प्रेस नोट
दिनांक 04.06.2026
थाना अहरौरा साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस —
आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी की सूचना दिनांक 25.05.2026 को थाना अहरौरा की साइबर सेल में दी गई। जिसमें आवेदक को खाते से 37,500 का धनराशि कटने का मैसेज आया आवेदक को इस कटी हुई धनराशि के बारे में कोई जानकारी होने पर इस संबंध में आवेदक का शिकायत NCRP पोर्टल पर दर्ज किया गया । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अहरौरा की साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गई है ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन महोदय के नेतृत्व में थाना अहरौरा की साइबर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान कटी धनराशि में से 19,500/- MRM पोर्टल के माध्यम से आवेदक के खाते वापस कराए गये । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम थाना अहरौरापुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । तथा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गई ।
साइबर सेल टीम थाना अहरौरा-
1. अजय मिश्र, थानाध्यक्ष अहरौरा, मीरजापुर ।
2. हे0का0 नरेन्द्र सिंह, साइबर सेल,अहरौरा ।
3. म0का0 महिमा उपाध्याय, साइबर सेल, अहरौरा ।
4. रि0का0 अंकित अवस्थी , साइबर सेल अहरौरा ।
............................. सराहनीय कार्यःमीरजापुर पुलिस दिनांकः 04.07.2026 1. थाना को0देहात पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार — अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, गैंगस्टर, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत मु0अ0सं0-336/2026 धारा 3(1)उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप(निवारण) अधिनियम में बड़ी कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 04.07.2026 को उप निरीक्षक मधुसुदन राय मय पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त पिन्टू सोनकर पुत्र स्व0 सीताराम सोनकर निवासी बरकछा थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । 2. थाना सन्तनगर पुलिस द्वारा 40 पाउच ट्रेटा पैकेट अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार — अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 04.07.2026 को उप-निरीक्षक सुनील कुमार मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना संतनगर क्षेत्र से 01 अभियुक्त गुड्डू निषाद पुत्र पुन्नू लाल निवासी बनकी थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर के कब्जे से 40 पाउच ट्रेटा पैकेट लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सन्तनगर पर मु0अ0सं0- 68/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई । 3. थाना चिल्ह पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया — अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 03.07.2026 को उप-निरीक्षक बद्री प्रसाद मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चिल्ह क्षेत्रांतर्गत से 01 अभियुक्त सोभनाथ पुत्र श्यामलाल निवासी मदनपट्टी थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर के कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चिल्ह पर मु0अ0सं0- 160/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई । 4.थाना पड़री पुलिस द्वारा अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार — अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 04.07.2026 को उप-निरीक्षक अनिरूद्ध सिंह मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना पड़री क्षेत्रांतर्गत ग्राम बौड़रा चेकसर अण्डर पास से अभियुक्त अशरफ पुत्र अब्बास निवासी बरजीमुकुन्दपुर थाना पड़री जनपद मीरजापुर को एक अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पड़री पर मु0अ0सं0-190/2026 धारा 4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । 5. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 35 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है — थाना विन्ध्याचल- 10 थाना को0शहर-03 थाना को0कटरा-02 थाना अदलहाट-05 थाना चुनार-03 थाना लालगंज-02 थाना हलिया-05 थाना सन्तनगर-02 थाना अहरौरा-03
......................................................... संसोधित मीरजापुर पुलिस —प्रेस नोट— दिनांक 04.07.2026 ऑपरेशन आल-आउट के अंतर्गत थाना जिगना पुलिस द्वारा 20 किलो 141 ग्राम अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद — अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु “ऑपरेशन आल-आउट” के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही के लिये जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में “ऑपरेशन आल-आउट” के दौरान दिनांकः 03.07.2026 को थाना जिगना पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी । पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना पुलिस टीम द्वारा जिगना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिहसड़ा तिराहा पर संघन चेकिंग अभियान के दौरान मोटर साइकिल सवार 02 अभियुक्तों 1. लोलो यादव उर्फ बसन्त यादव पुत्र जिखोधन यादव निवासी ग्राम रामपुर बल्लीपरवा थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर व 2. पप्पू यादव पुत्र जिखोधन यादव निवासी ग्राम रामपुर बल्लीपरवा थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बोरा में रखा 20 किलो 141 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जिगना पर मु0अ0सं0-166/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल वाहन संख्या UP 63 DF 7540 को 207 एमवी एक्ट में सीज करने की कार्यवाही की गयी । गिरफ्तार अभियुक्तगण- 1. लोलो यादव उर्फ बसन्त यादव पुत्र जिखोधन यादव निवासी ग्राम रामपुर बल्लीपरवा थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर, उम्र 30 वर्ष । 2. पप्पू यादव पुत्र जिखोधन यादव निवासी ग्राम रामपुर बल्लीपरवा थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर, उम्र 52 वर्ष । पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0-166/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना जिगना जनपद मीरजापुर । आपराधिक इतिहास- (पप्पू यादव) 1. मु0अ0सं0- 291/2004 थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर । 2. मु0अ0सं0- 184/2007 थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर । 3. मु0अ0सं0- 10/2008 थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर । 4. मु0अ0सं0- 616/2016 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर । वरामदगी विवरण- 20 किलो 141 ग्राम अवैध गांजा तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल वाहन संख्या UP 63 DF 7540 पुलिस टीम गिरफ्तार/बरामदगी - थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मय पुलिस टीम थाना जिगना जनपद मीरजापुर ......................................................... मीरजापुर पुलिस —प्रेस नोट— दिनांकः 04.07.2026 “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत थाना सन्तनगर व अदलहाट पर पंजीकृत 02 अभियोग से सम्बन्धित 02 आरोपियों को करायी गई ₹ 2,100/- के अर्थदण्ड की सजा — श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत पीयूष मोर्डिया-अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी व पूनम-पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर के निर्देशन में अपर्णा रजत कौशिक-पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में महिला सम्बन्धित अपराध सहित लूट, हत्या, डकैती, धर्म परिवर्तन, गोवध अधिनियम व अन्य जघन्य अपराधों में प्राथमिकता के आधार पर लगातार गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा अभियोजन की सशक्त एवं प्रभावी पैरवी करायी जा रही है । उक्त अभियान के क्रम में — A. थाना सन्तनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-72/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी करते हुए गवाहों को मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर गवाही कराई गई । अभियोजन अधिकारी-पीओ नागेन्द्र कुमार, विवेचक-उपनिरीक्षक उमेश कुमार, कोर्ट मुहर्रिर- आरक्षी अजय कुमार यादव तथा पैरोकार-मुख्य आरक्षी उमेश यादव द्वारा प्रभावी पैरवी की गई । जिसके परिणाम स्वरूप मा0न्यायालय(सीजेएसडी/एसीजेएम, मीरजापुर) द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बंधित अभियुक्त- कलेक्टर पुत्र मौली निवासी टउवां अमोई थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर को जेल में बितायी गयी अवधि एवं ₹ 2,000 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया, अर्थदण्ड अदा न करने की दशा में 10 दिवस के साधारण कारावास की सजा सुनायी गयी । B. थाना अदलहाट पर पंजीकृत मु0अ0सं0-287/2018 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी करते हुए गवाहों को मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर गवाही कराई गई । अभियोजन अधिकारी-एपीओ आशीष जायसवाल, विवेचक-ओमकारनाथ सिंह, कोर्ट मुहर्रिर-मुख्य आरक्षी अंसार सिद्दीकी तथा पैरोकार-मुख्य आरक्षी अशोक यादव द्वारा प्रभावी पैरवी की गई । जिसके परिणाम स्वरूप मा0न्यायालय(जेएम-कोर्ट मीरजापुर) द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बंधित अभियुक्त-आनन्द सिंह पुत्र राम ललित सिंह निवासी फत्तेपुर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को ₹ 100/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया, अर्थदण्ड अदा न करने की दशा में 02 दिवस के साधारण कारावास की सजा सुनायी गयी ।
........................................... करंट के चपेट में आकर महिला झुलसीं, हालात गंभीर राजगढ़ सीएचसी में भर्ती। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के कुडी गाँव में शनिवार के शाम साढ़े पांच बजे के लगभग एक महिला करंट के जद में झुलस गई। मौके पर पहुचें स्वजन आनन - फानन राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराये , वहा इलाज किया जा रहा है। कुडी गाँव निवासी 32 वर्षीय राजकुमारी पत्नी लल्लू अपने मकान के छत पर चढ़े कुदूरू की सब्जी लोहे के हसिया से तोड़ तोड़ रही थी।इसी बीच इनके छत के उपर से गये 11 हजार वोल्टेज के तार में हसिया छू गया। हसिया में दौडे करंट के चपेट में आकर महिला बुरी तरह झुलस गई। हालात गंभीर दे स्वजन सीएचसी में भर्ती कराये। इस संबंध में सीएचसी चिकित्सक संत लाल ने बताया कि महिला की इलाज के स्थिति सामान्य है
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.