News Express

राजगढ़ थाना क्षेत्र में अलग -अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना मे एक युवक सहित दो घायल। 

राजगढ़ थाना क्षेत्र में अलग -अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना मे एक युवक सहित दो घायल। 

 राजगढ़ मीरजापुर

राजगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत अलग- अलग जगहों पर बुधवार की रात व गुरुवार के सुबह सड़क दुर्घटना में  एक युवक सहित दो घायल हो गयें। स्थानीय लोगों के मदद से एंबुलेंस बुलाकर राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। 
करौंदा गांव निवासी 45 वर्षीय रामचंद्र पुत्र राम देव, बुधवार की रात ददरा बाजार में अज्ञात वाहन के टक्कर से घायल हो गयें। सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। वहां इलाज जारी है। 
दुसरी घटना 
ददरा गांव निवासी 20 वर्षीय बादल पुत्र मंगल, गुरूवार के सुबह  9 :22 बजे स्थानीय बाजार (राजगढ़) में, अज्ञात बाइक के टक्कर से घायल हो गये, सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। वहां इलाज किया जा रहा है। 
इस संबंध में सीएचसी चिकित्सक संत लाल ने‌ बताया कि दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद हालत स्थिर है।

................ राजगढ़ में सपा ब्लॉक अध्यक्ष समेत व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष दो दिनों से हाउस अरेस्ट, पुलिस कार्रवाई पर जताया विरोध। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ समाजवादी पार्टी के राजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष संतवीर मौर्य एवं व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष गणेश केसरी को पुलिस द्वारा लगातार दूसरे दिन भी उनके आवास पर ही रोककर (हाउस अरेस्ट) किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। सपा ब्लॉक अध्यक्ष संतवीर मौर्य ने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता अखिलेश यादव तथा अन्य नेताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार और छात्रों एवं युवाओं पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में मुख्यालय पर प्रदर्शन प्रस्तावित था। उनका आरोप है कि प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के उद्देश्य से प्रशासन ने पुलिस के माध्यम से उन्हें और अन्य सपा कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर ही रोक दिया। संतवीर मौर्य ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन प्रशासन द्वारा पहले से ही कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट करना उचित नहीं है।

..................... संदिग्ध परिस्थितियों में श्रमिक की मौत, एक कंस्ट्रक्शन के दुकान पर करते थे काम। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के कुड़ी गाँव में गुरूवार के भोर गाँव निवासी एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई, सुबह मृत्यु की जानकारी होते ही स्वजन रोने- बिलखने लगे। मृतक के बड़े भाई भोला बिंद ने बताया कि कुडी गांव निवासी 35 वर्षीय राजितराम बिंद पुत्र स्वर्गीय बाल किशुन, तीन भाईयों से सबसे छोटा भाई है। माता पिता, के देहांत के बाद विगत दो वर्षों से ददरा बाजार के पास स्थित एक कंस्ट्रक्शन की दुकान पर श्रमिक का कार्य करके रोजीरोटी चलाते थे। ‌विगत एक महिने पहले कंस्ट्रक्शन दुकान पर, सीमेंट की बोरी ट्रेक्टर पर लोडिंग करते समय, फिसलकर गिर गये थे,इसी दौरान ट्रेक्टर पर लदी कई सीमेंट की बोरिया भरभरा कर उनके ऊपर गिर गई थी। जिससे उन्हें गंभीर रूप से चोटें आ गई थी।एक निजी अस्पताल में एक माह से लगातार इलाज चल रहा था। गुरुवार के सुबह उनके कमरे दरवाजा देर तक नहीं खुला तो, कमरे में जाकर देखा तो उनकी सांसे थम गई थी। उनकी मृत्यु हो गई थी। भाई की मृत्यु की जानकारी होते ही, रो -रो कर बुरा हाल हो गया। वही स्वजनों ने पुलिस को सूचना दिऐ वगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिए। इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि श्रमिक के मृत्यु की जानकारी नहीं है।

.................. मिर्ज़ापुर: श्रावण कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने अधिकारियों के साथ मड़िहान से घोरावल तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। कांवड़ियों की सुरक्षा, पेयजल, प्रकाश, बैरिकेडिंग, स्वास्थ्य और यातायात व्यवस्था समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.