उत्तर प्रदेश-
UP में हो रही बारिश से होने वाली जनहानि, पशु हानि व आर्थिक हानि के मामले में CM योगी ने दिशा निर्देश जारी किए-
सभी वरिष्ठ अधिकारी फील्ड पर निकल कर प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता उपलब्ध करायें - CM
अति वर्षा, आकाशीय बिजली से हुई जन हानि, पशु हानि व आर्थिक हानि का आकलन कर 24 घंटे में मुआवजा प्रदान करें - CM
प्रभावित परिवारों से संवाद बना अधिकारी उपलब्ध करवाए हर संभव सहायता- CM
प्रदेशवासियों से की अपील, आकाशीय बिजली के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें -CM
अतिवृष्टि के समय नदियों व जलाशयों में स्नान करते हुए विशेष सावधानियां बरते- CM
रेड एलर्ट - वाले जनपद -
बागपत-हिंडन
गौतमबुद्धनगर नोएडा-हिंडन
बंदायूं-गंगा
अयोध्या-घाघरा
बलिया-घाघरा
कुशीनगर-गंडक !!
................ दिल्ली - HM अमित शाह ने गुजरात के वलसाड में भारी बारिश के मद्देनजर CM और DCM से फ़ोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली, हर संभव मदद का आश्वासन दिया !! ** दिल्ली- CJP ने- कल देश भर में शांति पूर्ण प्रोटेस्ट का आह्वान किया !!
................. ऑनलाइन इण्टरनेट बैंकिंग बनाने के दौरान पीड़ित के खाते से हुई फ्राड की घटना से सम्बन्धित धनराशि ₹ 30000/- को थाना को0शहर साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस मीरजापुर आवेदक सुनील कुमार पाण्डेय पुत्र स्व0 देवी प्रसाद निवासी न्यू कालोनी महुवरिया थाना को0शहर जिला मीरजापुर ने दिनांक 03.09.2025 को आनलाइन फ्राड की सूचना NCRP पोर्टल पर प्राप्त हुआ था । जिसमें आवेदक द्वारा बताया गया कि मैने पूर्व मे इन्टरनेट बैंकिंग YUNOSBI डाउनलोड़ किया था जो वर्तमान में सक्रिय नही था मेरे द्वारा दिनांक 01.09.2025 को दोपहर ब्रान्च मे जाकर इसको सक्रिय करने का प्रयास किया लेकिन बैंक में BSNL नेटवर्क न होने के कारण इण्टरनेट बैंकिंग सक्रिय नही हुआ मै दिनांक 02.09.2025 को अपने घर से ही इण्टरनेट बैंकिंग को सक्रिय करने का प्रयास कर रहा था तभी मेरे खाते से ₹ 50000/- फ्राड तरीके से निकाल लिया गया फ्राड का पता चलते ही मेरे द्वारा साइबर कम्प्लेन कराया गया जिसका एऩसीआरपी एकनालेजमेंट नम्बर 33109250110150 तथा मु0अ0सं0 173/25 है । इस सम्बन्ध में साइबर सेल थाना को0 शहर टीम द्वारा जांच प्रारम्भ कर दी गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में साइबर सेल को0 शहर द्वारा जांच के दौरान आवेदक के खाते से फ्राड की घटना से सम्बन्धित ₹ 30000/- को आवेदक के खाते में वापस कराया गया । आवेदक के खाते में पैसा वापस आने पर साइबर सेल थाना को0शहर की आवेदक द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर से होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी । साइबर सेल टीम थाना को0शहर मीरजापुर उ0नि0 दयाशंकर ओझा थानाध्यक्ष थाना को0शहर मीरजापुर। म0का0 पारुल श्रीवास्तवा थाना को0शहर मीरजापुर।
........... राजगढ़ थाना क्षेत्र में अलग -अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना मे एक युवक सहित दो घायल। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत अलग- अलग जगहों पर बुधवार की रात व गुरुवार के सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवक सहित दो घायल हो गयें। स्थानीय लोगों के मदद से एंबुलेंस बुलाकर राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। करौंदा गांव निवासी 45 वर्षीय रामचंद्र पुत्र राम देव, बुधवार की रात ददरा बाजार में अज्ञात वाहन के टक्कर से घायल हो गयें। सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। वहां इलाज जारी है। दुसरी घटना ददरा गांव निवासी 20 वर्षीय बादल पुत्र मंगल, गुरूवार के सुबह 9 :22 बजे स्थानीय बाजार (राजगढ़) में, अज्ञात बाइक के टक्कर से घायल हो गये, सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। वहां इलाज किया जा रहा है। इस संबंध में सीएचसी चिकित्सक संत लाल ने बताया कि दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद हालत स्थिर है।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.