थाना हलिया पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित बालअपचारी सहित 02 अभियुक्त/आरोपी गिरफ्तार/हिरासत, मोबाइल, लेपटाप व अन्य इलेक्ट्रानिक सामान बरामद
मीरजापुर
थाना हलिया जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 27.07.2026 को वादी महबूब आलम पुत्र मो0अयूब निवासी ग्राम गलरा थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध मोबाइल की दुकान से मोबाइल लेपटाप आदि चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । जिसके सम्बन्ध में थाना हलिया पर मु0अ0सं0-92/2026 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी के माल की बरामदगी कराने हेतु थाना प्रभारी हलिया को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना हलिया पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की घटना के अनावरण हेतु भौतिक एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित करते हुए दिनांकः 30.07.2026 को प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रकाश में आये 01 नफर बाल अपचारी व अन्य एक अभियुक्त सावन कुमार कोल पुत्र मटरू कोल निवासी गड़बड़ाराजा थाना हलिया जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गयी 02 अदद लेपटाप, 18 अदद मोबाइल फोन, 20 अदद डाटा केबल,02 अदद स्पीकर, 06 अदद चार्जर, 05 अदद ब्लूटूथ, 15 अदद टार्च व 1520 रूपये नगद बरामद किया गया । थाना हलिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त/आरोपी के विरूद्ध अंतर्गत धारा 305,317(2) बीएनएस में नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल/बाल सुधार गृह भेजा गया ।
....................... युवाओं में एच0आई0वी0/एड्स के प्रति जन जागरूकता हेतु रेड रिबन मैराथन का आयोजन मुख्य चिकित्साधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना मीरजापुर उ.प्र. राज्य एड्स नियन्त्रण सोसाइटी के तत्वाधान में आज दिनांक 30 जुलाई 2026 को युवाओ में एच.आई.वी/एड्स के प्रति जनजागरूकता हेतु एक रेड रिबन मैराथन का आयोजन पी.ए.सी. गेट बरौधा से स्पोर्ट स्टेडियम भिस्कोरी (पहाड़ी) तक आयोजित की गयी। मैराथन का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 के.के. मिश्रा, जिला क्षय रोग अधिकारी डा० ए. के. ओझा और जिला खेल अधिकारी श्री धर्मवीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर किया गया। मैराथन में पुरूष वर्ग के विजेताओ मे सुभाष सोनकर प्रथम, विवेकपाल द्वितीय, नीरज तृतीय तथा संजय कुमार को सांत्वना पुरस्कार तथा महिला वर्ग में पूजा प्रथम, साक्षी यादव द्वितीय, छोटी यादव तृतीय एवं महिमा साहू को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। इसी क्रम में 26 जुलाई 2026 को जी.आई.सी. मीरजापुर में रेड रीबन क्विज कानटेस्ट का आयोजन किया गया था जिसमें अनिकेत एवं काव्य प्रथम, राजा एवं नवीद द्वितीय, अंजनी, अब्दुल, प्रियांशी तृतीय तथा श्रीप्रमानिक, शाजिया को सांत्वना पुरस्कार से मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने युवाओ को एच.आई.वी./एड्स के प्रति जागरूक किया। जिला क्षय रोग अधिकारी ने एच.आई.वी./एड्स के रोकथाम एवं ए.आर.टी. दवाओ के महत्व को समझाया तथा दिशा मण्डल प्रभारी डा0 अमित चैहान ने रेड रिबन क्विज कॉनटेस्ट एवं रेड रिबन मैराथन के उदेश्य को विस्तार पूर्वक से समझाया। कार्यक्रम के आयोजन में जिला खेल अधिकारी तथा उनकी टीम के साथ-साथ डी.टी.ओ. कार्यालय से प्रज्ञा रघुवंशी, सुनील कुमार तथा ओ.पी. सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.