सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे...
04- जुलाई - शनिवार.
????
================================
1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात दौरे पर रहेंगे। वह राजस्थान के बालोतरा में देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी और गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर केंद्र का उद्घाटन करेंगे। साथ ही जोधपुर एयरपोर्ट टर्मिनल, जयपुर मेट्रो और कई सौर परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।
2 प्रधानमंत्री मोदी बालोतरा के पचपदरा में जिस ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल परिसर का उद्घाटन करने वाले हैं, वह दुनिया की सबसे उन्नत रिफाइनरी में एक होगी और इसे पेट्रोरसायन क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इसके बाद पीएम बालोतरा में लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उनकी आधारशिला रखेंगे। वह वहां पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे
3 राम मंदिर चढ़ावा चोरी, RSS बोला-दोषियों को कड़ी सजा मिले, करोड़ों भक्तों का भरोसा बचाना जरूरी, पुलिस ने आरोपी अविनाश की कार जब्त की
4 इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण के विज्ञापन, सरकार नोटिस भेजकर Meta से पूछेगी- ऐसे विज्ञापन कैसे चले, इन्हें कैसे रोका जाएगा
5 52000 करोड़ की डिफेंस डील को मिली मंजूरी, आकाश तरंग, कामिकाजे ड्रोन समेत कई हाईटेक हथियार आर्मी के जखीरे में होंगे शामिल
6 देश के कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश और अल नीनो के संभावित प्रभावों को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री ने शुक्रवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसके साथ ही बैठक में असम और अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ एवं भूस्खलन से हुए नुकसान के आकलन के लिए अंतर-मंत्रालयी टीम भेजने का फैसला किया गया।
7 भागवत बोले-पांच महाद्वीपों के लोग RSS से ट्रेनिंग मांग रहे, दुनिया को भारत से सही रास्ता दिखाने की उम्मीद, लेकिन पहले हमें मजबूत बनना होगा
8 राम मंदिर में हुई चंदा चोरी पर शुक्रवार को पत्रकारों ने जब आरएसएस प्रमुख से सवाल किया तो उन्होंने इस सवाल का कोई सीधा जवाब नहीं दिया। हालांकि इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद पत्रकारों को राम-राम कहकर संबोधित किया,और निकल पड़े
9 पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में अंतर्कलह, प्रदेशाध्यक्ष बदलने की उठी मांग; क्या करेगा आलाकमान
10 विदेश मंत्रालय बोला- सिंधु जल संधि पर भारत का रुख नहीं बदला; पाकिस्तान को आतंकवाद को सपोर्ट देना छोड़ना होगा
11 राम मंदिर के बाद अब बदरीनाथ धाम में हेरफेर के आरोप, जांच के आदेश; खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
12 TMC हेडक्वार्टर पर बागी गुट का कब्जा, ताले-पोस्टर बदले, इनमें ममता की फोटो नहीं; एक दिन पहले पार्टी सिंबल पर दावा किया था
13 दिग्विजय करेंगे उज्जैन से अयोध्या तक 1000 KM पदयात्रा, राम मंदिर चंदे का हिसाब मांगेंगे; कोर्ट में केस करेंगे; सोशल मीडिया नहीं चलाएंगे
14 आगरा में पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, मिस्त्री बुलाकर टाइल्स लगवा दीं, 45 दिन तक लोगों से कहती रही पति लापता है
15 उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित सिकंदरा के दहतोरा इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शव को घर के ही बाथरूम में दफना दिया। आरोपी महिला करीब 45 दिनों तक पुलिस और परिजनों के सामने पति के लापता होने का नाटक करती रही, लेकिन पुलिस के एक रूटीन वेरिफिकेशन (सत्यापन) ने इस खौफनाक हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया।
16 विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने चेतावनी दी है कि जुलाई से सितंबर के बीच अल नीनो के मजबूत होने की आशंका है। इससे दुनिया भर में लू, सूखा, मूसलाधार बारिश और समुद्री हीटवेव जैसी चरम मौसमी घटनाएं बढ़ सकती हैं, जबकि भारत में मानसून पर भी इसका असर पड़ सकता है।
17 दुनिया भर में मौसम के मिजाज में खतरनाक बदलाव दिख सकता है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने शुक्रवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थितियां आने वाले महीनों में तेजी से मजबूत हो सकती हैं। इसके कारण दुनिया के कई हिस्सों में भीषण लू, सूखा, मूसलाधार बारिश और अन्य चरम मौसमी घटनाओं का खतरा काफी बढ़ गया है।
18 भारत-इंग्लैंड दूसरे टी-20 में भी बारिश के आसार, मैनचेस्टर में आज 55% चांस; आर्चर की वापसी, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस बरकरार
19 अर्जेंटीना फुटबॉल वर्ल्डकप के टॉप-16 में, केप वर्डो को हराया, लियोनल मेसी 2 एडीशन में 7 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी; ऑस्ट्रेलिया बाहर
20 किलियन एमबाप्पे की फ्रांस का मुकाबला पैराग्वे से, FIFA वर्ल्ड कप में आज से राउंड ऑफ 16 की शुरुआत: मोरक्को के खिलाफ मेजबान कनाडा
.......................................... जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने हलिया भ्रमण के दौरान प्राथमिक विद्यालय भटवारी का किया निरीक्षण। बच्चों पठन-पाठन पर विशेष ध्यान देने का शिक्षकों को दिया निर्देश
...................................................................................................... योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब तीन सदस्यीय विशेष पीठ करेगी शासकीय भूमि से जुड़े वादों की सुनवाई - सीएम योगी के निर्देश पर तत्काल लागू की गई नई व्यवस्था, लखनऊ और प्रयागराज में गठित हुई विशेष बेंच - हर बुधवार को होगी सुनवाई, लंबित और नए सभी वाद होंगे सूचीबद्ध लखनऊ, 4 जुलाई: योगी सरकार प्रदेश में राजस्व प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण सुधार कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राजस्व परिषद ने सार्वजनिक महत्व की भूमि से जुड़े मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए बड़ा निर्णय लिया है। अब आरक्षित श्रेणी की भूमि, शासकीय भूमि, ग्राम सभा, नजूल, निष्क्रांत संपत्ति तथा शत्रु संपत्ति (यदि कोई हो) से संबंधित सभी वादों की सुनवाई तीन सदस्यीय विशेष पीठ (थ्री मेंबर बेंच) द्वारा की जाएगी। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। धारा-9 के तहत लागू की गई नई व्यवस्था राजस्व परिषद की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार सरकारी एवं सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, भूमि विवादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा राजस्व न्याय प्रणाली को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने पर विशेष बल देते रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा-9 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नई व्यवस्था लागू की गयी है। इसका उद्देश्य इन संवेदनशील मामलों के निस्तारण में पारदर्शिता, न्यायिक गुणवत्ता और एकरूपता सुनिश्चित करना है। यह व्यवस्था तत्काल लागू कर दी गई है, जिसके तहत लखनऊ एवं प्रयागराज स्थित राजस्व परिषद न्यायालयों में इन श्रेणी के सभी लंबित और नए वाद अब विशेष रूप से गठित तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। नई व्यवस्था के अनुसार आरक्षित श्रेणी की भूमि, शासकीय भूमि, ग्राम सभा, नजूल, निष्क्रांत संपत्ति तथा शत्रु संपत्ति से जुड़े मामलों की सुनवाई अब परिषद की एकल पीठ अथवा सर्किट कोर्ट द्वारा नहीं की जाएगी। इन मामलों पर विशेष रूप से गठित तीन सदस्यीय पीठ सामूहिक रूप से विचार करेगी। इससे महत्वपूर्ण मामलों में विभिन्न न्यायिक दृष्टिकोणों का समावेश होगा और निर्णय प्रक्रिया अधिक मजबूत, निष्पक्ष तथा न्यायसंगत बन सकेगी। विशेष पीठ हर बुधवार को करेगी मामलों की सुनवाई परिषद की अध्यक्ष ने बताया कि राजस्व परिषद ने लखनऊ और प्रयागराज दोनों न्यायालयों के लिए अलग-अलग तीन सदस्यीय विशेष पीठों का गठन किया है। इन विशेष पीठों द्वारा प्रत्येक बुधवार को नियमित रूप से इन मामलों की सुनवाई की जाएगी। इससे सरकारी और सार्वजनिक भूमि से जुड़े संवेदनशील प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण संभव होगा, साथ ही पूरे प्रदेश में निर्णय प्रक्रिया में एकरूपता भी स्थापित होगी। वहीं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इस श्रेणी के सभी लंबित एवं नए वादों की पहचान कर उन्हें निर्धारित विशेष पीठ के समक्ष सूचीबद्ध कराया जाए। इससे नई व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा और मामलों के अनावश्यक लंबित रहने की संभावना भी कम होगी। व्यवस्थित सूचीकरण और नियमित सुनवाई से न्यायिक प्रक्रिया अधिक सुचारु एवं परिणामकारी बनेगी। सामूहिक निर्णय प्रणाली अपनाए जाने से न्यायिक प्रक्रिया की विश्वसनीयता और पारदर्शिता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही विभिन्न प्रकार के समान मामलों में एकरूप निर्णय आने से भविष्य में अनावश्यक विवादों और कानूनी असमंजस की स्थिति भी कम होगी। राजस्व व्यवस्था को बनाया अधिक उत्तरदायी योगी सरकार पहले ही राजस्व प्रशासन में व्यापक सुधारों की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल कर चुकी है। डिजिटल भू-अभिलेख, ऑनलाइन नामांतरण एवं अन्य राजस्व सेवाएं, आधुनिक तकनीकों के माध्यम से भूमि पैमाइश, पारदर्शी न्यायिक प्रक्रिया तथा सरकारी भूमि की सुरक्षा जैसे कदमों ने राजस्व व्यवस्था को अधिक उत्तरदायी बनाया है। अब तीन सदस्यीय विशेष पीठ का गठन इसी सुधार श्रृंखला की महत्वपूर्ण कड़ी है। विशेषज्ञतापूर्ण सामूहिक निर्णय व्यवस्था से न केवल न्याय वितरण प्रणाली अधिक प्रभावी और विश्वसनीय बनेगी, बल्कि प्रदेश में राजस्व न्याय व्यवस्था के आधुनिकीकरण को भी नई गति मिलेगी ..................................................................... जिलाधिकारी ने प्रखंड हलिया का किया निरीक्षण डामड गंज जनपद के जिलाधिकारी ने प्रखंड हलिया क्षेत्र का विकास कार्य एवं विभागीय कार्यों का निरीक्षण किया प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ स्वास्थ्य केंद्र हलिया का औचक निरीक्षण किया वहां पर कार्यरत चिकित्सा अधिकारी अवधेश कुमार बिना किसी अवकाश के अनुपस्थित पाए गए तथा बिना अनुमति के जिला मुख्यालय से बाहर रहने पर प्रतिकूल प्रविष्टि की गई स्वास्थ्य केंद्र पर कई अनियमितता पाई गई दवा वितरण कक्ष दवा वितरण का इंडेक्स ना बनाने एवं दवा वितरण का कोई हिसाब किताब न रखने पर फार्मासिस्ट अजय कुमार कुशवाहा को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया ज्ञात हो स्वास्थ्य केंद्र स्वयं बीमार है बारिश के मौसम में वहां जल भराव हो जाता है और निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है चारों तरफ गंदगी बिखरी हुई है उसके बाद हलिया भ्रमण के दौरान प्राथमिक विद्यालय भटवारी का निरीक्षण किया बच्चों के पठन-पाठन पर विशेष ध्यान देने का शिक्षकों को निर्देश दिया
................................................................ मीरजापुर पुलिस प्रेस नोट दिनांकः 04.07.2026 गलत खाते में UPI के माध्यम से ट्रान्सफर की गयी धनराशि ₹ 5000/-को थाना को0शहर साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस — आवेदक महताब हुसैन पुत्र दिलदार हुसैन निवासी घण्टाघर थाना को0शहर जनपद मीरजापुर ने दिनांक 29.10.2025 को आनलाइन फ्राड सूचना NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 33110250150420 प्राप्त हुआ था तथा आवेदक द्वारा गलत खाते में 5000/-रुपये ट्रांसफर कर दिया गया है । जानकारी होने पर आवेदक द्वारा थाना को0शहर पर साइबर कम्प्लेन कराया गया । इस सम्बन्ध में साइबर सेल थाना को0शहर टीम द्वारा जांच प्रारम्भ कर दी गयी। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के नेतृत्व में साइबर सेल को0शहर द्वारा दिनांक 04.07.2026 को जांच के दौरान आवेदक द्वारा ट्रान्सफर किये कुल धनराशि 5000/-रुपया को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदक के खाते में पैसा वापस आने पर साइबर सेल थाना को0शहर की आवेदक द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया। आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर से होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी। साइबर सेल टीम थाना को0शहर मीरजापुर- उ0नि0 दयाशंकर ओझा थानाध्यक्ष थाना को0शहर मीरजापुर। म0का0 पारुल श्रीवास्तवा थाना को0शहर मीरजापुर
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.