News Express

देश में प्रस्तावित जनगणना की समय-सीमा उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के आगामी

लखनऊ

देश में प्रस्तावित जनगणना की समय-सीमा उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम से टकराती नजर आ रही है। इसे लेकर जनगणना और चुनावी प्रक्रिया के बीच तालमेल को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। प्रशासनिक जानकारों का मानना है कि इस स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार जनगणना की प्रक्रिया में तेजी ला सकती है। संभावना जताई जा रही है कि जनगणना का दूसरा चरण दिसंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा, ताकि चुनावी कार्यक्रम प्रभावित न हो।

 

...............................................

 

 

प्रेस नोट                             
यातायात शाखा जनपद मीरजापुर-
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि वर्ष-2026 में श्रावण मास दिनांक 30.07.2026 से प्रारम्भ होकर दिनांक 28.08.2026 तक चलेगा । इस वर्ष श्रावण मास में पड़ने वाली प्रमुख तिथिया एवं उन तिथियों पर लागू होने वाला यातायात डायवर्जन में आंशिक संशोधन किया गया है, जो निम्नवत है—
          कावंड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने व यातायात व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु दिनांक 31.07.2026 से दिनांक 29.08.2026 तक जनपद मीरजापुर में वाहनो की डायवर्जन व्यवस्था का विस्तृत विवरण निम्नवत है —
1-    शहर में भारी वाहनो का प्रवेश वर्जित रहेगा, आवश्यकतानुसार इमरजेन्सी वाहन (एम्बुलेन्स, स्कूली वाहन, डेयरी वाहन,पेट्रोलियम, फायर सर्विस, पुलिस, कच्चा सामान लदी गाड़िया जैसे-फल सब्जी आदि) को अनुमति दी जायेगी।  भारी वाहनो का यह डायवर्जन व्यवस्था प्रत्येक सप्ताह में शुक्रवार शनिवार ,रविवार, सोमवार व मंगलवार तथा विशेष दिन वुधवार को लागू रहेगी बाकी अन्य दिनो में यातायात का आवागमन सामान्य रहेगा।
2-    शहर में भारी वाहनों का आवागमन रोकने के लिए गैपुरा थाना विन्ध्याचल, समोगरा बाईपास करनपुर  थाना को0 देहात, यादव चौराहा (रामटेक चौराहा) बरकछा थाना को0 देहात,  भटौली पुल थाना कछवा, पिकेट चील्ह से भारी वाहनो का शहर मीरजापुर की तरफ प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा ।
3-    राबर्ट्सगंज तिराहे से मड़िहान तक कावंड यात्रियों की भारी संख्या देखते हुए राबर्ट्सगंज तिराहा  से मडिहान की तरफ जाने वाले दो पहिया वाहनो को छोडकर ,हल्के चार पहिया व तीन पहिया वाहनो को भी राबर्ट्सगंज तिराहा वाया बरौधा चौकी से भरुहना चौकी चौराहा से आमघाट क्रासिंग की तरफ डायवर्ट किया जायेगा जहां से ये सभी वाहन अघवार होते हुए चुनार ,नारायणपुर होकर अपने गन्तव्य की ओर जायेगें । 
4-    राजगढ़ तिराहे से वाया मड़िहान होकर बरकछा मीरजापुर की तरफ आने वाले सभी वाहनो को सक्तेशगढ चुनार की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा । 
5-    घोरावल मोड़,मडिहान से वाया बरकछा होकर मीरजापुर की तरफ आने वाले सभी वाहनो को  राजगढ़ तिराहा, सक्तेशगढ,दुर्गा जी मोड़ चुनार होते हुए डायवर्ट कर दिया जायेगा। 
6-    घोरावल व हिन्दवारी मोड़ से आने वाले सभी भारी वाहनो को सुकृत बार्डर होते हुए नारायणपुर तिराहा से टेंगरा मोड़ होते हुए वाराणसी चुनार लालगंज होते हुए प्रयागराज की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। 
7-    रीवां मार्ग से आकर प्रयागराज की तरफ जाने वाले भारी वाहनो ( बडे ट्रेलर आदि को छोड़कर), बेलन बरौधां होते हुए  प्रयागराज की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। बड़े ट्रेलर आदि को टेंगरा मोड़ होते हुए वाया वाराणसी प्रयागराज की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
8-    सोनभद्र व रीवां मार्ग से आकर वाराणसी तथा भदोही की तरफ जाने वाले भारी वाहनो को चुनार,नरायणपुर, वाया टेगंरा मोड़, होते हुए वाराणसी की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
9-    शास्त्री ब्रीज से शहर मीरजापुर की तरफ सभी भारी वाहनो के प्रवेश पर रोक रहेगी। इन वाहनों को आवश्यकतानुसार गोपीगंज व औराई की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। इमरजेन्सी वाहनों के आवागमन की छूट रहेगी, जरूरी सामान लदे हुए भारी वाहन जिनको शहर मीरजापुर में ही आना है, उनको कांवड़ यात्रियों की संख्या देखते हुए शहर में प्रवेश कराया जायेगा।
10-    चेतगंज व औराई के रास्ते मीरजापुर की तरफ आने वाले भारी वाहनो को गोपीगंज व औराई से मीरजापुर की तरफ प्रवेश नही दिया जायेगा , भारी वाहनो को उक्त प्वाइंट से ही आवश्यकतानुसार वाराणसी व प्रयागराज की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।
11-    प्रयागराज की तरफ से मीरजापुर आने वाले भारी वाहनो को जनपद के बार्डर से ही डायवर्ट करने की व्यवस्था की गयी है व किसी भी अन्य मार्ग से गैपुरा तक पहुंचने वाले भारी वाहनो को विजयपुर होते हुए लालगंज की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।
12-    चुनार मार्ग से  शहर मीरजापुर की तरफ आने वाले भारी वाहनो को बरकछां से समोगरा बाईपास करनपुर की तरफ डायवर्ट किया जायेगा ,जहां से कावंडियों की संख्या देखते हुए आवश्यक सामाग्री लदे वाहनो को  पुलिस की देखरेख में प्रवेश दिया जायेगा  व अन्य भारी वाहनों को लालगंज होते हुए प्रयागराज की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। सभी हल्के वाहन/यात्री वाहन समोगरा बाईपास से  बथुआ तिराहा होते हुए शहर की तरफ प्रवेश करेगें।
13-    रीवां हाईवे से बरकछा के रास्ते शहर मीरजापुर आने वाले भारी वाहनो को उक्त की भाँति समोगरा बाईपास करनपुर की तरफ डायवर्ट किया जायेगा ,जहां से कावंडियों की संख्या देखते हुए आवश्यक सामाग्री लदे वाहनो को ही पुलिस की देखरेख में प्रवेश दिया जायेगा। व अन्य भारी वाहनों को लालगंज होते हुए प्रयागराज की तरफ व नारायणपुर  होते हुए वाराणसी की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
14-    लालगंज से सीधे कलवारी, सन्तनगरकी तरफ जाने वाले भारी वाहनो को लालगंज से चुनार, नारायणपुर होते हुए सोनभद्र की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
15-    कलवारी,सन्तनगर, से कांवड मार्ग की तरफ जाने वाले भारी वाहनो को लालगंज की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा। कांवड़ियों की अधिक संख्या होने पर हल्के वाहनो को भी कावंड़ मार्ग  की तरफ  न जाने हेतु आवश्यकतानुसार डायवर्जन किया जायेगा।
16-    उक्त डायवर्जन कावंडियों की संख्या के आधार पर प्रत्येक सप्ताह मे चार दिन (शुक्रवार,शनिवार,रविवार, सोमवार व मंगलवार ) लागू रहेगा, यदि कावड़ियों की संख्या अन्य दिनो में भी ज्यादा रहती है तो उक्त डायवर्जन को आवश्यकतानुसार बढाया जा सकता है । 
17-    उक्त डायवर्जन से सभी प्रकार के इमरजेन्सी वाहनो (एम्बुलेन्स, स्कूली वाहन, डेयरी वाहन,पेट्रोलियम, फायर सर्विस, पुलिस, कच्चा सामान लदी गाडिंया जैसे-फल सब्जी आदि) को मुक्त रखा गया है।
यह डायवर्जन दिनांक 31.07.2026 से प्रारम्भ होकर दिनांक 29.08.2026 तक प्रभावी रहेगा । 
आमजनमानस से अनुरोध है कि उपरोक्त मार्गो पर प्रमुख तिथियों पर  अनावश्यक आवागमन न करें और यातायात सुगम बनाने में सहयोग प्रदान करें

................ थाना चुनार पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 28.07.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को शादी का झासा देकर दुष्कर्म, धमकी व गाली-गलौज के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-317/2026 धारा 69,351(3),352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना चुनार को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 31.07.2026 को उप निरीक्षक कुमार संतोष चौकी प्रभारी अदलपुरा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त करन पुत्र प्रकाश निवासी ग्राम शहशाहपुर थाना राजातलाब जनपद वाराणसी को अंतर्गत धारा 64(2)एम बीएनएस व 5एल/6 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । थाना चुनार पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । ....................... ऐच्छिक/अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 03 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा दी गई विदाई मीरजापुर आर.के. मीणा पुलिस अधीक्षक आपरेशन द्वारा पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासनी सभागार कक्ष में पुलिस विभाग में निरन्तर सेवा प्रदान करते हुए अपनी अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 05 पुलिसकर्मियों को विदाई दी गयी सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मी 1.उपनिरीक्षक ना0पु0 हरिद्वार मिश्र, 2.उपनिरीक्षक ना0पु0 लालमणि यादव, 3. उप निरीक्षक ना0पु0 सुनील कुमार राय, 4. उप निरीक्षक ना0पु0 ओम प्रकाश वर्मा व 5. शिशिधर मिश्रा (ऐच्छिक) को विदाई समारोह में पुष्प माला पहनाकर, अंग वस्त्र व छाता भेंट करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके सुखद, सफल एवं आनन्दमय भावी जीवन की कामना की गई । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।

............. दिल्ली - लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित !! ** दिल्ली - भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, निजी कारणों से दिया इस्तीफा, पूनावाला ने सोशल मीडिया पर अपना बायो बदला , कांग्रेस से भाजपा में आए थे पूनावाला !! ** दिल्ली - संसद भवन परिसर में विपक्ष ने चढ़ावा चोरी और अन्य मसलों पर धरना प्रदर्शन किया !! ....................... संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में छाया शोक का माहौल डामड गंज प्रखंड हलिया के संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता के निधन से संघ परिवार में शोक का माहौल छा गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड हलिया के ग्राम रतेह चौराहा निवासी संघ के प्रखंड हलिया के संघ चालक हरिश्चंद्र सोनी का हृदय रोग के कारण आकस्मिक निधन हो गया इसकी सूचना पाते ही क्षेत्र के संघ परिवार में शोक का माहौल छा गया खंड संघ कार्यवाह तारकेश्वर केसरी ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता भाजपा जिला कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा धीरज केसरी मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप सरोज संजीव केसरी अनिल केसरी मंडल उपाध्यक्ष संतोष सिंह पिंटू केसरी सहित संघ परिवार के दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने आवास पर जाकर शोक संवेदना प्रकट किया है उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है स्वर्गीय हरिश्चंद्र सोनी सरल स्वभाव एवं मिलनसार व्यक्तित्व के स्वामी थे हर एक की सहायता करने में हमेशा तत्पर रहते थे सामाजिक कार्यों में चढ़ कर भाग लेते थे उनकी पत्नी नीलम सोनी जिला की महामंत्री रह चुकी है उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल छाया हुआ है

................. सीएमआईएस पोर्टल पर लम्बित परियोजनाओं की जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने की समीक्षा पूर्वांचल विकास निधि, त्वरित विकास, जिलांश के कार्यो में तेजी लाने का दिया निर्देश विलम्बित परियोजनाओं में धन की कमी नहीं, अपितु कमी है तो इच्छा शक्ति व निगरानी की -जिलाधिकारी 80 प्रतिशत तक पूर्ण परियोजनाओं को 15 अगस्त तक पूर्ण कर करे सम्बन्धित विभाग को हस्तांतरित -मुख्य विकास अधिकारी मीरजापुर 31 जुलाई 2026- विकास कार्यो में तेजी लाने व समयबद्धता सुनिष्चित करने के दृश्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने जिला पंचायत सभागार में सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज लम्बित परियोजनाओं की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पूर्वांचल विकास निधि, त्वरित विकास निधि, जिलांश व राज्यांष में में निर्माणाधीन वर्श 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 की विलम्बित/अनारम्भ परियोजनाओं के कार्य प्रगति की विभाग/कार्यदायी संस्थावार एक-एक परियोजना की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देष देते हुए कहा कि लगभग सभी परियोजनाओं में धन की कोई कमी नहीं है, कमी है तो मात्र इच्छा षक्ति और निगरानी की। जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि 80 प्रतिषत से ऊपर पूर्ण परियोजनाओं को प्रत्येक दषा में 15 अगस्त 2026 तक पूर्ण करते हुए सम्बन्धित विभाग को हस्तांतरित कराना सुनिष्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि त्वरित विकास व पूर्वांचल निधि योजना के तहत 2026-27 में जो कार्य स्वीकृत हुए है व उन पर धनराषि भी अवमुक्त कर दिए गए है ऐसे कार्यो का एक सप्ताह के अन्दर आरम्भ करना सुनिष्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी कार्य के आरम्भ के दौरान सम्बन्धित क्षेत्र के मा0 जनप्रतिनिधि/विधायक को आमंत्रित कर उनसे भूमि पूजन व षिलान्यास कार्य अवष्य कराया जाए। इसमें लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने भी सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देषित करते हुए कहा कि जिन नवीन कार्यो में 10 से 20 प्रतिषत ही प्रगति है उनमें कार्य में तेजी लाते हुए 15 अगस्त 2026 तक प्रत्येक दषा में 50 प्रतिषत से अधिक प्रगति लाना सुनिष्चित करें। उन्होंने कहा कि सम्पर्क मार्गो, सी0सी0 रोड व इण्टर लाकिंग के निर्माण के पष्चात फुटपाथ निर्माण अवष्य किया जाए। जिलाधिकारी ने सम्पर्क मार्गो में फोटोग्राफ देखने के पष्चात फुटपाथ/पटरी मार्ग न बनाए जाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए निर्देषित किया कि दिखाए गए पूर्ण सम्पर्क मार्गो, इण्टर लाकिंग व सी0सी0 रोड की सूची उपलब्ध कराई जाए ताकि उसका जांच कराई जा सके। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों जिनका कार्य चल रहा है अथवा विलम्बित है वे कार्यदायी संस्था प्रत्येक सप्ताह कार्य स्थल पर पहुंचकर प्रगति, गुणवत्ता की जांच कर अपनी आख्या फोटोग्राफ सहित जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को उपलब्ध कराएं। भौतिक प्रगति वाले कार्यो में कई ऐसे कार्य जिनमें व्यय प्रगति नहीं है ऐसे कार्यो में सम्बन्धित कार्यदायी संस्था जांच टीम के रिपोर्ट के पष्चात तत्काल भुगतान सुनिष्चित करे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यो की प्रगति सीएमआईएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करें। समीक्षा के दौरान विभिन्न निधियों में मा0 विधायकगण के द्वारा प्रस्तावित निर्माण कार्यो की भी समीक्षा की गई ऐसे कार्यो को अधिकतम अगस्त माह के अन्त पूर्ण करने का निर्देष दिया गया। बैठक में लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण निगम, सीएण्डडी0एस0, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, पैक्सफेड, सिडको, पर्यटन विभाग के द्वारा कराए जा रहे विभिन्न परियोजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा कर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने का निर्देष दिया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा, अधिषासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अषोक कुमार व जनार्दन यादव, अधिषासी अभियंता विद्युत के अलावा अन्य सभी कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबंधक, जिला बेसिक षिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बाबू लाल के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें। ....................... सिपाही ने जहर पीकर जान देने कि की कोशिश वाट्सएप पर लिखा - जीवन में कोई नहीं अपना सब मतलब के हैं, वाराणसी बीएचयू ट्रामा सेन्टर रेफर जौनपुर के बरसठी थाने में तैनात है कांस्टेबल शुक्रवार सुबह कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना से थाने में हड़कम्प मच गया। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत में वाराणसी रेफर कर दिया गया। शुरुआती जानकारी में पारिवारिक कलह को घटना की वजह बताया जा रहा है। मिर्जापुर जिले के निवासी कांस्टेबल विवेक गौड़ पिछले दो वर्षों से बरसठी थाने में तैनात हैं और मुंशी का कार्य देख रहे थे जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने अपने परिवार से वीडियो काल पर बातचीत की। इसके कुछ देर बाद उन्होंने विषाक्त पदार्थ पीने का प्रयास किया।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.