News Express

PM मोदी कुछ ही देर में NDA संसदीय दल की बैठक / मंगल मिलन को संबोधित करेंगे !!

दिल्ली -

PM मोदी कुछ ही देर में NDA संसदीय दल की बैठक / मंगल मिलन को संबोधित करेंगे !!

**

लखनऊ-

CM योगी की अध्यक्षता में साढ़े दस बजे कैबिनेट की बैठक होगी, 
CM आज बहराइच और श्रावस्ती में अरबों की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/ लोकार्पण करेंगे !!

**

दिल्ली -

मानसून सत्र के दूसरे दिन संसद में विपक्ष द्वारा हंगामे के आसार , संसद चलना आज भी मुश्किल !!

**

दिल्ली -

PM मोदी ने एंडी बर्नहैम को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी !! 

**

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कनाडा के 
कई सामानों पर अतिरिक्त 50% टैरिफ लगा दिया है,व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि ट्रम्प प्रशासन का यह कदम अमरीकी उत्पादों के प्रति कनाडा के भेदभावपूर्ण व्यवहार के जवाब में उठाया गया है !!

 

 

 

..................

 

 

 

कैबिनेट -

उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अति महत्वपूर्ण बैठक

यूपी में छात्राओं कों सरकार देगी स्कूटी।

उच्च शिक्षा विभाग के तीन प्रस्ताव पास 

रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना  की होगी शुरू

सभी प्रकार के कॉलेज में 2025 -26 में उत्तीर्ण छात्राओं में टॉप 5% छात्राओं कों मिलेगी स्कूटी

पट्रोल चालित स्कूटी का होगा वितरण

दिव्यांग, शहीद निराश्रित परिवार की छात्राओं कों प्रथमिकता..

..................... लखनऊ यूपी विधानमंडल का सत्र 3 अगस्त से होगा मानसून सत्र 3 अगस्त से 6 अगस्त तक मानसून सत्र होगा यूपी कैबिनेट के आया सत्र को लेकर प्रस्ताव योगी कैबिनेट की बैठक ख़त्म कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्ताव पेश किए गए ....................... नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक सुनहरा मौका मड़िहान ग्रामीण अंचल के मेधावी बच्चों के लिए देश के प्रतिष्ठित आवासीय जवाहर नवोदय विद्यालय, पटेहरा कला (मिर्ज़ापुर) में पढ़ने का सुनहरा अवसर आ गया है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र अभिभावक अपने बच्चों का आवेदन 31 जुलाई तक निःशुल्क कर सकते हैं। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि जनपद मिर्ज़ापुर के वे छात्र-छात्राएँ, जो वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में अध्ययनरत हैं, प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। यह परीक्षा ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यालय के प्राचार्य डाक्टर एसपी त्रिपाठी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें, बल्कि समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें ताकि किसी तकनीकी परेशानी के कारण बच्चे इस सुनहरे अवसर से वंचित न रह जाएँ। जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ छात्रावास, भोजन, पुस्तकें, खेलकूद, कंप्यूटर शिक्षा और व्यक्तित्व विकास जैसी अनेक सुविधाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। यही कारण है कि हर वर्ष हजारों अभिभावक अपने बच्चों का सपना नवोदय विद्यालय में पढ़ाने का देखते हैं। ग्रामीण परिवारों के लिए यह अवसर किसी वरदान से कम नहीं है। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद प्रतिभाशाली बच्चे यहाँ से पढ़कर देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुँचते हैं और अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं। यदि आपके घर या आसपास कोई बच्चा कक्षा 5 में पढ़ रहा है, तो 31 जुलाई से पहले उसका आवेदन अवश्य कराएँ। हो सकता है, यही कदम उसके उज्ज्वल भविष्य की पहली सीढ़ी बन जाए।

................ ब्रेकिंग न्यूज़.... ???? मिर्जापुर में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज ⚖️ अमित केशरवानी समेत अन्य पर BNS व SC/ST एक्ट में केस ????️ शव रखकर परिजनों का सड़क जाम, पुलिस ने खुलवाया ???? 12 जुलाई की मारपीट के बाद इलाज के दौरान 20 जुलाई को युवक की मौत ???? पुलिस ने जांच शुरू की, कानून व्यवस्था सामान्य

......................... राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी की पहल पर केंद्र सरकार ने हज आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई तक बढ़ाई हज-2027 की तैयारियों को मिली नई रफ्तार, पहली निर्धारित तिथि के भीतर 9 साल का रिकॉर्ड टूटा, 19,280 आवेदन — लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हज-2027 की तैयारियां इस बार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी ने पहली निर्धारित अंतिम तिथि के भीतर ही 19,280 हज आवेदन प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह अब तक पहली निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्राप्त होने वाला सर्वाधिक आवेदन आंकड़ा माना जा रहा है। हालांकि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 जुलाई कर दी है। ऐसे में अनुमान है कि अंतिम तिथि तक प्रदेश से कुल आवेदन 25 हजार से 30 हजार के बीच पहुंच सकते हैं। हज मामलों के जानकारों का मानना है कि हज-2027 के लिए पहली निर्धारित तिथि के भीतर रिकॉर्ड संख्या में प्राप्त आवेदन, दरअसल हज-2026 के सफल प्रबंधन का 'रिपोर्ट कार्ड' हैं। पिछले वर्ष हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं, पारदर्शी व्यवस्थाएं, समयबद्ध संचालन, प्रभावी समन्वय और त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के कारण हज यात्रियों में उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी के प्रति विश्वास मजबूत हुआ, जिसका प्रत्यक्ष परिणाम इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में प्राप्त आवेदनों के रूप में सामने आया है। इसका श्रेय प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी के नेतृत्व में संचालित सुनियोजित प्रयासों को दिया जा रहा है। हज-2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के बाद राज्य सरकार और उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी ने हज-2027 की तैयारियां समय से शुरू कर दी थीं। प्रदेशभर में जागरूकता अभियान चलाए गए, आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया गया और हज से जुड़े हर स्तर पर अभ्यर्थियों की सहायता के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इसका परिणाम रिकॉर्ड संख्या में प्राप्त आवेदनों के रूप में सामने आया है। राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार हज यात्रियों को पारदर्शी, सुविधाजनक और सम्मानजनक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी ने इस बार आवेदन प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाने, लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने और हर जिले में बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया, जिससे बड़ी संख्या में लोगों ने समय रहते आवेदन किया। दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय कैबिनेट मंत्री श्री ओम प्रकाश राजभर जी तथा उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी के सभी सदस्यों, कार्यपालक अधिकारी एवं समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों, जिला प्रशासन, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारियों, विभिन्न मुस्लिम संगठनों, उलेमा-ए-किराम, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों को भी जाता है। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीमवर्क, पारदर्शिता और जनसंपर्क की बदौलत उत्तर प्रदेश आज हज प्रबंधन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बढ़ी हुई अंतिम तिथि 24 जुलाई तक आवेदन संख्या में और उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही उन्होंने पात्र एवं इच्छुक लोगों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा करें।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.