News Express

दिल्ली - राहुल गांधी के धरने पर मंत्री जितेंद्र सिंह का वक्तव्य-

दिल्ली -

राहुल गांधी के धरने पर मंत्री जितेंद्र सिंह का वक्तव्य-

कुछ समय पहले, यह ज्ञात हुआ कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके साथ अन्य वरिष्ठ नेता, जैसे कि श्री राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी इत्यादि अकस्मात ही अकबर रोड़ के समीप एक स्थान पर अपने समर्थकों  के साथ धरने पर बैठ गयेहैं। सरकार ने इस वरिष्ठ दल की गरिमा के दृष्टिगत, मुझे स्वंय और मेरे साथ केंद्रीय गृह सचिव, श्री गोविंद मोहन को इन वरिष्ठ नेताओं से वार्ता करने हेतु मौके पर भेजा। श्री राहुल गांधी से अनुरोध किया गया कि वे अपना धरना समाप्त करें, क्योंकि यह स्थल धरने का स्थल नहीं है, और यहां पर धरना करने से जनसाधारण को काफी असुविधा भी पहुंच रही है। श्री राहुल गांधी जी ने यह मांग रखी कि यदि सरकार संसद में NEET और उससे संबंधित आंदोलन के साथ जुड़े सभी विषयों पर चर्चा करने के लिए मान जाती है, तो वह अपना धरना तुरंत समाप्त कर देगें। कुछ ही क्षणों में सरकार के शीर्ष नेत्रत्व की अनुमति लेने के बाद, श्री राहुल गांधी को यह आश्वसान दिया गया कि उनकी मांग को मान लिया गया है, तथा सरकार NEET और उससे संबंधित आंदोलन के साथ जुड़े सभी विषयों पर संसद में चर्चा करने को तैयार है।
 
श्री राहुल गांधी जी को जब यह सूचना पहुंचाई गई तो उन्होंने कहा कि वह इतने पर ही नहीं मानेंगे अपितु उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का भी आश्वसान चाहा। उन्होंने कहा कि अब मेरी दो मांगे हैं: संसद में चर्चा एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा। जब उनको याद दिलाया गया कि पहले उन्होने केवल चर्चा की ही मांग की थी, तब उन्होंने कहा कि अब मेरी मांगें बदल गयी हैं। जब उनकों विनम्रता से ये समझाने का प्रयास किया गया कि उनके जैसे वरिष्ठ नेता को इतनी जल्दी अपनी बात से मुकर जाना शोभा नहीं देता, तो उन्होंने कहा कि यह उनकी मर्जी है। जब गृह सचिव ने यह समझाने का प्रयास किया कि यह स्थल धरने के लिए अनुकूल नही हैं तो उनका उत्तर था कि ये भी उनकी मर्जी है वे जहां बैठें।
 
श्री राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष काअपनी बात से मुकर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और लोकंतंत्र की हर मर्यादा के विपरीत है। सरकार NEET और उससे संबंधित आंदोलन के साथ जुड़े सभी विषयों पर संसद में चर्चा करने के लिए तैयार है। इसके विपरीत, कांग्रेस पार्टी ने आज तक इस गंभीर विषय पर नियमानुसार औपचारिक चर्चा करने का कोई नोटिस नहीं दिया है। श्री राहुल गांधी का व्यवहार लोकतंत्र के ऊसूलों से मेल नहीं खाता है।

................... अ​​खिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध मेें निकला मशाल जुलूस मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दिल्ली में गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार देर शाम समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर के सुंदरघाट से मशाल जुलूस निकाला। युवा नेता आकाश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और समाजवादी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता किसी भी प्रकार के दमन से डरने वाले नहीं हैं और जनता के अधिकारों की लड़ाई लगातार जारी रहेगी। मशाल जुलूस सुंदरघाट से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मुकेरी बाजा में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अजय पटेल, जगदीश्वर सिंह, राजकुमार यादव, अनुराग तिवारी, फैज अहमद, कन्हैया कुमार , रवि सोनकर, राम मिलन यादव आदि रहे।

.................... ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ के एक ही थाने में 422 वकीलों पर 236 आपराधिक मामले, हाई कोर्ट सख्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में वकीलों की आपराधिक पृष्ठभूमि को लेकर बड़ा कदम उठाया है। जस्टिस विनोद दिवाकर की एकलपीठ ने खुद संज्ञान लेते हुए इस मामले की व्यापक जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस महानिदेशक, अभियोजन निदेशालय और यूपी बार कौंसिल की रिपोर्टों से चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। प्रदेश में कुल 5,14,439 सक्रिय पंजीकृत वकीलों में से 4,157 के खिलाफ 5,056 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 418 वकील ऐसे हैं जिन पर तीन या उससे ज्यादा केस चल रहे हैं, जबकि 28 वकीलों के खिलाफ 11 से ज्यादा एफआइआर दर्ज हैं। हद तो तब हो गई जब एक वकील के खिलाफ अकेले 46 प्राथमिकियां मिलीं। सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा राजधानी लखनऊ से आया है। यहां 905 वकीलों पर 575 आपराधिक मामले दर्ज हैं, और इनमें भी अकेले वजीरगंज थाने में 422 वकीलों के खिलाफ 236 केस दर्ज पाए गए। कोर्ट ने बार कौंसिल आफ यूपी के सचिव को निर्देश दिया है कि 105 फर्जी डिग्रीधारक वकीलों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की एफआइआर तुरंत दर्ज कराई जाए। अदालत ने प्रशासन से कार्रवाई की रिपोर्ट भी तलब की है, जिसके लिए अगली सुनवाई की तारीख 20 अगस्त तय की गई है!!

..................... सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 22- जुलाई - बुधवार ???? =============================== 1 नीट पेपर लीक पर आज संसद में चर्चा संभव, राहुल का इस मुद्दे को लेकर पीएम आवास के बाहर धरना; प्रधान-शाह का इस्तीफा मांगा 2 कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन का 33वां दिन, घायल समर्थक जंतर-मंतर पहुंचे, प्रदर्शनकारी भी बढ़े; दावा- वांगचुक से मिले नड्डा और जितेंद्र सिंह, बातचीत की पहल 3 सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह, अस्पताल से जारी भूख हड़ताल 4 प्रियंका से मिलने रात में सोनिया गांधी पहुंचीं मंदिर मार्ग थाने, कई सांसद हिरासत में, पीएम आवास के बाहर दे रहे थे धरना, राहुल प्रियंका अखिलेश यादव रिहा 5 राहुल गांधी ने अचानक बदली डिमांड, NEET पर चर्चा के लिए तैयार हुई सरकार तो मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जितेंद्र सिंह का दावा 6 शिक्षा मंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि सरकार की व्यापक चर्चा की तैयारी के बावजूद कांग्रेस ने लोकतांत्रिक बहस के बजाय राजनीतिक तमाशा चुना। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य छात्रों के लिए समाधान नहीं, बल्कि राजनीतिक सुर्खियों के लिए व्यवधान पैदा करना था। प्रधान ने आगे कहा कि राहुल गांधी छात्रों के हितों की बात नहीं कर रहे हैं। वे चर्चा का वास्तविक अवसर मिलने के बावजूद टकराव पैदा करने की ताक में हैं। 7 प्रधान ने कहा, हमारी सरकार नीट पर चर्चा करने और सदन में हमारे युवाओं की हर सही चिंता को दूर करने के लिए सौ फीसदी प्रतिबद्ध है। भारत के छात्र राजनीतिक अभियान में मोहरा बनने से कहीं बेहतर के हकदार हैं। वे अव्यवस्था के बजाय निश्चितता, नारों के बजाय समाधान और गड़बड़ी के बजाय जिम्मेदारी के हकदार हैं। 8 उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन बुधवार को तमिलनाडु के कोयम्बटूर और तिरुप्पुर जाएंगे। इस यात्रा के दौरान वे कोयम्बटूर स्थित जीकेएनएम कॉलेज ऑफ नर्सिंग के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे तिरुप्पुर के अविनाशी में स्थित अविनाशी लिंगेश्वर शिव मंदिर के दर्शन भी करेंगे 9 शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे देर रात नई दिल्ली के जंतर-मंतर स्थित विरोध प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे, जहां छात्रों के मुद्दों और विपक्ष के आंदोलन के समर्थन में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद थे। उनके पहुंचते ही प्रदर्शनकारियों में नया उत्साह देखने को मिला और उन्होंने जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया 10 इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला-राममंदिर चढ़ावा चोरी नैतिक पतन की पराकाष्ठा, सरकार कानून में बदलाव करे ताकि आरोपियों को मौत की सजा मिले 11 आज राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक, नई व्यवस्थाओं पर होगा मंथन; खाली पदों पर फैसला संभव 12 सिक्किम में टनल पर लैंडस्लाइड, 20 मजदूरों के शव मिले, 5 अब भी फंसे; टनल में मीथेन गैस भरी, बचावकर्मी बेहोश हुए 13 ITR फाइल करने की लास्ट डेट बढ़ने के चक्कर में न पड़ें, 31 तक भर दें रिटर्न वरना…भरना पड़ेगा भारी जुर्माना 14 मारुति की कारें अगस्त से ₹30,000 तक महंगी हो जाएंगी, 2 महीने में दूसरी बार कीमतें बढ़ाईं, कंपनी बोली- इनपुट कॉस्ट बढ़ने से फैसला लिया 15 ट्रंप का दावा- बातचीत चाहता है ईरान; हेगसेथ बोले- जंग की आग में 37.5 अरब डॉलर स्वाहा

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.