मिर्ज़ापुर-लोकप्रियता बनी मुसीबत, मंडलीय अस्पताल के डॉ.राजकुमार को फर्जी मरीजों से फंसाने की साजिश
मंडलीय अस्पताल के हड्डी विभाग में पिछले कई वर्षों से तैनात डॉ. राजकुमार गरीब मरीजों के बीच "मसीहा" के रूप में जाने जाते हैं। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ओपीडी में मरीज देखते हैं और 3 दर्जन से अधिक सफल ऑपरेशन कर चुके हैं। उनकी लोकप्रियता के कारण दूसरे हड्डी डॉक्टर के पास मरीज कम हो गए।
लोकप्रियता से नाराज कुछ दबंगों ने सोची-समझी साजिश के तहत 2 लोगों को मरीज बनाकर भेजा। डॉ. राजकुमार ने हमेशा की तरह अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया और कहा "बाहर अधिक पैसे लगेंगे, आप कहीं न जाएं, निशुल्क उपचार यहीं हो जाएगा।"
बातचीत का कुछ हिस्सा काटकर बदनाम करने की नियत से वायरल किया गया। पूरा वीडियो नहीं दिखाया गया।
गरीबों की सेवा करने वाले डॉक्टर को निशाना बनाना निंदनीय।
............................................ गैपुरा चौराहे पर बड़ा हादसा: चौकी प्रभारी की कार को आलू लदे ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे हादसे में चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी और सिपाही विपिन कुमार बाल-बाल बच गए। दोनों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी
.................................... जीआरपी ने 5 दर्जन से अधिक गुम हुए मोबाइल को ढूंढ निकाला और स्वामियों को सोपा मीरजापुर 5 जून स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी बरसों से गुम हुए लगभग 5 दर्जन से अधिक मोबाइलों को उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर मोबाइल धारकों ने अपने-अपने मोबाइल पाकर खुश हुए और जीआरपी पुलिस को धन्यवाद दिए
............................................ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने वैभव सुर्यवंशी!
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.