पहली बरसात में जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जल भराव की समस्या
डामड गंज
प्रखंड हलिया बुनियादी समस्याओं से जुझता हुआ क्षेत्र है जिसमें स्वास्थ्य प्रमुख है इधर बरसात प्रारंभ नहीं हुई है पहली बारिश हुई है जो मध्यम रूप से है लेकिन जल निकासी की दुर्व्यवस्था से हर जगह पानी जमा हुआ है हलिया स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर लगभग डेढ़ फीट पानी जमा हुआ है जिससे मरीजों की आवागमन में भारी असुविधा हो गई है जल भराव में आसपास नाले के पानी भी शामिल है इसी तरह स्थानीय बाजार में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मध्य में नाला बह रहा है बरसात के पानी के साथ पूरे बाजार का गंदा पानी भी शामिल होकर बदबू फैला रहा है इसी तरह बाजार से गड़बड़ा धाम जाने वाली चौराहे पर जल निकासी न होने के कारण कीचड़ युक्त पानी जमा हुआ है उसी से होकर हजारों श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय निवासी और प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी भी गुजरते हैं लेकिन जन प्रतिनीधियो की तथा संबंधित विभागों की उपेक्षा एवं गैर जिम्मेदारी का उदाहरण है ऐसा नहीं है कि यह एक दिन दो दिन की समस्या है कुछ समस्याएं दसकों की है इस क्षेत्र को आश्वासन के अतिरिक्त कुछ भी नहीं मिला है
.......................................... वन महोत्सव-2026 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन परिसर में किया गया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का दिया गया संदेश मीरजापुर वन महोत्सव-2026 (01 जुलाई से 07 जुलाई तक) "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन, मीरजापुर परिसर में जिलाधिकारी-पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक मीरजापुर-अपर्णा रजत कौशिक द्वारा वृक्षारोपण कर जनपदवासियों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिकाधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी भी हम सभी की है । "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी एवं मातृ सम्मान का प्रतीक है । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस सहित अन्य पुलिस/प्रशासनिक अधिकारीग/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
............................................... थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की एक अदद टेम्पो बरामद मीरजापुर थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर पर दिनांकः08.09.2025 को वादी पिंटू पुत्र स्व0रामललित निवासी ग्राम विशुनपुरा थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात चोरों के विरूद्ध घर के बाहर टेम्पो वाहन संख्याःUP63AT8236 के चोरी हो जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-155/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी गये टेम्पो वाहन की बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक राजगढ़ को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना राजगढ़ पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में थाना राजगढ़ पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर शाहगंज थाने से नदिहार की तरफ आने वाली रोड पर नदिहार बाजार पुलिया के पास से अभियुक्त मनोज केशरी पुत्र सुरेश केशरी निवासी चुर्क बाजार थाना रावर्टसगंज जनपद सोनभद्र को टेम्पो अंकित वाहन संख्याःUP63T5630 के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा मौके से बरामद टेम्पों को चोरी का होना स्वीकार करते हुए बताया गया कि मैं अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर उक्त टेम्पो वाहन को ग्राम विशुनपुरा से चोरी किये थे जिसका वास्तविक नम्बर प्लेट UP63AT8236 को हटाकर कूटरचित नम्बर प्लेट UP63T5630 लगाकर उपयोग कर रहे थे । मेरे दो अन्य साथी चोरी की अन्य टेम्पों की घटना में जनपद वाराणसी से गिरफ्तार होकर जेल चले गये है, आज मैं इस टेम्पो को बेचने के उद्देश्य से जा रहा था कि आप लोगों ने पकड़ लिया । थाना को0कटरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
.................................................. लखनऊ यूपी मौसम विभाग ने आंधी और बारिश को लेकर जारी की चेतावनी पश्चिम से लेकर पूर्वी यूपी तक वर्षा और अति वर्षा के साथ मेंघगर्जन की चेतावनी अगले 5 दिनों तक उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में होगी बारिश मौसम विभाग की चेतावनी पर राहत आयुक्त ने भी जिलों को जारी किए निर्देश आज रात 8:30 बजे से कल सुबह 8:30 बजे तक आंधी बारिश की चेतावनी बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज में भारी बारिश की चेतावनी सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रवि दास नगर में भारी बारिश की चेतावनी मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर में भारी बारिश की चेतावनी अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत में भारी बारिश की चेतावनी संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर में आंधी, बारिश की चेतावनी सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी में आंधी, बारिश की चेतावनी संत रवि दास नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर में आंधी, बारिश की चेतावनी आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा में आंधी, बारिश की चेतावनी औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र में आंधी, बारिश की चेतावनी बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर में बारिश और मेघगर्जन की चेतावनी प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी में बारिश और मेघगर्जन की चेतावनी संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, कन्नौज में बारिश और मेघगर्जन की चेतावनी कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली में बारिश और मेघगर्जन की चेतावनी आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया में बारिश और मेघगर्जन की चेतावनी जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुरएवं आस पास के क्षेत्र में बारिश और मेघगर्जन की चेतावनी आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर में मेघगर्जन एवं वज्रपात की आशंका संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज में मेघगर्जन एवं वज्रपात की आशंका सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच में मेघगर्जन एवं वज्रपात की आशंका लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ में मेघगर्जन एवं वज्रपात की आशंका बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर में मेघगर्जन एवं वज्रपात की आशंका सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत में मेघगर्जन एवं वज्रपात की आशंका मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर में मेघगर्जन एवं वज्रपात की आशंका बलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज में मेघगर्जन एवं वज्रपात की आशंका एटा, बिजनौर, अमरोहा, मरादाबाद में मेघगर्जन एवं वज्रपात की आशंका रामपर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपर में मेघगर्जन एवं वज्रपात की आशंका संभल, बदायूँ एवं आस पास के क्षेत्र में मेघगर्जन एवं वज्रपात की आशंका
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.