उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश ने रफ्तार पकड़ ली। तराई समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार..!!
शुक्रवार यानी 17 जुलाई से प्रदेश में बारिश का दौर और तेज होगा। 22 जुलाई तक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से अच्छी बारिश होने की संभावना है।
दक्षिणी-पूर्वी जिलों सोनभद्र, चंदौली, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर और बलिया में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
....................
दिल्ली -
PM मोदी आज हरियाणा , चंडीगढ़, पंजाब के दौरे पर रहेंगे, विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास / लोकार्पण करेंगे !!
**
लखनऊ-
CM योगी आज गाजियाबाद , शामली , बिजनौर के दौरे पर रहेंगे, अरबों की परियोजनाओं का शिलान्यास/ लोकार्पण करेंगे !!
**
दिल्ली -
HM अमित शाह आज बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर जाएँगे - HM सीमा सुरक्षा, क़ानून व्यवस्था, विकास के मसलों पर बैठक / कार्यक्रमों में शामिल होंगे !!
**
दिल्ली -
मानसून सत्र से पहले आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में NDA के नेताओं की बैठक होगी !!
**
दिल्ली -
LOP राहुल गांधी आज सायंकाल देहरादून में युवाओं से संवाद करेंगे !!
............... डीजीपी के निर्देश पर लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटर पर बड़ी कार्रवाई सुशांत गोल्फ सिटी के ओमेक्स रेजीडेंसी में क्राइम ब्रांच की छापेमारी.. ⚡ एडीसीपी क्राइम किरन यादव के नेतृत्व में हुई आधी रात कार्रवाई। छापेमारी के दौरान 8 लोगों को हिरासत में लिया गया। मुख्य आरोपी पुनीत वर्मा और देवेंद्र पटेल गिरफ्तार। कॉल सेंटर में काम करने वाले अन्य लोगों से पूछताछ जारी। फर्जी कॉल सेंटर के नेटवर्क की गहन जांच में जुटी क्राइम ब्रांच। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना।
............... विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर जान बचाने की लगाई गुहार डामड गंज स्थानीय थाना क्षेत्र की निवासिनी ने मायके पक्ष के लोगों से जान माल के रक्षा की गुहार लगाई है प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम महोगढी निवासिनी शीतल तिवारी उर्फ सौम्या पत्नी अघिर सिंह निवासी ग्राम महोगढी ने मायके पक्ष के लोगों से जान बचाने की गुहार लगाई है प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने बताया कि विगत दिनों प्रार्थनी ने शंकर जी के मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ अधीर सिंह पुत्र कमला शंकर सिंह निवासी मोहागढ़ी से विवाह किया और न्यायालय में भी प्रार्थना पत्र दिया पीड़िता के विवाह की जानकारी मायके पक्ष को हुई मेरे पिता नागेश तिवारी निवासी ग्राम पचेड़ा थाना कोरांव जनपद प्रयागराज एवं मनीष तिवारी को हुई मनीष तिवारी ने कई लोगों के साथ मेरे ससुराल में आए और मेरे साथ मारपीट किया मेरे ससुराल पक्ष के लोगों जिसने मेरे साथ ससुर रहे उनके साथ मारपीट किया जान से मारने की धमकी दिया मेरा मंगलसूत्र छीन लिया और मेरा अपहरण करने का प्रयास किया और धमकी दिया कि विवाह तोड़कर नहीं आई तो जान से मार दूंगा आसपास के लोगों के इकट्ठे होने के कारण विपक्षी लोग मेरा अपहरण नहीं कर पाए और धमकी देते हुए चले गए पीड़िता विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपने जान माल एवं ससुराल के लोगों के रक्षा करने की गुहार लगाई है
.......... मीरजापुर पुलिस प्रेस नोट दिनांकः 17.07.2026 थाना विन्ध्याचल पुलिस टीम द्वारा अनुमानित कीमत ₹ 20 लाख के हेरोइन के साथ 04 शातिर तस्कर गिरफ्तार— अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ , अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की निर्माण/तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना विन्ध्याचल पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । आज दिनांकः 17.07.2026 थाना विन्ध्याचल पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर 04 हेरोईन तस्करों 1. महेन्द्र बिन्द उर्फ धर्मेन्द्र बिन्द पुत्र स्व0 विजय कुमार बिन्द निवासी लाल का डेरा गोसाइ का पुरवा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, 2. बोतल बिन्द पुत्र खरग बिन्द निवासी महुवरिया थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, 3. नागा पासी पुत्र स्व0 गरीब पासी निवासी नई बस्ती थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर व 4. राजेश उपाध्याय पुत्र नेहरू उपाध्याय निवासी लोहदी कलां थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से 99.80 ग्राम अवैध हिरोइन व सफेद छोटी पॉलिथिन बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-199/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण — 1. महेन्द्र बिन्द उर्फ धर्मेन्द्र बिन्द पुत्र स्व0 विजय कुमार बिन्द निवासी लाल का डेरा गोसाइ का पुरवा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र 34 वर्ष । 2. बोतल बिन्द पुत्र खरग बिन्द निवासी महुवरिया थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र 45 वर्ष । 3. नागा पासी पुत्र स्व0 गरीब पासी निवासी नई बस्ती थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर उम्र 32 वर्ष । 4. राजेश उपाध्याय पुत्र नेहरू उपाध्याय निवासी लोहदी कलां थाना को0देहात मीरजापुर, उम्र 30 वर्ष । बरामदगी विवरण — 99.80 ग्राम अवैध हिरोइन (अंतराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹ 20 लाख). पंजीकृत अभियोग — मु0अ0सं0-199/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर । आपराधिक इतिहास- (अभियुक्त- नागा उपरोक्त) मु0अ0सं0-28/2017 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर । मु0अ0सं0-425/2017 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर । आपराधिक इतिहास- (अभियुक्त- महेन्द्र बिन्द उपरोक्त) मु0अ0सं0-163/2024 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट थाना जिगना जनपद मीरजापुर । गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम — उप-निरीक्षक गणेश पाण्डेय, उप निरीक्षक चन्द्रभान सिंह मय पुलिस टीम थाना विन्ध्याचल जपनद मीरजापुर ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.