News Express

प्रोजेक्ट मिलन के तहत परिवार परामर्श केन्द्र मीरजापुर को मिली बड़ी सफलता, काउंसिलिंग के माध्यम से 12 बिछड़े दम्पत्तियों को मिलाया गया

प्रोजेक्ट मिलन के तहत परिवार परामर्श केन्द्र मीरजापुर को मिली बड़ी सफलता, काउंसिलिंग के माध्यम से 12 बिछड़े दम्पत्तियों को मिलाया गया
               
मीरजापुर 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के निर्देशन में जनपद में चलायें जा रहे प्रोजेक्ट मिलन में महिला परिवार परामर्श केन्द्र मीरजापुर को बड़ी सफलता मिली है । दिनांक 18.07.2026 को जनपद मीरजापुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 12 बिछड़े दम्पत्तियों को परिवार परामर्श केन्द्र में हुई काउन्सिलिंग के माध्यम से एक साथ रहने हेतु राजी कर लिया गया । उक्त विवाहित दम्पत्ति विभिन्न कारणों से अलग-अलग रह रहे थे । परिवार परामर्श केन्द्र, मीरजापुर में प्रोजेक्ट मिलन काउंसिलिंग में होने वाली समस्त कार्यवाही के दौरान प्रभारी निरीक्षक अमृता सिंह, महिला मुख्य आरक्षी सावित्री यादव, महिला आरक्षी सपना, महिला आरक्षी कविता पाल व महिला आरक्षी पिंकी जायसवाल मौजूद रहीं ।

.................... विन्ध्याचल थाना साइबर टीम द्वारा गलती से किसी के खाते में ट्रान्सफर की गयी धनराशि 6000 रुपये को आवेदक के खाते में कराया गया वापस मीरजापुर आवेदक आकाश विश्वकर्मा पुत्र जवाहिरलाल विश्वकर्मा निवासी नौगांव थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक 26-12-2025 को थाना विन्ध्याचल की साइबर सेल पर 6000.00/- रुपये विपक्षी के अकाउंट पर गलती से ट्रांसफर हो गया था जिसको विपक्षी द्वारा वापस नही किया गया तो आवेदक द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत किया गया था । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल की साइबर सेल टीम द्वारा जांच की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के नेतृत्व में थाना विन्ध्याचल की साइबर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान शिकायतकर्ता को कुल 6000.00/- रुपये MRM PORTAL के माध्यम से वापस कराए गये । पैसे वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम थाना विन्ध्याचल पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । तथा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी । साइबर सेल टीम, थाना विन्ध्याचल 1. अजीत कुमार सिंह ,प्रभारी निरीक्षक, थाना विन्ध्याचल, मीरजापुर । 2. उ0नि0 चन्द्रभान सिंह, आरक्षी विपुल कुमार साइबर सेल थाना विन्ध्याचल,मीरजापुर ।

.................... थाना मड़िहान पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिये उकसाने के अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना मड़िहान, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 14.07.2026 को वादी पंचमुखी पुत्री स्व0 लाला निवासिनी परसौना थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी की बहन व उसके पुत्र/पुत्री को आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-169/2026 धारा 108 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक मड़िहान को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मड़िहान पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए पूर्व में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय/जेल भेजा जा चुका है । गिरफ्तारी के क्रमें दिनांकः 18.07.2026 को उपनिरीक्षक बृजेश कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त धर्मेन्द्र पुत्र बिहारी निवासी परसौना थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

................... थाना अहरौरा पुलिस द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर गैर-इरादतन हत्या के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 16.07.2026 को वादी राधेश्याम पुत्र स्व0 श्रीराम निवासी कुदारन थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर लिखित तहरीर दी गयी की लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर परिवार के 03 सदस्यों की मृत्यु कारित की गयी उक्त के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-139/2026 धारा 281,324(4),125(बी),105 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष अहरौरा को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अहरौरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त वकील यादव पुत्र रजायन यादव निवासी महुअर कलां थाना बलुआ जनपद चन्दौली को अंतर्गत धारा 281,324(4),125(बी),105 बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.