दिल्ली -
जापान की PM सानाए ताकाइची का राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत, PM मोदी रहे उपस्थित !!
**
दिल्ली -
HM अमित शाह ने BSF, ITBP और NSG के माउंट एवरेस्ट, माउंट ल्होत्से पर्वतारोहण अभियानों की सफलता के उपलक्ष्य में आयोजित फ्लेग इन समारोह में सहभागिता की !!
**
अयोध्या -
अयोध्या बार एसोसिएशन आज श्रीराम जन्मभूमि थाने में चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय, गोपाल राव , अनिल मिश्रा आदि के खिलाफ तहरीर देगा
.............................................................. लखनऊ- CM योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट की मीटिंग 6 जुलाई, सोमवार को सुबह 9:30 बजे सीएम आवास पर होगी !!
.............................................................. करंट लगने से युवक की मौत कछवां: देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के भटौली गांव में बुधवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार भटौली गांव निवासी संजय गुप्ता (37) पुत्र छेदी लाल गुप्ता, घर के समीप अंडे की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार की शाम वह अपने बड़े पुत्र शिवा के साथ ठेले पर सामान लेकर घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित अपनी दुकान पर पहुंचे। संजय दुकान का सामान फ्रिज में रख रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पुत्र शिवा से पानी लाने के लिए कहा। शिवा पानी लेने चला गया। इसी बीच फ्रिज में अचानक करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से संजय गंभीर रूप से झुलसकर अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। कुछ ही देर बाद जब शिवा पानी लेकर लौटा तो पिता को जमीन पर पड़ा देख घबरा गया। उसने उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद वह रोते-बिलखते हुए घर की ओर दौड़ा और परिजनों व आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने संजय को तत्काल कछवां स्थित क्रिश्चियन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि संजय गुप्ता मेहनत-मजदूरी कर अंडे की दुकान से अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं। कमाऊ सदस्य की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम का माहौल व्याप्त है।
................................................... ग्रीष्मावकाश के बाद गुलजार हुआ विद्यालय परिसर, बच्चों के चेहरों पर लौटी रौनक मिर्ज़ापुर, 1 जुलाई 2026: डेढ़ महीने के लंबे ग्रीष्मावकाश के बाद आज नगर के विद्यालय पुनः खुल गए। सुबह से ही डैफोडिल्स स्कूल का परिसर बच्चों की किलकारियों और मुस्कुराहट से गुलजार हो उठा। छात्र-छात्राएँ नए उत्साह और उमंग के साथ विद्यालय पहुँचे। कई बच्चों ने अपने दोस्तों से गले मिलकर छुट्टियों के अनुभव साझा किए। किसी ने नानी के घर की कहानियाँ सुनाईं तो किसी ने नई किताबें और कॉपियों की खुशबू का जिक्र किया। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की निर्देशिका श्रीमती अपराजिता सिंह ने बताया, "बच्चों के बिना विद्यालय सूना लगता था। आज इनकी वापसी से स्कूल में फिर से चहल-पहल शुरू गई है।" शिक्षकों ने भी तिलक लगाकर और रिबन काट कर सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया। कई प्रकार के क्रियाकलापों के द्वारा बच्चों ने पहला दिन खुशी खुशी मनाया। पहले दिन विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को अनुशासन, समय प्रबंधन और नए सत्र के लक्ष्यों के प्रति जागरूक किया गया। कक्षा 8 की छात्रा मरियम दिलशाद ने कहा, "छुट्टियों में मज़ा तो आया, पर दोस्तों और पढ़ाई की बहुत याद आई। आज स्कूल आकर बहुत अच्छा लग रहा है।" विद्यालय प्रबंधन द्वारा परिसर की साफ-सफाई, पेयजल और बिजली एसी की व्यवस्था पहले से ही दुरुस्त कर ली गई थी ताकि बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस प्रकार ग्रीष्मावकाश के बाद पहला दिन हँसी-खुशी और नई ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.