News Express

सुकृत वन रेंज के राजगढ़ के कुड़ी गांव में नहर से 4 फीट का मगरमच्छ बरामद, वन विभाग ने सुरक्षित छोड़ा। 

सुकृत वन रेंज के राजगढ़ के कुड़ी गांव में नहर से 4 फीट का मगरमच्छ बरामद, वन विभाग ने सुरक्षित छोड़ा। 

, राजगढ़ मीरजापुर

 सुकृत वन रेंज के भवानीपुर वन चौकी अंतर्गत कुडी गांव में सोमवार की रात करीब 11:00 बजे एक 4 फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव के पास स्थित नहर में मगरमच्छ को देखते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी।
​सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने भारी मशक्कत और सूझबूझ के साथ जाल बिछाकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में वन दरोगा आलोक सिंह, वनकर्मी राजेंद्र सिंह उर्फ मुरली, रामपाल और दिनेश समेत अन्य कर्मचारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
​सफलतापूर्वक पकड़े जाने के बाद वन कर्मियों ने मगरमच्छ को सेमरी के बंन्धे में ले जाकर सकुशल उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।
​इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी हिमांशु श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे सेमरी बंन्धे में सकुशल छोड़ दिया गया है, जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी टल गई है।

..................... राजगढ़ क्षेत्र में चोरो का बोलबाला, घर के बाहर से पल्सर बाइक चोरी, एक महीने में आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां गायब। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले पूरी तरह बुलंद हैं। पुलिस की सुस्त कार्यशैली और गश्त की कमी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदीहार गांव में सोमवार की रात 12 बजे के लगभग चोरों ने एक घर के बाहर खड़ी बाइक को निशाना बनाया और आसानी से चुरा ले गए।पीड़ित नदीहार गाँव निवासी दुर्गेश श्रीवास्तव पुत्र बब्बन श्रीवास्तव ने थाने‌ में तहरीर देकर बताया कि सोमवार की रात घर के सामने रखी उसकी पल्सर बाइक चोरी हो गई। सुबह जब स्वजनों की नींद खुली तो वाहन गायब थी। पीड़ित द्वारा इस मामले में राजगढ़ थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। क्षेत्र में एक महिने के अन्दर​आधा दर्जन से अधिक बाइकें चोरी हो चुकी हैं। ​क्षेत्र के लोगों में इस घटना के बाद से भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों में रमेश , राहुल, अनिल, सौरभ, अंकित, नीरज, धर्मेंद्र,व अन्य का कहना है कि राजगढ़ इलाके में आए दिन चोरियां हो रही हैं और पुलिस घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। ​पीड़ित वाहन स्वामियों और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में चोरियों के बढ़ रहे मामलों की गंभीरता से जांच की जाए, चोरों का सुराग लगाकर उनकी गिरफ्तारी हो और रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि क्षेत्रवासियों की गाढ़ी कमाई और संपत्ति सुरक्षित रह सके।इस संबंध में हल्ला उपनिरीक्षक सुरेश सिंह यादव ने बताया कि पुलिस आस -पास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहीं हैं। जल्द से जल्द चोर पुलिस के गिरफ्त होगे।

................. सीसीटीवी में कैद चोर, फिर भी कार्रवाई नहीं: जानकारी मांगने पहुंचे ग्रामीणों को थाने से हटाने का आरोप राजगढ़ (मिर्जापुर), 20 जुलाई। राजगढ़ थाना क्षेत्र के खोरा डी पंचायत अंतर्गत चंदनपुर कस्बे में 14 जुलाई की रात बरामदे में खड़ी एक बाइक चोरी हो गई। पीड़ित के अनुसार, पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में रात करीब 2 बजे दो व्यक्ति बाइक ले जाते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित अजय पाल ने 15 जुलाई को राजगढ़ थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 17 जुलाई को उन्होंने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि वहां से भी अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसी क्रम में सोमवार, 20 जुलाई को करीब दो दर्जन ग्रामीण राजगढ़ थाने पहुंचे और चोरी के मामले में हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी। ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज में चोर दिखाई देने के बावजूद कार्रवाई न होने का कारण पूछा, तो पुलिस ने उनके सवालों का संतोषजनक उत्तर नहीं दिया और उन्हें थाने से बाहर जाने के लिए कहा। थाने पहुंचने वालों में अनिल पाल, अजय पाल, आशीष पाल, सुरेश पाल, शिवम पाल, विनोद, राकेश, अभिषेक, राजू, दीपक, अजय वनवासी सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र चोरी का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पीड़ित और ग्रामीणों का कहना है कि जब चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है, तब भी पुलिस द्वारा कार्रवाई में देरी होना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर का चेहरा स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। इस मामले की जांच चल रही है। जल्द से जल्द खुलासा कर दिया जायेगा।

...................... Breaking news मीरजापुर पंचायत भवन के दरवाजे की कुण्डी तोड़कर इनवर्टर बैटरी समेत लाखों रूपये की चोरी संतनगर थाना क्षेत्र के मलुआ पंचायत भवन में सोमवार की रात दरवाजा का कुण्डी तोड़कर इनवर्टर, बैट्री,वाईफाई कनेक्टर, सीसीटीवी डिवीआर समेत लाखों रूपये का सामान चोरी हो गया,एक सप्ताह के भीतर तीन चोरी,संतनगर पुलिस के कार्यशैली पर सवाल,चोरी पर लगाम नहीं लगा पा रही पुलिस,आए दिन हो रही चोरी से ग्रामीणों में दहशत।????

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.