जनपद की अग्रणी सस्था माईनारिटीज वेलफेयर सोसायटी द्वारा 50 हज यात्रियों का किया गया सम्मान
मिर्जापुर में हज यात्रा से वापस आने वाले यात्रियों के सम्मान में सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने वाली एक सराहनीय पहल देखने को मिली। माइनॉरिटीज वेलफेयर सोसायटी, मिर्जापुर की ओर से रतनगंज स्थित होटल पैलेस में लगभग 50 हज यात्रियों एवं अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन के लिए विशेष स्वागत सम्मान किया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मिर्जापुर जनपद की अग्रणी सामाजिक संस्था माइनॉरिटी वेलफेयर सोसायटी के द्वारा वर्ष 2026 हज यात्रा सम्पूर्ण कर अपने वतन वापसी पर विन्ध्याचल मण्डल के लगभग 50 हज यात्रियों का स्वागत और सम्मान किया गया। साथ ही समस्त हज यात्रा कर लौटे हाजियों को अंग वस्त्र के साथ पुष्प गुच्छ माला पहना कर स्वागत और सम्मान किया गया साथ ही पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से प्रत्येक हज यात्रियों को एक एक पौधा छायादार एंव फल दार प्रदान किया गया जो माँ के नाम एक पेड़ कार्यक्रम के तहत था ।
आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भदोही विधायक जाहिद बेग ने हाजियों और आगन्तुकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हाजियों की दुआ हम सब के लिएy सर्वोपरि है, उन्होंने कहा कि आज शिक्षा सब के लिए अनिवार्य होनी चाहिए हमें शिक्षा के क्षेत्र में काम करने की आवश्यकता है।
विशिष्ट अतिथि भारत गंज के नगर पंचायत के अध्यक्ष मोहम्मद आमीर ने हाजियों को अल्लाह पाक का मेहमान बताया और कहा की उनकी दुआ की आज समाज को सख्त जरूरत है।
कार्यक्रम में मिर्जापुर के साथ जनपद भदोही, सोनभद्र के हाजियों ने बड़ी संख्या में शिरकत किया ।
कार्यक्रम को प्रमुख लोगों ने सम्बोधित किया जिसमें प्रमुख रूप से मोहम्मद परवेज खाँ, वसीम अहमद, मौलाना नज़म अली, मौलाना नौशाद आलम, हाफिज फरीद शाबरी, आजाद खाँ बापू,
आमनुउल्ला अंसारी, सोनावर खाँ, नेमत खाँ, बदरूदीन हाशमी, अरशद खाँ, अफजल अहमद, गुलाम गोश,रमजान कुरेशी, मो.नईम खा,मुश्ताक अहमद, नसीम अहमद - नन्हें भाई, नसीम कुरैशी, आदि प्रमुख थे ।
सम्मान कार्यक्रम का सफल संचालन मोहम्मद अशफाक खाँ ने किया, तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता - सोसायटी के अध्यक्ष आफाक अहमद ने किया।
................. सरल व हंसमुख स्वभाव के धनी वरिष्ठ पत्रकार धीरेन्द्र सिंह का निधन- पत्रकारिता जगत में शोक की लहर मीरजापुर, 12 जुलाई 2026- जनपद के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार धीरेन्द्र सिंह का लीलावती अस्पताल में उपचार कै दौरान निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार श्री सिंह विगत लगभग 06 माह से कैंसर बीमारी से पीड़ित रहे। लगभग 53 वर्षीय धीरेन्द्र सिंह के निधन से जिले की पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। श्री सिंह दो दशक से अधिक समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दिया। श्री धीरेन्द्र वर्तमान में दैनिक "समाचार ज्योति" मान्यता प्राप्त पत्रकार रहें हैं। उन्होंने जनपद सहित विंध्य क्षेत्र की समस्याओं, विकास के मुद्दों व जमीनी हकीकत को बेबाकी से उठाया। सरल व हंसमुख स्वभाव के धनी धीरेन्द्र जी निर्भीक लेखनी के कारण वे सभी के चहेते भी रहें हैं। उनके निधन पर सूचना विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि धीरेन्द्र सिंह का जाना पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों के स्थान दे एवं शौकाकुल परिवार को इस दुःख की घडी में सहन शक्ति प्रदान करे।
................. मीरजापुर पुलिस प्रेस नोट दिनांकः 12.07.2026 पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा *"एक पेड़ माँ के नाम"*अभियान के तहत पुलिस लाइन मीरजापुर में व जनपद के समस्त थानों में किया गया वृहद स्तर पर वृक्षारोपण- आज दिनांक 12.07.2026 को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन मीरजापुर व पुलिस अधीक्षक आवास पर वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया गया तथा वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वच्छ भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है । इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात व प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में जनपद के सभी थानों/चौकियों व कार्यालयों पर भारी संख्या में वृक्षारोपण किया गया तथा जनपद को हरित एवं स्वच्छ बनाने में सहभागिता निभाने का संकल्प लिया गया । यह कार्यक्रम "हरित धरती–समृद्ध कल, पर्यावरण संरक्षण हमारा कर्तव्य" की भावना के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करना है ।
................. सराहनीय कार्यःमीरजापुर पुलिस दिनांकः 12.07.2026 1.थाना अदलहाट पुलिस द्वारा नाबालिक को बहला-फुसला के भगाने व दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार — थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 18.06.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की नाबालिक पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-195/2026 धारा 137(2),87.352,351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अदलहाट को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 12.07.2026 को अपराध निरीक्षक रामप्रीत यादव मय पुलिस टीम द्वारा घटना से सम्बन्धित अभियुक्त भरत राम पुत्र मिश्रीलाल निवासी ग्राम लिक्षरी थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को अन्तर्गत 65(1),137(2),87 बीएनएस व ¾(2) पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । 2.जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 19 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है — थाना को0शहर-03 थाना कछवां-03 थाना लालगंज-04 थाना चुनार-07 थाना अहरौरा-01 थाना मड़िहान-01 ............ मीरजापुर पुलिस प्रेस नोट दिनांकः 12.07.2026 पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में चलायें गए 12 घण्टे के विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 32 वांछित/वारण्टी को किया गया गिरफ्तार — अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में राजकुमार मीणा पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व नितेश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों तथा वारण्टी/वांछित/पुरस्कार घोषित/प्रिवेंटिव अभियुक्तों के विरूद्ध धर पकड़ हेतु चलाये गये 12 घण्टे के विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” में मीरजापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है । जिसमें जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से वारण्टी/वांछित/पुरस्कार घोषित सहित अन्य के कुल 32 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है । अभियान के तहत गिरफ्तार अभियुक्तों का संख्यात्मक विवरण थानावार निम्नवत् है — क्रमांक थाना वारण्टी वांछित अन्य गिरफ्तारी 1. को0शहर 03 - - 2. को0कटरा 07 - - 3. विन्ध्याचल - - 02 4. चील्ह - 01 - 5. पड़री 01 - - 6. जिगना 02 01 - 7. सन्तनगर 01 01 - 8. चुनार 02 - - 9. अदलहाट 02 01 01 10. जमालपुर 03 - - 11. मड़िहान - 02 - 12. राजगढ़ 02 - - योग 23 06 03 सम्पूर्ण योग 32
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.