रेलवे ट्रैक के पास मिले एक किन्नर की शव की घटना से सम्बन्धित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आटो बरामद
मिर्जापुर थाना पड़री, जनपद मीरजापुर पर 23.जुलाई.2026 को वादी अरशलान पुत्र सत्तार खान निवासी घोसिया थाना औराई जनपद भदोही द्वारा आशंका के आधार पर नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी के पिता सत्तार खाना (किन्नर-हसीना) की हत्या कर थाना पड़री क्षेत्रान्तर्गत रेलवे ट्रैक के किनारे शव को फेकने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी थी । जिसके आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0-206/2026 धारा 103(1),238(बी) बी.एन.एस. पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित कर घटना का यथाशीघ्र अनावरण करने हेतु निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना पड़री पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग की विवेचना के क्रम में सुरागरसी पतारसी व इलेक्ट्रानिक/भौतिक साक्ष्य संकलित करते हुए आज दिनांकः 24.07.2026 को थाना पड़री व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर घटना से सम्बन्धित अभियुक्त सोनू विश्वकर्मा पुत्र शिवराज विश्वकर्मा निवासी ग्राम चक जीवरानी थाना को0 भदोही जनपद भदोही को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आटो वाहन संख्या UP65QT2228 बरामद किया गया । थाना पड़री पर पंजीकृत मु0अ0सं0-206/2026 धारा 103(1),238(बी) बी.एन.एस. में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है ।
........... बिना नम्बर प्लेट/विकृत नम्बर प्लेट/मानक विहीन नम्बर प्लेट/बिना हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के संचालित वाहनों के विरूद्ध परिवहन विभाग द्वारा चलाया गया "आपरेशन अज्ञात" अभियान, जनपद में 63 वाहन चालान 11 वाहनों को किया गया निरूद्ध मीरजापुर - परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में दिनांक 23 जुलाई, 2026 व 24 जुलाई, 2026 को "आपरेशन अज्ञात" चलाया गया। जिसमें प्रदेश में संचालित बिना नम्बर प्लेट / विकृत नम्बर प्लेट/मानक विहीन नम्बर प्लेट / बिना हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के संचालित वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही के दिए गये निर्देश के अनुक्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मीरजापुर के पर्यवेक्षण में जनपद के प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रो में चेकिंग अभियान चलाया गया। बिना नम्बर प्लेट/विकृत नम्बर प्लेट/मानक विहीन नम्बर प्लेट / बिना हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट एंव अन्य अभियोगों में 63 वाहनों का चालान करते हुए 11 वाहनों को जनपद के विभिन्न थानो में निरूद्ध किया गया। इसके अतिरिक्त बिना प्रपत्र एवं ओवरलोड संचालित वाहनों के विरूद्ध भी कार्यवाही की गयी। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा बिना प्रपत्र/ओवरलोड तथा बिना नम्बर/बिना एचएसआरपी संचालित वाहनों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये है। इस अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), प्रथम, यात्री/ मालकर अधिकारी-प्रथम एवं यात्री/मालकर अधिकारी द्वितीय सहित परिवहन विभाग के प्रवर्तन पर्यवेक्षक व प्रवर्तन सिपाही सम्मलित रहें।
............... एड्स के प्रति जागरूकता के दृष्टिगत मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन मीरजापुर - उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति लखनऊ के आदेशानुसार जनपद मिर्जापुर में युवाओं को एड्स के प्रति जागरूक करने के लिए 5 किलोमीटर की एक रेड रन मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन होना है जो कि पीएसी गेट बरौधा से शुरू होकर आरटीओ ऑफिस होते हुए जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय परिसर के फुटबॉल स्टेडियम में दो बार चक्कर लगाने के पश्चात समाप्त होगी विजेताओं को नगद धनराशि के साथ-साथ स्टेट तथा नेशनल लेवल रेड रन मैराथन में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा सभी 17 वर्ष से 25 वर्ष के युवाओं से दिए गए ऑनलाइन लिंक पर रजिस्ट्रेशन करके 30 जुलाई 2026 को प्रातः 7:00 बजे से प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं यह जानकारी दिशा के मंडल प्रभारी डॉक्टर अमित चौहान ने दी है।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.