बरकछा घाटी : देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा घाटी पर शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा होते होते टला । मड़िहान से सोलिंग गिट्टी लेकर जौनपुर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थर के डिवाइडर से टकराया चालक के सूझबूझ से रुकी ट्रक 80 फिट निचे खाई में पलटने से बची चालक व खलासी दोनों सुरक्षित
.................................................. मिर्जापुर 8 जुलाई को सीएम योगी का मिर्जापुर दौरा लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करने आएंगे सीएम योगी माँ विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन करेंगे सीएम विन्ध्याचल मंडल की समीक्षा करेंगे सीएम योगी लोक निर्माण विभाग के नए और पुराने कार्यो की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक समीक्षा बैठक के बाद स्थानीय परियोजनाओं का निरीक्षण कर सकते है सीएम योगी
............................................ चुनार पुलिस पर दुर्व्यवहार और सत्ता के दुरुपयोग का आरोप मिर्जापुर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उजाला शिखर के ब्यूरो चीफ पत्रकार अंकित सिंह को गांजा से संबंधित खबर प्रकाशित करने के आरोप में चुनार पुलिस थाने ले गई है।उन्हें चुनार थाने के दरोगा राम आशीष ने फर्जी मामले में गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी के बाद चुनार पुलिस पर कई सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि पुलिस ने पत्रकार अंकित सिंह के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें जबरन जेल भेजा।इस घटना को सत्ता के दुरुपयोग और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमले के रूप में देखा जा रहा है। पत्रकारिता के माध्यम से सच उजागर करने वालों को दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए अस्वीकार्य है।इस मामले में लीपापोती के बजाय पारदर्शी और उच्चस्तरीय जांच की मांग की जा रही है। मांग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि कानून का भय सिर्फ आम जनता पर नहीं, बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों पर भी समान रूप से लागू हो।फिलहाल पुलिस क्यों ले गई थाने इसकी सही पुष्टि नहीं हो पाई है
...................................................... मीरजापुर,जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ प्राथमिकता स्वास्थ्य केन्द्र हलिया का किया औचक निरीक्षण। भारी गड़बड़ियां व अनियमितताएं मिलने एवं MOIC डा. अवधेश कुमार के बिना किसी के अवकाश लिए अनुपस्थिति तथा बिना अनुमति के जिला मुख्यालय के बाहर रहने पर प्रतिकूल प्रविष्टि एवं दवा वितरण कक्ष दवा वितरण का इंडेक्स न बनाने व दवा वितरण का कोई हिसाब न रखनें पर फार्मासिस्ट अजय कुमार कुशवाहा को को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने का दिया निर्देश
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.