थाना मड़िहान पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
मीरजापुर
थाना मड़िहान, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः02.07.2026 को एक युवती द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध शादी का झांसा देकर वादिनी के साथ दुष्कर्म करने तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-163/2026 धारा 69,351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक मड़िहान को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मड़िहान पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः03.07.2026 को उप निरीक्षक रामआशीष सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम बेदौली नहर पुलिया के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त शिवा पुत्र राकेश उर्फ गुड्डू निवासी लुरकुटिया थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
....................................................... थाना चुनार पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसला कर भगाने एवं दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर पर दिनांकः01.07.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने तथा आरोपी के परिवार जन से इस सम्बन्ध में पूछने पर गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-283/2026 धारा 137(2),351(3),352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पुलिस द्वारा अपहृता को पूर्व में बरामद कर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः03.07.2026 को उपनिरीक्षक कुमार संतोष चौकी प्रभारी अदलपुरा मय पुलिस टीम द्वारा थाना परिसर से नामजद अभियुक्त आकाश पुत्र दिनेश निवासी आराजी लाईन सुल्तानपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर को अन्तर्गत धारा 137(2),87,64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
................................................. थाना चील्ह पुलिस द्वारा अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः02.07.2026 को उप-निरीक्षक संजय सिंह व मनोज कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर भदैया तिराहा के पास से अभियुक्त पिन्टू पुत्र विश्राम निवासी अनुरूद्धपुर पूरब पट्टी पखवैया थाना चील्ह जनपद मीरजापुर को एक अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चील्ह पर मु0अ0सं0-159/2026 धारा 4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । ................................................. थाना अहरौरा द्वारा 02 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः03.07.2026 को थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ....................................... 04 जुलाई 2026 शनिवार के स्थान पर दिनांक 06 जुलाई 2026 दिन सोमवार का आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस मीरजापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने अपने एक आदेश के तहत जन सामान्य को अवगत कराते हुए बताया है कि उ0प्र0 शासन राजस्व अनुभाग-4 लखनऊ के निर्देश के क्रम में उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (यू0पी0टी0ई0टी) की दिनांक 04 जुलाई 2026 माह के प्रथम शनिवार के आयाजित होने के कारण दिनांक 04 जुलाई 2026 दिन शनिवार को आहूत होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस को दिनांक 06 जुलाई 2026 दिन सोमवार को आयोजित किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि जनपद के समस्त तहसीलो में माह प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसील मुख्यालयो पर निर्धारित समय सीमा तक आयोजित किया जाता है, परन्तु दिनांक 04 जुलाई 2026 शिक्षक पात्रता परीक्षा होने के कारण माह के प्रथम शनिवार दिनांक 04 जुलाई 2026 के स्थान दिनांक 06 जुलाई 2026 दिन सोमवार को आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियो, कर्मचारियो को निर्देशित करते हुए कहा है कि सम्पूर्ण समाधान दिवस उपरोक्तानुसार सुनिश्चित कराएं
................................................... थाना हलिया पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित 01 बाल अपचारी सहित 02 आरोपी गिरफ्तार/हिरासत मीरजापुर थाना हलिया जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 30.06.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हलिया पर मु0अ0सं0-81/2026 धारा 65(1),351(3),352 बीएनएस, ¾(2) पॉक्सो एक्ट व 3(2)v,3(1)द,3(1)ध एस.सी.एस.टी. एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु थाना प्रभारी हलिया को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना हलिया पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 03.07.2026 को थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव मय पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आया अभियुक्त इस्लाम मोहम्मद पुत्र सहाबुद्दीन निवासी बैधा थाना हलिया जनपद मीरजापुर व 01 नफर बाल अपचारी को अन्तर्गत धारा 65(1),351(3),352,64 बीएनएस, ¾(2) पॉक्सो एक्ट व 3(2)v,3(1)द,3(1)ध एस.सी.एस.टी. एक्ट में गिरफ्तार/हिरासत मे लेकर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल/बाल सुधार गृह भेजा गया
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.