मिर्जापुर: जीआरपी ने चोपन रेलवे स्टेशन से 9 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को दबोचा
मिर्जापुर जीआरपी ने रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चोपन रेलवे स्टेशन से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर संदिग्ध व्यक्ति व सामान की जांच के दौरान बिहार के जहानाबाद निवासी 20 वर्षीय सूरज कुमार को पकड़ा गया। उसके पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर 6 बोतल आइकोनिक (750 एमएल) और 12 बोतल 8PM (375 एमएल) अंग्रेजी शराब, कुल 9 लीटर, बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि बिहार में शराबबंदी का लाभ उठाकर वह उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर ट्रेनों के माध्यम से बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचता था। बरामदगी के आधार पर जीआरपी मिर्जापुर में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक रेलवे के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, उपनिरीक्षक श्रीकांत मौर्य, कांस्टेबल रामानंद यादव और राहुल कुमार गौंड शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से रेलवे मार्ग से होने वाली शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
................
Mirzapur -
मिर्जापुर के पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर में मिला अज्ञात किन्नर का शव......
सूचना के बाद क्राइम ब्रांच में पड़री पुलिस मौके पर पहुंची.....
मृतक की नहीं हुई पहचान.......????????????????
................ मिर्जापुर: गैपुरा के पास अनियंत्रित फोर व्हीलर डिवाइडर से टकराई, घायल अस्पताल भेजा गया; उपद्रवियों ने बस पर पथराव कर लगाया जाम मिर्जापुर। जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत गैपुरा चौकी के पास बुधवार रात करीब 9 बजे रात में एक अनियंत्रित फोर व्हीलर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ अराजक तत्वों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्होंने एक सरकारी बस पर पथराव कर उसका शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा सड़क पर पत्थर रखकर कुछ समय के लिए जाम लगा दिया और राहगीरों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज भी की। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने यातायात को सुचारु कराया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। उपद्रव करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
......................... रेलवे ट्रैक पर किन्नर का शव मिला हत्या की आशंका, पुलिस ने जांच शुरू की मिर्जापुर जनपद के पड़री थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को रेलवे ट्रैक पर एक किन्नर का शव मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और हत्या की आशंका जताई जा रही है।शव डगमगपुर के पास रेलवे ट्रैक पर पाया गया। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि किन्नर की हत्या करने के बाद शव को पटरी पर फेंका गया है।सूचना मिलने पर पड़री थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।समाचार लिखे जाने तक मृतक किन्नर की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
................. चंदौली में चार्ज लेते ही एक्शन में एआरटीओ अभिषेक सिंह.मुख्यमंत्री के निर्देश पर ओवरलोड वाहनों पर चलाया अभियान.5 ओवरलोड ट्रक सीज, 16 वाहनों का चालान.परमिट, फिटनेस, बीमा, पीयूसी व अन्य दस्तावेजों की हुई जांच.मुगलसराय औद्योगिक क्षेत्र में चला सघन चेकिंग अभियान.एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय अभिषेक सिंह- ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान लगातार रहेगा जारी.नियमों का उल्लंघन करने वालों और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त की जाएगी कार्रवाई.....
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.