ब्रेकिंग चंदौली
प्रशांत सिंह सुदर्शन न्यूज
9264915248????
एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर 50 हजार का इनामी लुटेरा शहजाद गिरफ्तार, पुलिस के शिकंजे में आया ट्रक लूट का गैंग
चंदौली जनपद के थाना सैयदराजा और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में ट्रक लूटकांड के 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी शहजाद अली को गिरफ्तार कर लिया गया।
उसके साथी मसीद को भी पुलिस ने दबोच लिया,जिसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस हुये बरामद...
यह मामला वर्ष 2024 में 25 टन कोयले से लदे ट्रक की सनसनीखेज लूट से जुड़ा है, जिसे बिहार से सितापुर ले जाते समय सैयदराजा क्षेत्र से लूट लिया गया था।
इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी और शहजाद लंबे समय से फरार चल रहा था, जिस पर 50,000 का इनाम घोषित था।
एनएच-19 पर काले शहीद बाबा मजार के पास पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को एक ट्रक सहित किया गिरफ्तार...
25 टन कोयला लूटकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार,50 हजार का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे....
चंदौली के सैय्यदराजा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी....
25 टन कोयले से लदे ट्रक की लूट के मामले में 50 हजार का इनामी आरोपी शहजाद अली आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके साथी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं।
थाना सैयदराजा और सर्विलांस टीम की इस संयुक्त कार्रवाई से ट्रक लूट गैंग पर बड़ा प्रहार.....
................. लखनऊ : यूपी में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट! DGP राजीव कृष्ण कंट्रोल रूम से कर रहे निगरानी ADG एलओ अमिताभ यश भी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे है। IG एलओ एलआर कुमार भी कंट्रोल रूम में मौजूद पूरे प्रदेश से लगातार लिया जा रहा फीडबैक जिलों के अधिकारियों को दिए जा रहे जरूरी निर्देश पुलिस बल को सतर्क और मुस्तैद रहने के निर्देश
........................ 2027 की जंग के लिए CM योगी का AI मास्टरस्ट्रोक! उत्तर प्रदेश के BJP विधायकों के हाथ में अब होगा ‘कमल साथी’ ऐप। एक क्लिक पर: • पूरी वोटर लिस्ट • बूथवार सत्यापन • कार्यकर्ताओं की लाइव एक्टिविटी • Form 6 & 7 इंटीग्रेशन • मतदाता और प्रभावशाली लोगों का पूरा डेटा सूत्रों के मुताबिक, इस हाई-टेक चुनावी सिस्टम की मॉनिटरिंग सीधे CMO से हो रही है। 2027 के लिए BJP की डिजिटल तैयारी अब अगले स्तर पर!
................ दिल्ली :जंतर मंतर मामला,सरकार फिलहाल झुकने को तैयार नहीं । अब जो होगा संसद में होगा 1. सरकार की टॉप लीडरशिप में आम राय : जंतर मंतर के सामने झुकने का सवाल ही नहीं 2. जंतर मंतर के दवाब में किसी का इस्तीफ़ा नहीं । एक बार इस्तीफ़ा हुआ तो फिर ट्रेंड शुरू हो जाएगा । बार बार अलग अलग मंत्री का इस्तीफ़ा माँगा जाएगा 3. सरकार का मानना- देश में लोकतंत्र है, भीड़तंत्र नहीं । फ़ैसले की जगह संसद है सड़क नहीं । 4. सरकार को मिली जानकारी- एक बड़ी पार्टी जंतर मंतर को फ़ाइनेंस कर रही है , दो पार्टियां लोग पहुंचा रही है । एक बड़ी पार्टी खाने और यूट्यूबर को भेज रही है । उनका खर्च उठा रही है
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.