राजगढ़ के रामपुर बरहो गाँव निवासी डंपर चालक की सोनभद्र के हाथीनाला के पास पुलिया के नीचे गिरने से मौत, खलासी घायल।
मीरजापुर
राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर बरहो के रामसगरा बस्ती निवासी 24 वर्षीय प्रमोद कुमार गोंड़ पुत्र दिनेश कुमार की बुधवार की भोर एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रमोद कुमार डंपर चालक थे। बुधवार के भोर वह मीरजापुर की ओर से रेनूकूट राखड़ लादने जा रहे थे। इसी दौरान सोनभद्र जिले में हाथीनाला से रेनुकूट मार्ग के बीच स्थित भूतियहवा पुलिया के पास डंपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि ,चालक प्रमोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। खलासी रामपुर बरहो निवासी 20 वर्षीय अमित कुमार पुत्र जुगेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर सोनभद्र पुलिस मौके पर पहुचीं। पुलिस ने चालक व खलासी को बाहर निकालकर हिंडाल्को अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद चालक प्रमोद कुमार को मृत घोषित कर दिया। खलासी का इलाज वहां किया जा रहा है।चालक अविवाहित थे, अपने पिता के एकलौते पुत्र थे, चालक के पिता दिनेश ने बताया कि पुत्र के कमाई से घर की रोजीरोटी चलता था, इसी वर्ष पुत्र की शादी होनी थी। घर का एकलौता चिराग बूझ गया। स्वजनों का रो - रो कर बुरा हाल है।
वही सोनभद्र पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हिंडाल्को मोर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवाया दिया है। घटना की सूचना स्वजनों को दे दी गई है। और पुलिस मामले की जांच कर रही है।यह सूचना सेमरा बरहो के पूर्व ग्राम प्रधान इंद्रमनि पाल ने दिया। इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि राजगढ़ के रामपुर बरहो गाँव निवासी डंपर चालक की सड़क हादसे में सोनभद्र में मृत्यु हो गई है।स्थानीय पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढी , सोनभद्र के लिए भेज दिया है।
......................... राजगढ़ के सत्तेशगढ़ परमहंस आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर अड़गड़ानंद महाराज का दर्शन करने जा रहे दो श्रद्धालु सड़क हादसे में घायल, सीएचसी में भर्ती। राजगढ़ मीरजापुर विकासखंड राजगढ़ के सत्तेशगढ स्थित परमहंस आश्रम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अड़गडानंद महाराज का दर्शन करने जा रहे दो श्रद्धालु बुधवार सुबह सड़क हादसे में घायल हो गए। मीरजापुर के पुरजागीर गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र निर्भय तथा लूसा गांव निवासी लल्लू पुत्र जोखन, अड़गड़ानंद महाराज का दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ददरा तिराहे से आगे किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। सीएचसी राजगढ़ के चिकित्सक डॉ. संतलाल ने बताया कि दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है। दोनों की स्थिति सामान्य है।
..................... सोनभद्र : सोनभद्र जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं विंध्याचल मंडल, मिर्जापुर में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात पुनीत टंडन की हार्ड अटैक से मौत आज सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां मिर्जापुर में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया पुनीत टंडन के असमय निधन से प्रोबेशन विभाग में शोक की लहर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने व्यक्त की शोक संवेदना
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.