News Express

थाना लालगंज पुलिस द्वारा 30 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना लालगंज पुलिस द्वारा 30 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
                    
मीरजापुर 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है ।  उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 02.08.2026 को उप निरीक्षक काशी सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्र से 01 अभियुक्त कुन्दन पुत्र जागन निवासी खजुरी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को 30 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-292/2026 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।

................. राजगढ़ क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में, बाइक सवार तीन युवक घायल। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर शनिवार की रात हुई सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात लगभग 9 बजे मड़िहान थाना क्षेत्र निवासी शैलेन्द्र कुमार (37 वर्ष), पुत्र नगेश, अपने पड़ोसी अमित कुमार (30 वर्ष), पुत्र रमाशंकर, को बाइक पर बैठाकर राजगढ़ क्षेत्र में आए थे। घर वापस जाते समय,ददरा बाजार के पास उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। वहीं एक अन्य दुर्घटना में सोनभद्र जनपद के घोरावल निवासी 35 वर्षीय मंत कुमार राजगढ़ स्थानीय बाजार में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. संतलाल ने बताया कि तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य है और सभी खतरे से बाहर हैं।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.