News Express

गांव के मुख्य प्रवेश मार्ग में भरा पानी,                                    ग्रामीणों को आने-जाने में हो रहा परेशानी।।    

गांव के मुख्य प्रवेश मार्ग में भरा पानी,                                    ग्रामीणों को आने-जाने में हो रहा परेशानी।।    

                                         मीरजापुर जिले के विकास खण्ड-जमालपुर अंतर्गत ग्राम-बहादुरपुर,भोकरौध में गांव के पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मुख्य प्रवेश मार्ग में पानी भर गया है।जिसको लेकर आज दिनांक 02 जुलाई 2026 को गांव की महिलाओं,बुजुर्गों, बच्चों द्वारा कीचड़ भरें मार्ग में खड़े होकर प्रदर्शन किया गया।ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आने-जाने का यही एकमात्र प्रमुख मार्ग है,जिस पर हल्की सी बारिश में ही पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी भर जाता है और उसी कीचड़ भरें मार्ग से पढ़ने वाले बच्चों सहित ग्रामीण महिलाएं,बुजुर्ग गिरते-पड़ते आने-जाने के लिए मजबूर हैं। लोगों द्वारा बताया गया कि पानी निकासी के लिए गांव की गली से लेकर भाई पुर बैरियर तक अंडरग्राउंड नाली भी बना हुआ है, लेकिन अंडरग्राउंड नाली को खेतों के नाली में नहीं जोड़ा गया,आठ -दस पाइप लाइन और डालकर नहर मे जोड़ दिया जाता तो बरसात का पानी आसानी से नहर में चला जाता और ग्रामीणों को इस कीचड़ भरें मार्ग से छुटकारा मिल जाता। पानी निकासी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वालों में अन्न दाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह सहित राजु बिंद,बाबुलाल यादव,सुरज,गोलु,बसंत सुबास अम्बुज सिंह,साबित्री देवी,सबिता देवी,प्रेमा देवी,दुलारी देवी आदि दर्जनों महिलाएं,बच्चे,बुजुर्ग मौजूद रहे

News Image

................................................. थाना अदलहाट पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, गैंगस्टर, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पर पंजीकृत मु0अ0सं0-148/2026 धारा 3(1)उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप(निवारण) अधिनियम में बड़ी कार्यवाही करते हुए दिनांकः02.07.2026 को उपनिरीक्षक अभयनारायण सिंह मय पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त महबूब आलम पुत्र मो0 हनीफ निवासी मकान नं0 190 दौलतपुर कछार थाना कणाधाम जनपद कौशाम्बी को उसके घर से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

.............................................. थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना राजगढ़, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः01.07.2026 को एक युवती द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध शादी का झांसा देकर वादिनी के साथ दुष्कर्म करने तथा गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-106/2026 धारा 69,352,351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक राजगढ़ को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना राजगढ़ पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः02.07.2026 को उप निरीक्षक सुरेश सिंह यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम सेमरी से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त रामजनम पुत्र छोटे निवासी ग्राम सेमरी थाना राजगढ़ जिला मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया

News Image

................................................. थाना लालगंज पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः24.06.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-251/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक लालगंज को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः02.07.2026 को उप निरीक्षक सुजीत कुमार सेठ मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर राजापुर से पटेल नगर सर्विस रोड के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त विकास पटेल उर्फ नाटे पुत्र राम नरायन पटेल निवासी ग्राम बेलाही थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । थाना लालगंज पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.