News Express

सोनभद्र पुलिस का बड़ा अभियान: 620 अवैध उपकरण किए नष्ट, ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर कड़ा शिकंजा

सोनभद्र पुलिस का बड़ा अभियान: 620 अवैध उपकरण किए नष्ट, ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर कड़ा शिकंजा

सोनभद्र। जनपद में ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान के तहत जब्त किए गए 620 अवैध उपकरणों का विनष्टीकरण किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों से 70 मॉडिफाइड साइलेंसर, 450 प्रेशर हॉर्न और 100 हूटर जब्त किए गए थे, जिन्हें नियमानुसार नष्ट कर दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसे रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर का अवैध प्रयोग करने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, अनावश्यक ध्वनि प्रदूषण न फैलाएं और सुरक्षित व जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।
सोनभद्र पुलिस की इस कार्रवाई की आमजन ने सराहना करते हुए इसे ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

News Image

.................... अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा दिवंगत आरक्षी कन्हैया के विगत दिनों असामयिक दुःखद निधन होने के कारण उनके आश्रित परिजन (नॉमिनी-माता) को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पुलिस सैलरी पैकेज के दावे की धनराशि के रूप में ₹ 01 करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया गया ।

....................... जनपदीय पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 22.07.2026 को थाना को0देहात पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

........................ उत्तर प्रदेश - सपा सांसद अफजाल अंसारी और दो असलहा बाबुओं के ख़िलाफ़ ग़ाज़ीपुर पुलिस ने दर्ज की FIR - गाजीपुर पुलिस के मुताबिक़- मुख़्तार अंसारी के गैंग- IS 191 से जुड़े 51 शस्त्र लाइसेंसों पर 145 हथियारों की ख़रीद-फरोख्त की गई, यूपी पुलिस ने पंजाब, दिल्ली और अरुणाचल प्रदेश में जांच की, खुलासा हुआ लाइसेंसों की मूल पत्रावलियाँ अभिलेखागार से गायब कर दी गईं, खेल में तत्कालीन असलहा बाबू अशफ़ाक़ अहमद और गौरी शंकर की मिलीभगत रही !!

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.