मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के जनपद आगमन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ बैठक कर की समीक्षा
मीरजापुर
जनपद में दिनांक 08 जुलाई 2026 को मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी के आगमन एवं कार्यक्रमों की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस लाइन सभागार में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी का जनपद भ्रमण अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर लें। उन्होंने कार्यक्रम स्थल, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधाओं, पार्किंग, बैरिकेडिंग एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यातायात प्रबंधन, वीआईपी रूट, पार्किंग व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि कार्यक्रम सकुशल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। बैठक में बताया गया कि मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी अपने जनपद भ्रमण के दौरान लोक निर्माण विभाग के पुराने एवं नवीन प्रस्तावित कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक भी करेंगे। इसे देखते हुए संबंधित विभागों को सभी अभिलेख, प्रगति विवरण एवं प्रस्तुतीकरण अद्यतन रखने तथा निर्धारित समय से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन करें, जिससे मा0 मुख्यमंत्री जी का प्रस्तावित कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0ध्रा0 विनोद कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर महेंद्र सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी गुलाब चंद्र, डिप्टी कलेक्टर संजीव कुमार यादव सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.