News Express

कैबिनेट की बैठक! ????लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक में होमगार्ड स्वयंसेवकों का 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज कराने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

कैबिनेट की बैठक!

????लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक में होमगार्ड स्वयंसेवकों का 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज कराने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

साथ ही कुछ अन्य विभागों में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों की सीधी भर्ती का प्रस्ताव पेश होगा। कैबिनेट में विभिन्न विभागों के करीब दो दर्जन प्रस्ताव रखे जाएंगे।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की पेंशन बढ़ाने का प्रस्ताव भी मंजूरी के लिए पेश होगा। प्रदेश में स्टार्टअप को प्रोत्साहन के लिए नई स्टार्टअप नीति 2026 को मंजूरी दी जाएगी, जिसमें सब्सिडी और कई तरह की रियायतें दी जानी हैं। मदरसा शिक्षा परिषद के अनुदानित अरबी फारसी मदरसों में शिक्षकों को सेवानिवृत्ति की आयु से पहले असामयिक मृत्यु की दशा में देय ग्रेच्युटी के भुगतान का प्रस्ताव भी मंजूर हो सकता है। साथ ही मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना की कार्ययोजना, कानपुर के बिल्हौर में महर्षि महेश योगी इंटरनेशनल एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय, गाजियाबाद में अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय, फतेहपुर में ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी जाएगी।

................................. हमीरपुर ➡️दारोगा ने ट्रक ड्राइवर के 20 हजार किए चोरी ➡️ट्रक ड्राइवर ने बीच रोड पर दारोगा को पीटा ➡️तलाशी लेने पर 20 हजार रुपये बरामद ➡️दारोगा गिरीश मिश्रा पर चोरी का आरोप ➡️वर्दी पहनकर घाटमपुर से ट्रक में बैठा था ➡️ट्रक से उतरकर भागने पर चालक ने दौड़ाया ➡️दारोगा को चालक ने पुलिस के हवाले किया ➡️सदर कोतवाली के यमुना पुल का मामला।

............................................. हौसला बुलंद चोरों ने लाखों के आभूषण को किया चोरी डामड गंज थाना डामड गंज क्षेत्र के अंतर्गत हौसला बुलंद चोरों ने आभूषण की दुकान से लाखों के आभूषण का चोरी किया प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीश कुमार अग्रहरी निवासी हलिया का आभूषण का दुकान डामड गंज हलिया मार्ग पर स्थित ऊंटी गांव के पास गड़बड़ा पुल पर आभूषण की दुकान है बीती रात हौसला बुलंद चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर आभूषण रखे अलमारी को दुकान से दूर नैडी अदवा मार्ग के किनारे अलमारी का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण को उठा ले गए और सड़क के किनारे झाड़ी में फेंक दिया ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने पर दिया सूचना पाकर क्षेत्रीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची पीड़ित के अनुसार अलमारी में लगभग तीन से चार लाख रुपए के आभूषण रखे हुए थे और उसने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया

News Image

............................... सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल “श्री राजेश प्रकाश” व पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर “पूनम” द्वारा जनपद मीरजापुर के तहसील लालगंज में सुनी गई जनसमस्याएं सम्बन्धित को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के दिए गए निर्देश जमीन सम्बन्धी मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर गंभीरतापूर्वक निष्पक्ष निस्तारण के दिए गए निर्देश मीरजापुर मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल “श्री राजेश प्रकाश” व पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर “पूनम” द्वारा जनपद मीरजापुर के तहसील लालगंज में आमजन की समस्याओं को सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया तथा अधीनस्थों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए, उनके द्वारा सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाए । राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण निर्धारित समयावधि के भीतर किया जाए तथा शिकायतों का निस्तारण कागजों तक सीमित न हो, शिकायतकर्ता की शिकायत का वास्तविक निस्तारण हो । भूमि विवाद, चकरोड व अवैध कब्जा आदि की शिकायतों का निस्तारण राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर करें । संबंधित थाना प्रभारी को असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए निरोधात्मक कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया गया ।

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.