News Express

मिर्ज़ापुर न्यूज़ एजेंसी अहरौरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

मिर्ज़ापुर न्यूज़ एजेंसी

अहरौरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 
कुदारन चौराहा मारपीट मामले में 9 गिरफ्तार

16 जुलाई को ट्रक दुर्घटना के बाद पुलिस पर हमले के आरोप में एसपी के निर्देश पर 9 अभियुक्त पकड़े गए। 
सभी आरोपी अहरौरा थाना क्षेत्र के हैं।

मनीष रावत की रिपोर्ट

................ थाना चुनार पुलिस द्वारा 16 ग्राम अवैध हेरोईन के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 26.07.2026 को थाना चुनार पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी । क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में उप निरीक्षक कुमार संतोष मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्रांर्तगत ब्रह्मचारी बाबा मंदिर के पास से अभियुक्त आशीष पाठक पुत्र जगदीश पाठक निवासी ग्राम इश्वरपट्टी थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 16 ग्राम अवैध हेरोईन बरामद किया गया उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर मु0अ0सं0-314/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया

................. थाना सन्तनगर पुलिस द्वारा 40 अदद टेट्रा पैकेट अवैध देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 26.07.2026 को थाना सन्तनगर पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना सन्तनगर क्षेत्र से 01 अभियुक्त दिनेश पुत्र रामसकल निवासी शिवपुर पटेहरा थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर को 40 अदद टेट्रा पैकेट अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सन्तनगर पर मु0अ0सं0-81/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई । ............... ऑपरेशन मजनू के तहत महिला सम्बन्धित अपराध में कार्यवाही करते हुए मीरजापुर पुलिस द्वारा कुल 08 शोहदा गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति अभियान ऑपरेशन मजनू के अंतर्गत चलाये जा रहे विशेष अभियान में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत महिला स्कूल, कालेजों के आसपास वल्नरेबल स्पॉट्स पर अवांछनीय तत्वों, मंचलो व शोहदा के विरूद्ध जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति एन्टीरोमियों टीम को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है । उक्त निर्देश के अनुक्रम मे पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में आज दिनांकः 26.07.2026 को जनपद के विभिन्न थानों के मिशन शक्ति एन्टीरोमियों टीम द्वारा कुल 08 शोहदा को गिरफ्तार कर धारा 296 बीएनएस मे अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की गयी । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त (शोहदा)- आनन्द कुमार पुत्र लक्षनधारी निवासी ग्राम देवरी उत्तर थाना लालगंज जनपद मीरजापुर । संजय कोल पुत्र बसन्त लाल निवासी ग्राम बरहुला थाना हलिया जनपद मीरजापुर । समीर चौधरी पुत्र मनोज कुमार कनौजिया निवासी अमदहा थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर । संदीप विश्वकर्मा पुत्र मारकण्डे विश्वकर्मा निवासी धोबही थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर । राजकपूर पुत्र धर्मराज बिन्द निवासी अख्तियारपुर केवटावीर थाना कछवां जनपद मीरजापुर । विशाल पुत्र रमेश प्रसाद निवासी सागर सेमर थाना पड़री जनपद मीरजापुर । सहवान अंसारी पुत्र मु0 इशराइल निवासी ग्राम सहरसा बनकी थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर । अर्जुन कुमार पुत्र पुन्नूलाल निवासी सबरी चुन्गी भैसहिया टोला थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर ।

.............. संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरने से महिला की दर्दनाक मौत मिर्ज़ापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में रविवार को उस समय मातम छा गया, जब एक महिला की कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची मड़िहान पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला को कुएं से बाहर निकलवाने का प्रयास शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.