सोमवार 20 जुलाई सुबह देश की बड़ी खबरे
????????????????????
=====================
1 मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, 40 पार्टियां शामिल हुईं, राज्यसभा में अमित शाह पेश करेंगे वंदे मातरम से जुड़ा बिल, चर्चा के लिए 4 घंटे तय।
2 संसद का मानसून सत्र आज से, पेपर लीक, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हंगामे के आसार; राज्यसभा में अमित शाह वंदेमातरम से जुड़ा बिल पेश करेंगे।
3 सफदरजंग में कैद हैं सोनम वांगचुक': पत्नी बोलीं- हमसे इलाज की आजादी भी छीन ली गई, सरकार पर भरोसा नहीं।
4 कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च आज, जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी; वांगचुक बोले- अस्पताल में कैद हूं, अनशन तोड़ने के लिए 3 शर्तें।
5 दिल्ली हाईकोर्ट बोला–वांगचुक को इलाज के लिए उठाना गलत नहीं, पत्नी ने कहा– विपक्षी नेता संसद में मुद्दा उठाने का वादा करें तो सोनम अनशन खत्म कर देंगे
6 सुबह-सुबह जंतर मंतर पर बढ़ी हलचल, फोर्स आने की खबरों के बीच चारों तरफ बैरिकेडिंग; पुलिस अलर्ट
7 अयोध्या राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग करने वाली कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 20 जुलाई को सुनवाई करेगा। इसके साथ ही इस मामले की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) भी इसी दिन सुप्रीम कोर्ट को अपनी अंतरिम स्टेटस रिपोर्ट सौंप सकता है।
8 आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 और 2025-26 में राज्यसभा के मौजूदा सांसदों के वेतन, भत्तों और सुविधाओं पर कुल 262 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए। इनमें 151 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि भत्तों और यात्रा पर खर्च की गई। 2025-26 में कुल खर्च बढ़कर 163 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 65 करोड़ रुपये अधिक है
9 ऑस्ट्रेलियाई आसमान में हुंकार भरेंगे भारत के 'राफेल', आज से 'पिच ब्लैक' में दिखेगा दम
10 फुटबॉल का नया 'किंग' बना स्पेन, अर्जेंटीना से 60 साल पुराना हिसाब भी चुकता किया; लियोनेल मेसी का सपना टूटा
11 रोहित शर्मा के शतक के बावजूद हारा भारत, तीसरे वनडे में इंग्लैंड 27 रन से जीता, सीरीज 2-1 से अपने नाम की
12 जम्मू-कश्मीर, नगालैंड और उत्तराखंड में 23 मौतें, बाढ़-लैंडस्लाइड से तबाही, मानसून फिर एक्टिव, देश के 70% हिस्से में बादल छाए; 25 जुलाई तक बारिश का अलर्ट
13 ईरान ने जॉर्डन-कुवैत-ओमान में अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए, MQ-9 ड्रोन मार गिराने का दावा; US का F-35B फाइटर जेट उड़ने के लिए तैयार।
====================
.............. दिल्ली - संसद का मानसून सत्र आज से होगा आरम्भ !! ** लखनऊ- CM योगी आज बाराबंकी के दौरे पर रहेंगे, अपराह्न चार बजे स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक करेंगे , सायंकाल बाढ़ एवं सूखा के संबंध में बैठक करेंगे !! ** FIFA वर्ल्ड कप- अर्जेंटीना को हराकर स्पेन ने जीता फीफा वर्ल्ड कप !! .......... मिर्जापुर सबको मैनेज कर सेक्रेटरी और ग्राम प्रधान ने निकाले मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार के रुपये जांच अधिकारी को सेक्रेटरी ने दिए है 25 हजार रुपये ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी ने बिना काम कराए ही 30 लाख रुपये हड़पे बिना कार्ययोजना के हुआ है दूबेपुर बसारी में काम सीएम पुरस्कार की राशि मे खुलेआम हुई लूट पहाड़ी ब्लाक के अधिकारियो की मिलीभगत से निकाले गए रुपये कई गम्भीर आरोप के बाद भी अधिकारियो का चहेता बना रहा सेक्रेटरी मनोज बिंद मरी हुई गाय को ट्रैक्टर के बंधवा कर खिंचवाने के मामले में भी नही की गई कार्यवाही गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने भी मामले में लगाई थी फटकार बिना काम कराए पैसे निकालने में मास्टरमाइंड है सेक्रेटरी मनोज बिन्द सत्ता पक्ष के एक नेता की सरपरस्ती में मनोज बिन्द विकास कार्यो में कर रहा है खुली लूट मनमानी क्लस्टर पाकर कई वर्षों से एक ही ब्लाक में जमा है मनोज बिन्द कई ग्राम प्रधान की लिखित शिकायत के बाद भी मनोज बिन्द पर आज तक नही हुई कार्यवाही
............... सनसनी खेज चोरी का नहीं हो सका खुलासा डामड गंज स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनसनी खेज चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है जबकि जब कि चोरों ने दीवाल में सेंध लगाकर चोरी किया और लाखों के आभूषण एवं नगदी पर हाथ साफ किया प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिनों स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सेमरा में सीताराम केसरी के घर में पीछे से घुसे चोरों ने लाखों के आभूषण एवं नगदी पर हाथ साफ किया और प्रशासन को चुनौती दिया अभी तक इस चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है
............. Vत्रिपुरा- बड़ी खबर- DGP अनुराग धनखड़ पुलिस HQ में मृत पाये गए , सुसाइड की आशंका , जांच जारी !!
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.