 23 वर्ष । 2. राजेश यादव पुत्र गुलाब यादव निवासी रमईपट्टी थाना को0शहर जनपद मीरजापुर, उम्र 36 वर्ष । बरामदगी विवरण- 01 अदद अवैध पिस्टल मय 01 कारतूस (.32 बोर) व 01 अवैध तमंचा मय कारतूस (315 बोर) बरामद । एक अदद मोटर साइकिल, 02 अदद मोबाइल फोन व 700 रूपये नगद । पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0-318/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर । आपराधिक इतिहास- (राघवेन्द्र उपरोक्त) 1. मु0अ0सं0-26/2020 धारा 323,325,504 भादवि थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर । गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम- उप निरीक्षक चन्द्रभान सिंह चौकी प्रभारी अष्टभुजा, मय पुलिस टीम, थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर । उप निरीक्षक गणेश पाण्डेय मय पुलिस टीम थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.