मिर्ज़ापुर: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सक्तेशगढ़ परमहंस आश्रम में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने आश्रम पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
.....................
UP Weather:
यूपी के 33 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 45 शहरों में वज्रपात की चेतावनी; यूपी में और सक्रिय होगा मानसून
उत्तर प्रदेश में शनिवार को पूर्वांचल के साथ दक्षिणी यूपी और पूर्वांचल के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। सबसे ज्यादा 141.6 मिमी बारिश गोरखपुर में दर्ज की गई। इसके अलावा मिर्जापुर में 80 मिमी, लखीमपुर खीरी में 70.4 मिमी, वाराणसी में 64 मिमी और सुल्तानपुर में 58 मिमी बारिश हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने रविवार के लिए महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर समेत तराई के 10 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 23 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट और 45 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 19 से 21 जुलाई के दौरान प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मानसून और सक्रिय होगा। इस दौरान अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं, जिससे पूरे प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में और तेजी आएगी।
इन जिलों में है अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट -
महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आस पास के क्षेत्र।
इन जिलों में है भारी वर्षा का येलो अलर्ट -
गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, गोंडा, हरदोई, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।
....................... मिर्ज़ापुर-राबर्ट्सगंज से लापता मंदबुद्धि किशोरी मिर्ज़ापुर में मिली,घरवालों को सौंपा। एक दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी लापता राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से एक दिन पूर्व मंदबुद्धि लापता हुई 19 वर्षीय किशोरी को मिर्ज़ापुर पुलिस ने बरामद कर लिया है। किशोरी 17 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी थी। सदर अस्पताल चौकी प्रभारी विनय कुमार दुबे ने बताया कि मंदबुद्धि बरामद किशोरी को पुलिस ने वन स्टॉप सेंटर भेजा है। आगे की जरूरी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अस्पताल के पास से लापता किशोरी को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
.................... शिवपुर गांव में जंगली जानवर का आतंक, भैंस के बछड़े को बनाया शिकार ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग और जिला प्रशासन से पिंजरा लगाने की मांग जंगली जानवर ने पांच दिनों में दूसरी घटना की, गाय के बछड़े का शिकार के बाद भैंस के बच्चे का शिकार मीरजापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर कोईरान बस्ती में जंगली जानवर का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बीच बस्ती में आदमखोर जानवर के हमले से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्राम शिवपुर निवासी रामावतार मौर्य पुत्र स्व. हकन्दू के घर बंधे भैंस के बछड़े पर बीती रात लगभग 1:30 के आसपास, जंगली जानवर ने हमला कर दिया। हमले में बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी इसी बस्ती में एक बछिया का शिकार जंगली जानवर द्वारा किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से जंगली जानवर रात में बस्ती में घुसकर मवेशियों को निशाना बना रहा है। जानवर के डर से बच्चे और महिलाएं शाम होते ही घरों में कैद हो जा रही हैं। खेतों में काम करने वाले किसान भी अकेले जाने से कतरा रहे हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पिंजरा, ट्रैप कैमरा और वन रक्षकों की गश्त नहीं बढ़ाई गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि शिवपुर और आसपास के गांवों में तत्काल पिंजरा लगाया जाए और हमले में मृत बछड़े के मालिक रामावतार मौर्य को उचित मुआवजा दिया जाए। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाकर जानवर को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। ..................... ब्रेकिंग न्यूज़ विंध्याचल में फिर सक्रिय हुई मादक पदार्थ की तस्करी, जेल से छूटे लोग ही कर रहे बिक्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई के 24 घंटे बाद भी बावली तिराहा, सेल्फी प्वाइंट, मोतियाझील क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रही हेरोइन और देसी शराब मीरजापुर, विंध्याचल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विंध्याचल क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री एक बार फिर जोरों पर है। थाना प्रभारी विंध्याचल के नेतृत्व में एक दिन पहले ही पुलिस ने 20 लाख रुपये से अधिक कीमत की हेरोइन के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लेकिन हैरानी की बात है कि जेल से छूट कर निकले कुछ दिन पहले लोगों द्वारा अब मादक पदार्थ की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक मादक पदार्थ की बिक्री मुख्य रूप से इन स्थानों पर हो रही है बावली तिराहा और रेलवे स्टेशन गली तलौवा गली से अटल चौक होते हुए सेल्फी प्वाइंट तक मोतियाझील और चिकान टोला सेल्फी प्वाइंट से उत्तर पुरानी रेलवे लाइन, डीएफसी के पास छोटकी महुअरिया क्षेत्र आरोप है कि यहां हेरोइन के साथ-साथ देसी मदिरा की बिक्री भी खुलेआम की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि SOG और क्राइम ब्रांच के मुखबिरों के द्वारा भी हेरोइन की बिक्री की जा रही है थाना विंध्याचल पुलिस की एक दिन पहले की बड़ी कार्रवाई के बाद भी तस्करों के हौसले बुलंद हैं क्यों? ग्रामीणों और व्यापारियों ने एसपी मीरजापुर से मांग की है कि इन क्षेत्रों में तत्काल छापेमारी कराकर अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाए, ताकि धार्मिक नगरी विंध्याचल की छवि खराब न हो।
................... मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक महोदया को ध्यान देने की आवश्यकता है। सूत्र:- क्षेत्र के कई नामचीन अपराधियों से तार जुड़ा हुआ ट्रांसफर के बाद भी धमक, क्राइम ब्रांच के कुछ खास लोगों का क्राइम ब्रांच टीम में कई लोगों का गैर जनपद में ट्रांसफर होने के बाद भी जनपद मिर्जापुर में अपनी पकड़ मजबूत किये हुए ................. चौंकाने वाला खुलासा: मेरठ में पत्नी ने रचा पति की हत्या का ऐसा प्लान, सुनकर कांप जाएगी रूह* मेरठ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। स्कूल संचालक अतुल सिंह की मौत के पीछे की सच्चाई ने सबको हैरान कर दिया। पुलिस पूछताछ में पत्नी दामिनी ने जो राज़ उगले, वे किसी सुनियोजित साजिश से कम नहीं हैं। *आरोपों के मुताबिक पूरा मामला:* पुलिस के अनुसार, दामिनी का स्कूल के वैन ड्राइवर से अवैध संबंध था। दोनों ने मिलकर पति अतुल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। - सबसे पहले दूध में नींद की गोलियां मिलाकर अतुल को पिला दी गईं - रात करीब 2 बजे सपेरों को घर बुलाया गया - बिस्तर पर एक नहीं, बल्कि *4 जहरीले करैत सांप* छोड़े गए ताकि बचने की कोई गुंजाइश ही न रहे - जहरीले डंक से अतुल की दर्दनाक मौत हो गई पुलिस की सख्त पूछताछ में दामिनी ने कबूल किया कि वैन ड्राइवर के साथ रहने की चाहत में उसने सपेरों को *5 लाख रुपए* की सुपारी देकर पति की हत्या करवाई।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.